Categories
Top News KHAS KHABAR ENTERTAINMENT

सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई फायरिंग, भारी पुलिस बल मौके पर

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फोन पर की बात

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर रविवार सुबह फायरिंग हुई है। सुबह करीब 5 बजे दो बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त सलमान अपने घर में ही थे। फायरिंग के बाद ही बाइक सवार तुरंत वहां से भाग निकले।

मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाईं।

कांगड़ा : जसूर में ट्रक ने कुचली स्कूटी सवार महिला, गई जान

सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता ने फोन पर बात की है। मामले में सीएम शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से भी बात की है। उन्होंने सलमान खान की सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा है। इस वक्त सुपरस्टार के घर के बाहर भारी पुलिस बल और फोरेंसिक टीम मौजूद है।

पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है। मुंबई की बांद्रा पुलिस ने मामले में अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई गई हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

घटना के बाद मौके पर पहुंची मुंबई पुलिस, क्राइम ब्रांच और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने हमलावरों की पहचान करने के लिए आस-पास के CCTV फुटेज खंगाले। पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज भी लगा है जिसमें आरोपी चेहरा ढके हुए नजर आ रहा है।

बालकनी पर फोरेंसिक टीम को गोली के निशान मिले हैं। अब तक सलमान के घर पर दो गोली के निशान मिले हैं। एक बाहरी दीवार पर और दूसरा बालकनी के दीवार पर। इस मामले में मुंबई पुलिस ने गैलेक्सी अपार्टमेंट के 4 वॉचमैन के बयान दर्ज किए हैं, जो घटना के समय वहां मौजूद थे।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य सिंह, शिमला से विनोद सुल्तानपुरी मैदान में

गौर हो कि मार्च 2023 में लॉरेंस बिश्नोई से धमकी मिलने के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उन्हें महाराष्ट्र सरकार की तरफ से Y+ कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है। 1998 के काले हिरण के शिकार घटना से बिश्नोई समुदाय नाराज है, जिसका हवाला देते हुए लॉरेंस ने एक TV इंटरव्यू में उन्हें मारने की धमकी दी थी।

सलमान के साथ पहले महाराष्ट्र पुलिस के जवान रहते थे, लेकिन धमकी मिलने के बाद उन्हें Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। इस सुरक्षा घेरे में सलमान के साथ 11 जवान हर समय साथ रहते हैं, इसमें एक या दो कमांडो और 2 PSO भी शामिल होते हैं। सलमान की गाड़ी के आगे और पीछे एस्कॉर्ट करने के लिए दो गाड़ियां हमेशा रहती हैं। इसके साथ-साथ सलमान की गाड़ी भी पूरी तरह बुलेटप्रूफ है।

हिमाचल लोकसभा चुनाव : मंडी से विक्रमादित्य होंगे कांग्रेस उम्मीदवार, प्रतिभा सिंह का ऐलान

हिमाचल लोकसभा चुनाव : भाजपा ने इन्हे सौंपा विशिष्ट कार्यभार, देखें लिस्ट

हिमाचल मौसम अपडेट : इन जिलों में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट

शिमला रिज पर हिमाचल दिवस की रिहर्सल : 14 टुकड़ियां लेंगी परेड में हिस्सा

शिमला ओल्ड बस स्टैंड में दो HRTC बसों की भिड़ंत : महिला की गई जान

कुल्लू : राणाबाग-करशाला मार्ग पर बड़ा हादसा, चार लोगों ने गंवाई जान

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों के स्क्रीनिंग टेस्ट का शेड्यूल किया जारी

हिमाचल : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों को लेकर बड़ी अपडेट
HPPSC : जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर के पदों को लेकर अपडेट – जानिए

हिमाचल में घर बनाना हुआ और महंगा, सरिया के दामों में हुई बढ़ोतरी
महिलाएं घर बैठे कमाएं पैसा : मुफ्त सिलाई मशीन योजना का ऐसे उठाएं लाभ
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT

सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की गाड़ी का एक्सीडेंट, नशे में धुत्त चालक ने मारी टक्कर

हिमाचल के मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के हैं बेटे

मुंबई। हिमाचल प्रदेश के बेटे और बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा (Aayush Sharma) की कार का मुंबई में एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि, राहत की बात ये है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय आयुष कार में मौजूद नहीं थे।

दुर्घटना के समय आयुष का ड्राइवर गाड़ी चला रहा था। ये हादसा के मुंबई के खार जिम खाना के पास हुआ, जहां नशे में धुत्त एक कार चालक ने आयुष की कार को टक्कर मार दी। आयुष का ड्राइवर भी फिलहाल ठीक है।

हार चक्कियां में दिखे कबड्डी के दांव पेंच : सीनियर वर्ग में नूरपुर ने जीती ट्रॉफी व 11 हजार

बता दें कि आयुष मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा के बेटे और पंडित सुखराम के पोते हैं। आयुष की शादी सलमान की बहन अर्पिता के साथ हुई है। आयुष की गाड़ी के एक्सीडेंट की खबर सुनकर परिवार वाले घबरा गए लेकिन बाद में उनके सकुशल होने की खबर से सबने राहत की सांस ली।

आयुष पिछले कई साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। आयुष ने साल 2018 में फिल्म ‘लवरात्रि’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था। फिल्म के प्रमोशन्स के लिए सलमान खान भी आगे आए थे पर बॉक्स ऑफिस पर यह फ्लॉप साबित हुई थी।

शाहपुर : डढम्ब में पति ने की खुदकुशी, प्रताड़ना के आरोप में पत्नी गिरफ्तार

इसके तीन साल तक आयुष को कोई काम नहीं मिला था। सलमान खान ने इन्हें अपनी ही फिल्म में कास्ट किया जिसका नाम था ‘अंतिमः द फाइनल लास्ट ट्रूथ’। इस फिल्म में आयुष ने विलेन का रोल अदा किया था। इसके लिए उन्होंने काफी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन भी किया था। यह फिल्म भी कुछ खास लोगों को पसंद नहीं आई थी।

आने वाले समय में आयुष शर्मा जल्द ही ‘रुसलान’ फिल्म में नजर आएंगे। इसके लिए एक्टर ने काफी मेहनत की है। एक्शन पैक्ड इस फिल्म के लिए आयुष ने बॉडी बनाई है।

ज्वालामुखी : सपड़ी में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली

शाहपुर : डढम्ब में युवक की मौ*त पर बवाल, तीन पुलिस कर्मी किए लाइन हाजिर

शिमला में बढ़ी पर्यटकों की आमद : पुलिस प्रशासन तैयार, 400 जवान होंगे तैनात

पौंग बांध विस्थापितों को झटका : धर्मशाला-अनूपगढ़ बस रूट में कटौती, गंगानगर तक दौड़ेगी

देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : मौके पर मिली दो बंदूकें, किससे चली गोली जल्द होगा खुलासा

देहरा लोअर सुनहेत गोलीकांड : हत्या का मामला दर्ज, विजय के साथ पहले भी हुआ था आरोपी का झगड़ा

हिमाचल के ऊना जिला में दर्दनाक हादसा : दो मासूमों सहित जिंदा जली मां, पिता गंभीर