11 अप्रैल से बिगड़ सकता है मौसम
शिमला। हिमाचल में अगले पांच दिन तक न्यूनतम तापमान सामान्य और अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है।
शुक्रवार को केलांग का सबसे कम तापमान 0.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वीरवार को ऊना का उच्चतम तापमान 35.0 डिग्री रहा था।
Breaking : हिमाचल में HAS, तहसीलदार, पंचायत अधिकारी सहित इन पदों पर निकली भर्ती-करें आवेदन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की आज की अपडेट के अनुसार 10 अप्रैल, 2024 को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते 11 अप्रैल से पूरे हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है।
सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुक्खू को भेजा मानहानि का कानूनी नोटिस- 5 करोड़ का दावा
एक दो स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना है। अपटेड के अनुसार आज यानी 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।
7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 10 अप्रैल को मैदानी क्षेत्रों को छोड़कर बाकी जगह एक दो स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 11 अप्रैल से पूरे हिमाचल में मौसम करवट बदल सकता है।
HPPSC : HAS, तहसीलदार, जिला पंचायत अधिकारी के पदों का विस्तृत विज्ञापन जारी