Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

विधानसभा में बोले सीएम सुक्खू : तीन माह में निकाले जाएंगे इन पोस्ट कोड के रिजल्ट

इसी साल की जाएगी दस हजार लोगों की भर्ती

शिमला। हिमाचल में पिछले तीन साल में 1 जनवरी, 2023 तक प्रदेश के मात्र 39,779 युवाओं को रोजगार मिला, जबकि हिमाचल में 14 लाख के करीब बेरोजगार हैं।

विधानसभा सत्र में केवल सिंह पठानिया और गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा ने लेबर और रोजगार मंत्री से सवाल पूछा। मंत्री धनी राम शांडिल ने सदन में इसका जवाब दिया। उन्होंने बताया कि जल्द ही युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

मानसून सत्र : हिमाचल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 1220 पद खाली

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुक्खू सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग को बंद करने से कई युवाओं का भविष्य अधर में है। युवा सड़कों पर हैं और आत्महत्या की धमकियां दे रहे हैं। सरकार इनको कब रोजगार देगी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पांच साल में पांच लाख रोजगार देने का वादा किया है, जिसके मुताबिक पांच लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में भाजपा सरकार की छत्रछाया में पेपर बेचे गए। एक लाख व पांच लाख में पेपर बेचे गए इसलिए आयोग को भंग किया गया।

डीजल पर वैट बढ़ा मालामाल हुई सुक्खू सरकार : 123 करोड़ अधिक हुई आय

पिछली सरकार के दौरान पुलिस पेपर लीक हुआ बाद में दोबारा पेपर लेकर परिणाम निकाला गया, लेकिन वर्तमान सरकार ने आयोग भंग करके SIT से जांच करवाई। सरकार ने कुछ परिणाम निकाले गए हैं जो बचे हैं छानबीन के बाद उनका परिणाम निकालने जा रहे हैं।

सुक्खू सरकार पर जयराम का वार : बोले – सदन में झूठे आंकड़े कर रहे पेश

मुख्यमंत्री ने सदन में बताया कि पोस्ट कोड 319, 1036, 1003, 980, 819, 962, 917, 970 , 899, 939, 977, 919, 903 के पेपर बिके। इनकी जांच चल रही है। अब राज्य चयन आयोग बनाया जाएगा। इसमें कंप्यूटर से अब परिणाम आएंगे, एक हफ्ते के अंदर परीक्षा परिणाम निकाले जाएंगे।

इसी साल दस हजार लोगों की भर्ती की जाएगी। लंबित 13 पोस्ट कोड एवं 20 पोस्ट कोड के अंतिम परिणामों के संदर्भ में आगामी कार्रवाई की जा रही है, जिन पोस्ट कोड के पेपर नही बिकें होंगे, उनके परिणाम तीन माह में निकाले जाएंगे।

हमीरपुर HRTC ने दिल्ली जाने और आने वाले यात्रियों को दिया बड़ा तोहफा-जानें

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *