Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

सोलन : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की सीधी भर्ती, 18 मार्च तक करें आवेदन

ewn24news choice of himachal 27 Feb,2023 12:16 am

    सोलन। जिला सोलन में समेकित बाल विकास परियोजना धर्मपुर के तहत आंगनबाड़ी में सीधी भर्ती की जानी है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 पद और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 3 रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदनकर्ता को 18 मार्च शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में आवेदन करना होगा। इसके लिए इंटरव्यू 20 मार्च को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के कार्यालय में लिए जाएंगे।

    जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी सर्किल पट्टा की ग्राम पंचायत सुरजपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र हरीपुर और आंगनबाड़ी सर्किल पट्टा की ग्राम  पंचायत सुरजपुर के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र टिपरा में कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा।




    इसी प्रकार आंगनबाड़ी सर्किल पट्टा की ग्राम पंचायत पट्टानाली के आंगनबाड़ी केन्द्र कथलोह, आंगनबाड़ी सर्किल बरोटीवाला की ग्राम पंचायत बरोटीवाला के आंगनबाड़ी केन्द्र बल्याना और आंगनबाड़ी सर्किल बरोटीवाला की ग्राम पंचायत मन्धाला के आंगनबाड़ी केन्द्र कुल्हाड़ीवाला में आंगनबाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा।

    ये महिला उम्मीदवार होंगी पात्र

    इन पदों के लिए वहीं महिला उम्मीदवार पात्र होंगी, जो सम्बन्धित आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभान्वित क्षेत्र में एक जनवरी, 2023 को सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हों। उम्मीदवार की आयु 21 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

    न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 8वीं उत्तीर्ण होना चाहिए, लेकिन 5वीं पास महिला यदि अन्य शर्ते पूरी करती हो तो विचार किया जा सकता है।

    उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 35 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार द्वारा जारी व प्रति हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
    सांसद सरोज पांडेय का दावा, सभी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेगी बीजेपी 

    आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, शैक्षणिक योग्यता, जाति, दिव्यांग, विधवा, अनुभव, हिमाचली, परिवार रजिस्टर की नकल व अन्य योग्यता प्रमाण पत्रों की प्रमाणित प्रतियां साक्षात्कार के समय या इससे पूर्व जमा करवाने होंगे। पंचायत सचिव अथवा तहसीलदार से स्थायी निवासी का प्रमाण पत्र लाना भी अनिवार्य है।



    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather