Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Sirmaur State News

सिरमौर : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 8 और सहायिकाओं के 18 पद

20 अक्टूबर 2023 तक मांगें आवेदन

 

नाहन। सिरमौर जिला के विकास खंड संगड़ाह के अंतर्गत विभिन्न पंचायतों व वार्डाें की आंगनबाड़ी केंद्रों में 8 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व 18 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। पदों को भरने के लिए 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

IGMC में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल : निकाले गए 34 गार्ड को नौकरी पर रखने की मांग

बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह ईशाक मोहम्मद ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र लाना पालर, कोयडा, चोरास, रणफुआ, मानल ,जबडोग, बडोल, भंगाडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद रिक्त है। इसी प्रकार हलाईयों, भुवेरी, उंचा टिक्कर, पुन्नरधार, कुफटु, चोकन, भोण, कांडो, सांगना, उलाना, शिवपुर, धार टारण, रजाना, निहोग, काकोग, बडग, रणफुआ और टिकरी में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाएगा।

हिमाचल पुलिस को मिले 1093 जवान, दीक्षांत परेड समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री सुक्खू 

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि आवेदक सादे कागज पर मांगे गए समस्त दस्तावेजों सहित 1 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2023 तक किसी भी कार्य दिवस में प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास तथा आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा परिवार की वर्षिक आय 50 हजार रुपये या इससे कम होनी चाहिए।

बाल विकास परियोजना अधिकारी ने कहा कि आवेदनर्ता अपने आवेदन के साथ जाति प्रमाण पत्र, बेरोजगारी प्रमाण पत्र जो कि तहसीलदार, नायब तहसीलदार या उप मंडल अधिकारी (नागरिक) द्वारा जारी किया गया हो को संलग्न कर सकता है।

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

उन्होंने कहा कि सभी आवेदक बाल विकास परियोजना अधिकारी संगड़ाह के कार्यालय में सभी मूल दस्तावेजों के साथ 26 अक्टूबर 2023 को 10 बजे उपस्थित होना सुनिश्चित बनाएं, क्योंकि इसके लिए अलग से कोई भी पत्र जारी नहीं किया जाएगा।

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

 

शिमला सचिवालय में तैनात कर्मचारी ने दे दी जान, सुंदरनगर के थे रहने वाले 

दिल्ली से सीधे मनाली पहुंचेगी HRTC वोल्वो बस : ढाई माह बाद फिर शुरू हुई सेवा

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

 

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित

Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

कांगड़ा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 14 पद, करें आवेदन

बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला में होंगे जमा

धर्मशाला। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 12 पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत ढगवार के मसरेहड़ केंद्र तथा ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ के देहरू केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं।

उन्होंने बताया कि नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नम्बर-1 के टैंगलवुड, वार्ड नम्बर-4 के कोतवाली बाजार तथा वार्ड नम्बर-8 के उपरेहड़ केंद्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के पद भरे जाने है।

वहीं, ग्राम पंचायत रसेहड़ के रसेहड़, योल के लहसर, बरवाला के थम्बा, कजलोट के अप्पर सुधेड़, सुक्कड़ के खास सुक्कड़, शीला के शीला-2, गगल के गगल-2, मंदल के निचली भड़वार और ढगवार के मसरेहड़ केंद्रों में भी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 25 अक्टूबर 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं।

आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी। उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए 12वीं पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

शिमला और कुल्लू से अमृतसर के लिए होंगी उड़ानें, जानें टाइम और किराया

 

हमीरपुर : आईटीआई पास युवाओं के लिए रोजगार, एफटीसी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती

 

सोलन पुलिस की बड़ी कामयाबी : नशा तस्करी से जुड़े दो गिरोहों का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार

हिमाचल में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के 1182 पद खाली, 1113 पदों को भरने की तैयारी

हमीरपुर : टौणी देवी में भरे जा रहे आंगनबाड़ी के 15 पद, ऐसे करें आवेदन

 

Categories
Himachal Latest Jobs/Career Una State News

ऊना : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 22 पद- करें आवेदन

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित

ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के करीब 22 पद भरे जाएंगे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के करीब 7 और सहायिकाओं के 15 पद भरे जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 20 अक्टूबर सायं 5 बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

हिमाचल : फिटर, ड्रिल मैन, मशीनिस्ट, टर्नर, सीएनसी, ओपीटी के भरे जाएंगे पद

कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी, 2023 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो।

अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल आपदा राहत कोष में दिए 25 लाख रुपए

 

आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले परिवारों की सूचना संबंधित आंगनबाड़ी के सर्वे रजिस्टर में से देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार /तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।

प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी से आवेदन/दस्तावेज़ प्राप्त नहीं किया जाएगा।

हिमाचल विधानसभा में उठा सेब का मुद्दा, अगले साल से यूनिवर्सल कार्टन होगा अनिवार्य

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे समस्त मूल दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

यहां भरे जाएंगे पद

आंगनबाड़ी केंद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैन्सरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मीकी मोहल्ला-1 बहडाला में आंगनबाड़ी वर्कर्स के पद भरे जाएंगे।

मानसून सत्र : हिमाचल में मेल, फीमेल हेल्थ वर्कर बैचवाइज भर्ती पर क्या बोली सरकार-जानें

 

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहड़ा-2, लमलेहड़ा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र नंबर 16 बसदेहड़ा, केंद्र नंबर 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेम नगर ऊना, रामपुर-2, धमान्दरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद पतरोडू और लिंगड़ू, नियमित करें सेवन

 

 

 

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

मानसून सत्र : हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 1220 पद खाली

शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल में सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को लेकर सवाल पूछा था। जवाब में स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी मुहैया करवाई है कि हिमाचल में कुल 18386 आंगनबाड़ी केंद्र व 539 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 18032 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 537 मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा 17520 आंगनबाड़ी सहायिका नियुक्त हैं।

डीजल पर वैट बढ़ा मालामाल हुई सुक्खू सरकार : 123 करोड़ अधिक हुई आय

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 354 पद, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 पद तथा आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 866 पद रिक्त हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकताओं / मिनी आंगनबाड़ी कार्यकताओं / आंगनबाड़ी सहायिकाओं के भर्ती के नियम जारी किए गए हैं।

विधानसभा में बोले सीएम सुक्खू : तीन माह में निकाले जाएंगे इन पोस्ट कोड के रिजल्ट

इनके तहत प्रार्थी आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित क्षेत्र का समान्य निवासी होना चाहिए।न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2 निर्धारित की गई है। आयु विज्ञापन की अंतिम तिथि को 18 से 35 वर्ष होन चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपए से अधिक न हो।

सुक्खू सरकार पर जयराम का वार : बोले – सदन में झूठे आंकड़े कर रहे पेश

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नूरपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के भरे जाएंगे पद, 30 जनवरी तक करें आवेदन

ऋषि महाजन/नूरपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी नूरपुर द्वारा उपमंडल के तहत दो आंगनवाड़ी केंद्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों को भरने के लिए महिला उम्मीदवारों से 30 जनवरी, 2023 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

बाल विकास परियोजना अधिकारी रमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हडल पंचायत के तहत आंगनबाड़ी केंद्र, नल्ला तथा डन्नी पंचायत के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद, मेहरका में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद को साक्षात्कार के माध्यम से भरा जाना है।

इस पद के लिए इच्छुक पात्र महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर अपने आवेदन पत्र 30 जनवरी, 2023 शाम 5 बजे तक सभी प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना, नूरपुर के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। आवेदन पत्र में अपना या परिवार के सदस्य का फोन नंबर लिखना जरूरी है।  इन पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की तिथि बारे बाद में सूचित कर दिया जाएगा।

हिमाचल में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान को ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी कांग्रेस

उन्होंने बताया कि इस पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बाहरवीं पास होना अनिवार्य है। उनकी पारिवारिक वार्षिक आय समस्त स्त्रोतों से 35 हज़ार रुपए से कम होनी चाहिए।

इन पदों के बारे में कोई भी आवेदक या व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए अपनी संबंधित पंचायत के अलावा बाल विकास परियोजना अधिकारी, नूरपुर के कार्यालय, कमरा नंबर 309, मिनी सचिवालय अथवा उनके दूरभाष नंबर 01893-221173 पर संपर्क कर सकता है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें