प्रदेश के लोगों को झांसा देने का किया प्रयास
मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान- हिमाचल में पर्यटक वाहनों पर लगने वाला टैक्स होगा कम
धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रियंका गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सेब पर इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर कांग्रेस की इतनी बड़ी नेता हिमाचल आकर साफ झूठ बोल रही हैं। आपदा में लोगों को मदद करने की बजाए झूठ बोलकर आपदा से जूझ रहे लोगों के जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि आपदा में तो बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री ने वास्तविकता में हिमाचल के लोगों का दर्द जाना है। प्रियंका तो अब आकर राजनीति कर रही है।
जयराम ठाकुर ने प्रियंका से पूछा कि चुनावों में प्रियंका ने हिमाचल में चुनाव प्रचार के दौरान बागवानों को खुद सेब की कीमतें तय करने महिलाओं को 1500 रुपए देने का जो वादा किया था वह कहां है। वो वादे अब तक क्यों पूरे नहीं किए गए।
आज आपदा में प्रदेश का बागवान जब बेहद मुश्किल दौर में ओने पोने दाम बेचने को मजबूर हैं ऐसे में प्रियंका का इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर भ्रामक और झूठा प्रचार करना आपदा में अवसर के समान है। जयराम ने कहा कि इंपोर्ट ड्यूटी को लेकर केंद्र ने किसी तरह का कोई निणर्य नहीं लिया है।