Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

धर्मशाला : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो और सहायिका के भरे जाएंगे 12 पद

25 अक्टूबर 2023 तक कर सकते हैं आवेदन

धर्मशाला। बाल विकास परियोजना धर्मशाला के अधीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के बारह पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला रमेश जागवान ने जानकारी दी कि ग्राम पंचायत ढगवार के मसरेहड़ केंद्र तथा ग्राम पंचायत पासू पंतेहड़ के देहरू केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने हैं।

कांगड़ा : आर्टिफिशियल ज्वेलरी का लेना चाहते प्रशिक्षण तो यहां करें संपर्क

उन्होंने बताया कि नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-1 के टैंगलवुड, वार्ड नंबर-4 के कोतवाली बाजार तथा वार्ड नंबर-8 के उपरेहड़ केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पद भरे जाने हैं। वहीं, ग्राम पंचायत रसेहड़ के रसेहड़, योल के लहसर, बरवाला के थम्बा, कजलोट के अप्पर सुधेड़, सुक्कड़ के खास सुक्कड़, शीला के शीला-2, गगल के गगल-2, मंदल के निचली भड़वार और ढगवार के मसरेहड़ केंद्रों में भी सहायिका के पद भरे जाएंगे।

हिमाचल : सामान्य से 20 फीसदी अधिक बरसे मेघ, 43 साल का टूटा रिकॉर्ड

 

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए पात्र उम्मीदवार सादे कागज पर अपने संपूर्ण दस्तावेजों सहित 25 अक्टूबर 2023 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन के लिए 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिला उम्मीदवार ही पात्र होंगी।

हिमाचल : HPU की पीएचडी स्कॉलर तनू प्रिया बनीं सहायक प्रोफेसर

 

उम्मीदवार उसी आंगनबाड़ी केंद्र के सर्वे क्षेत्र की स्थाई निवासी हो। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के लिए जमा दो पास होना आवश्यक है। उम्मीदवार के परिवार की समस्त साधनों से वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मशाला के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

कंगना की पोस्ट पर बोले नरेश चौहान : करोड़ों की मिली मदद पर अब तक नहीं आई कोई शिकायत

16 सितंबर से आसमान में फिर उड़ेंगे मानव परिंदे, पहाड़ों की सैर कर सकेंगे पर्यटक

काजा से ग्राम्फू मार्ग रहेगा सुचारू : यहां से निकाला जाएगा किन्नौर का सेब और मटर

हिमाचल सेब बागवान एक लाख रुपए जुर्माना मामला, सुरेश कश्यप ने उठाए सवाल 

 

 

नालागढ़: मेडिकल डिवाइस पार्क साइट पर हुई मारपीट, फायरिंग के नहीं मिले सुबूत-तीन धरे

जी-20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग कुछ ऐसे मिले मुख्यमंत्री सुक्खू

दिल्ली जाने और हिमाचल आने वाले यात्री ध्यान दें, HRTC बसों को लेकर बड़ी अपडेट 

हिमाचल के इन किसानों को झटका, KCC ब्याज माफी मामले में नहीं मिली राहत

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

 

जरा दें ध्यान-देरी से पहुंचेगा आपका पार्सल, उत्तर रेलवे ने लेन देन में लगाई रोक 

 

एल्बम टिकट मामला : HRTC प्रबंधन ने मानी गलती, यात्री को वापस दिया जाएगा पैसा

ऊना : सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, 19 हजार तक वेतन
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

पालमपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

2 नवंबर 2023 तक किए जा सकते हैं आवेदन

पालमपुर। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भवारना स्थित पालमपुर के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के 17 पद भरे जाने हैं। इसमें 6 पद कार्यकर्ताओं और 11 पद सहायिकाओं के शामिल हैं।

सीडीपीओ भवारना ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर- 8, तप्पा, बड़गुवार, लाहला, बागोड़ा और रमेहड़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव

आंगनबाड़ी केंद्र नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर-6, नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर-7 , मैंझा, गदियाड़ा, घाड़, बल्ला, नगर निगम वार्ड नंबर 10, घनैटा, नगर निगम पालमपुर वार्ड नंबर 8, लाहला और सिद्धपुर केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवारों से सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय भवारना स्थित पालमपुर के कार्यालय में 2 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों का सत्यापन एवं काउंसलिंग 9 नवंबर 2023 को प्रातः 10 बजे से एसडीएम पालमपुर के कार्यालय की जाएगी।

HRTC ने जारी की फाइनल लगेज लिस्ट : जानें किस सामान की नहीं लगेगी टिकट, क्या जाएगा फ्री

इसके लिए अलग से किसी को सूचित नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका को सरकार द्वारा समय-समय पर निर्धारित मानदेय देय होगा। इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवार वांछित दस्तावेजों सहित आवेदन कर सकते हैं।

आवेदक आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित सर्वे क्षेत्र में सामान्य रूप से रह रहे परिवार से संबंध रखती हो। आवेदक की आयु आवेदन करने की अंतिम तिथि को 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

HPPSC : वेटरनरी ऑफिसर के 56 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल एडवरटाइजमेंट जारी 

आवेदक के परिवार की वार्षिक आय समस्त साधनों से 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ बोर्ड से 10+2 पास होनी चाहिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए अनिवार्य प्रमाण पत्रों में हिमाचली प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, नवीनतम आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, सर्वे क्षेत्र में नाम दर्ज होने का प्रमाण ( संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा जारी किया हो और पर्यवेक्षक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित किया गया हो) होना अनिवार्य है।

हिमाचल : देसी कट्टा, पिस्टल, रौंद व अफीम सहित धरे पंजाब के तीन लोग

इसके अतिरिक्त अन्य प्रमाण पत्र यदि हो तो जैसे उच्च शिक्षा जाति, दिव्यांग, अनुभव, स्टेट होम आश्रिता/ बालिका आश्रम आश्रिता / अनाथ / विधवा / परित्यक्ता/तलाकशुदा विवाहिता महिला जिसका पति पिछले सात साल से लापता हो।

आवेदक अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी, भवारना / संबंधित वृतों के पर्यवेक्षक/ संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अथवा दूरभाष नंबर 01894232122, 7018096511 पर संपर्क कर सकते हैं।

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

मंडी : रिटायर शास्त्री चिंत राम के खाते में आए 36850 रुपए, खुशी से झूमा परिवार

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

हिमाचल के इस बैंक में निकली चालक के पदों के लिए भर्ती, ऐसे करें आवेदन

हिमाचल : एपीएल राशनकार्ड धारकों के चावल का कोटा बढ़ा, अब मिलेंगे छह किलो

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस शुल्क में की बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 
ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Himachal Latest Jobs/Career Una State News

ऊना : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 22 पद- करें आवेदन

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित

ऊना। बाल विकास परियोजना ऊना के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के करीब 22 पद भरे जाएंगे। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के करीब 7 और सहायिकाओं के 15 पद भरे जाएंगे।

बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि इच्छुक प्रार्थी अपना आवेदन पत्र सादे कागज पर बाल विकास परियोजना अधिकारी ऊना के कार्यालय में 20 अक्टूबर सायं 5 बजे तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

हिमाचल : फिटर, ड्रिल मैन, मशीनिस्ट, टर्नर, सीएनसी, ओपीटी के भरे जाएंगे पद

कुलदीप सिंह दयाल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। आवदेन करने की अंतिम तिथि तक प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रार्थी का परिवार 1 जनवरी, 2023 तक संबंधित आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर एरिया) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आता हो।

अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल आपदा राहत कोष में दिए 25 लाख रुपए

 

आंगनबाड़ी केंद्र के लाभान्वित परिक्षेत्र (फीडर) के सर्वेक्षण के अंतर्गत आने वाले परिवारों की सूचना संबंधित आंगनबाड़ी के सर्वे रजिस्टर में से देखी जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र नायब तहसीलदार /तहसीलदार/कार्यकारी मजिस्ट्रेट अधिकारी द्वारा प्रमाणित/ प्रतिहस्ताक्षरित होना चाहिए।

प्रार्थी हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए जिसका प्रमाण पत्र समक्ष अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। इसके बाद किसी भी आवेदक/अभ्यर्थी से आवेदन/दस्तावेज़ प्राप्त नहीं किया जाएगा।

हिमाचल विधानसभा में उठा सेब का मुद्दा, अगले साल से यूनिवर्सल कार्टन होगा अनिवार्य

 

इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे समस्त मूल दस्तावेज़ों सहित बाल विकास परियोजना कार्यालय ऊना में पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01975-225538 व संबंधित पर्यवेक्षक कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

यहां भरे जाएंगे पद

आंगनबाड़ी केंद्र समूर कलां, आदर्श नगर अप्पर अरनियाला, हरिजन मोहल्ला अप्पर कोटला कलां, रैन्सरी मध्य, बदोली-1, भटोली-1 व वाल्मीकी मोहल्ला-1 बहडाला में आंगनबाड़ी वर्कर्स के पद भरे जाएंगे।

मानसून सत्र : हिमाचल में मेल, फीमेल हेल्थ वर्कर बैचवाइज भर्ती पर क्या बोली सरकार-जानें

 

इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र राजपूत मोहल्ला-1 बहडाला, रायपुर-4, लमलेहड़ा-2, लमलेहड़ा ब्राह्मण मोहल्ला, केंद्र नंबर 16 बसदेहड़ा, केंद्र नंबर 13 बसदेहड़ा, नारी, जखेडा-2, भटोली-2, सनोली राजपूत जाट मोहल्ला-2, प्रेम नगर ऊना, रामपुर-2, धमान्दरी मनसोह, ब्राह्मण पट्टी मलाहत व रामपुर हरिजन मोहल्ला में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरे जाएंगे।

महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद पतरोडू और लिंगड़ू, नियमित करें सेवन

 

 

 

कांगड़ा जिला के विवेक टलवाल का मैया तेरी मूरत भजन रिलीज, लोगों को आ रहा पसंद

 

हिमाचल : एक हफ्ते में निकलेगा वेटरनरी फार्मासिस्ट सहित इन पोस्ट कोड का रिजल्ट

 

पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर स्थित चक्की पुल को लेकर बड़ी अपडेट

 

हिमाचल मानसून सत्र : करुणामूलक आधार पर नौकरी को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की बड़ी बात

 

बथाऊधार-राजगढ़ HRTC बस पनेली के पास हुई खराब, अंधेरे में परेशान हुए यात्री

 

HRTC के लिए घाटे का सौदा रहीं करोड़ों खर्च कर खरीदीं JNNURM की बसें

 

चिंतपूर्णी-मुबारकपुर रोड पर लैंडस्लाइड : गाड़ी पर गिरे पत्थर, देखते ही देखते भड़की आग