Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest

हिमाचल में 12 बजे के बाद थम सकते हैं नाइट रूट पर HRTC बसों के पहिए

मांगें न माने जाने पर कर्मचारियों ने लिया फैसला

शिमला। अगर आप एचआरटीसी नाइट बस में कहीं जाने की सोच रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़े लें। एचआरटीसी (HRTC) की रात्रि बस सेवा आज यानी रविवार रात 12 बजे के बाद थम जाएंगी। एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने मांगें मानने के लिए सरकार को 15 मई तक का अल्टीमेटम दिया था।

सीएम बोले- बिलासपुर, मंडी व कुल्लू जिला में खोले जाएंगे ट्रैफिक कम टूरिस्ट पुलिस स्टेशन

 

हालांकि, तीन माह का नाइट ओवरटाइम प्रबंधन ने दे दिया है, पर कर्मचारी इसे नकाफी करार दे रहे हैं। एचआरटीसी कर्मचारियों का 38 माह का नाइट ओवर टाइम अभी पेंडिंग है। मांगें न माने जाने पर यूनियन रात्रि बस सेवा को ठप करने जा रही है।

कारीगरों के लिए सहायता राशि बढ़कर हो 2 लाख, औजार खरीदने को मिलें 50 हजार रुपये

 

एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन के अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि यूनियन को वार्ता के लिए बुलाने के बाद आंदोलन को कुछ दिन के लिए होल्ड करने के बाद 15 मई तक का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन सरकार ने न उन्हें वार्ता के लिए बुलाया और न ही कोई मांग मानी है। अगर प्रबंधन ने रविवार शाम तक वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो रात 12 बजे के बाद कोई रात्रि बस नहीं चलेगी।

इससे एचआरटीसी के 2,500 के करीब रूट प्रभावित होंगे। एडवांस ओवर टाइम मिलने की स्थिति में ही ड्राइवर-कंडक्टर ड्यूटी पर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 38 महीनों के रात्रि ओवरटाइम सहित समय पर सैलरी न मिलने समेत उनकी कई मांगें हैं, जिन पर सरकार गौर नहीं कर रही है।

शिमला में वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू, 7 सेक्टर में बांटा शहर-पढ़ें खबर

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Jio यूजर्स ढूंढ रहे सस्ता प्लान : 9 रुपए से भी कम में रोज मिलेगा 1.5 जीबी डाटा

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Una State News

चिंतपूर्णी से दिल्ली दौड़ी नई HRTC वोल्वो, यह होगी टाइमिंग और किराया-जानिए

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

चिंतपूर्णी। हिमाचल के ऊना जिला के चिंतपूर्णी से दिल्ली HRTC वोल्वो बस सेवा शुरू हो गई है। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने चिंतपूर्णी में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने बस में सफर भी किया। नई बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पर आने वाले यात्रियों, पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं को सुगम यातायात सुविधा मुहैया होगी।

HRTC चालक और परिचालक यूनियन और प्रबंधन के बीच बैठक

बता दें कि एचआरटीसी (HRTC) के बेड़े में हाल ही में नई वोल्वो बसें शामिल हुई हैं। इसमें एक बस चिंतपूर्णी से दिल्ली के लिए चलाई थी। इसकी घोषणा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पहले ही कर दी थी।

अटल टनल रोहतांग में अचानक हुई बर्फबारी, 500 वाहन फंसे-किए रेस्क्यू

 

HRTC वोल्वो बस वाया भरवाईं, अंब, ऊना, नंगल, रोपड़, चंडीगढ़ 43 सेक्टर, अंबाला और पानीपत होते चलेगी। टाइमिंग की बात करें तो चिंतपूर्णी से सुबह साढ़े 10 बजे वोल्वो बस दिल्ली के लिए रवाना होगी। ऊना से 12 बजे चलकर करीब 3 बजे चंडीगढ़ 43 सेक्टर पहुंचेगी। शाम आठ बजे दिल्ली आईएसबीटी पहुंचेगी। दिल्ली आईएसबीटी से रात करीब 9 बजकर 45 मिनट पर बस चिंतपूर्णी के लिए निकलेगी।

HRTC वोल्वो चंडीगढ़ 43 सेक्टर से सुबह 3 बजे चलकर सुबह करीब पांच बजे ऊना पहुंचेगी। सुबह करीब सात साढ़े सात बजे चिंतपूर्णी पहुंचाएगी। किराए की बात करें तो चिंतपूर्णी से दिल्ली करीब 1039 रुपए लगेंगे। ऊना से करीब 900 रुपए किराया लगेगा। चिंतपूर्णी से चंडीगढ़ 492 रुपए के करीब किराया लगेगा। किराया एचआरटीसी नियमों के अनुसार देय होगा। यह किराया अनुमानित है।

कांगड़ा जिला में देह व्यापार का पर्दाफाश, हरियाणा निवासी धरा-लड़की रेस्क्यू

हिमाचल के पूर्व डीजीपी भंडारी साइबर ठगी के शिकार, 80 हजार रुपए उड़ाए

मंडी: हत्या के दोषी को आजीवन कारावास, पीतल के लोटे से किया था वार

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Bilaspur State News

बिलासपुर : वॉल्वो बस और ट्रक में जोरदार टक्कर, दो यात्री घायल

कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पेश आया हादसा

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर रविवार को एक हादसा पेश आया है। रविवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे गरामौड़ा के सरस्वती मंदिर के पास मनाली से चंडीगढ़ जा रही निजी वॉल्वो बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक के परखच्चे उड़ गए। हादसे के समय बस में करीब 45 सवारियां थीं, जो बाल-बाल बच गईं।

कांगड़ा दौरे के बाद गृह क्षेत्र नादौन प्रवास पर रहेंगे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू

बताया जा रहा है कि बस की टक्कर के बाद ट्रक सड़क के क्रैश बैरियर से टकराकर रुक गया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में बस में सवार दो लोग घायल हुए हैं। एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं, जबकि 20 वर्षीय युवक प्रतीक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हिमाचल के विनोद ने रचा इतिहास : ताइक्वांडो खेल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

घायल को सीएचसी स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस से एफआरयू नालागढ़ ले जाया गया है। हादसा बस चालक की तेज रफ्तारी के कारण हुआ। जानकारी के अनुसार ट्रक दाडलाघाट से घनौली क्लिंकर लेकर जा रहा था उसी समय ये हादसा हुआ।

हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन से बस को सड़क से हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी।

बेटी की मन्नत पूरी हुई तो ज्वाला मां के दर पर चढ़ाया 21 किलो का चांदी का छत्र

8 अप्रैल का राशिफल : आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें यहां

कंवर बोले-सरकार मौसम की मार झेल रहे किसानों की नहीं ले रही सुध

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Jobs/Career State News

HRTC में चालक के 276 पदों पर होगी भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी नियुक्ति

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) में 276 पदों पर चालकों की भर्ती होगी। यह भर्ती अनुबंध आधार पर अस्थाई होगी। इच्छुक अभ्यर्थी 7 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।

जनजातीय क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 14 मार्च रखी है। नियुक्ति के बाद 15 हजार 360 रुपए वेतन मिलेगा। 276 पदों में 98 सामान्य वर्ग, 50 अनुसूचित जाति, 11 अनुसूचित जनजाति और 28 ओबीसी के अभ्यर्थियों के लिए आरक्षित हैं।

खन्ना बोले- भूलें न कांग्रेसी, इंदिरा गांधी ने भी लगाया था BBC पर प्रतिबंध

योग्यता की बात करें तो 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं। भारी वाहन का वैद्य लाइसेंस और भारी परिवहन वाहन चालक का तीन साल का अनुभव होना अनिवार्य है। आवेदक की आयु एक जनवरी 2021 को 18 से 45 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी।

हिमाचल सीमेंट कंपनी विवाद- बैठक फिर बेनतीजा, दाम पर ट्रक ऑपरेटर्स अड़े 

HPPSC: इन स्क्रीनिंग टेस्ट के रिजल्ट आउट, ये अभ्यर्थी रहे सफल 

सीएम सुक्खू ने दौरा रद्द कर पांगी भेजा हेलीकॉप्टर, एयरलिफ्ट किया गंभीर मरीज

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla Kangra State News

धर्मशाला से शिमला नाइट वोल्वो शुरू : जानिए रूट, टाइम और किराया

धर्मशाला। धर्मशाला से शिमला अब नाइट वोल्वो की सुविधा मिल गई है। बस सर्विस शुरू हो चुकी है। वोल्वो बस वाया दाड़ी, शीलाचौक, कांगड़ा, ज्वालाजी, नादौन, हमीरपुर, भोटा, घुमारवीं, घाघस और दाड़लाघाट चल रही है।

धर्मशाला से बस रात साढ़े 9 बजे शिमला के लिए रवाना होगी और सुबह करीब 5 बजे शिमला पहुंचेगी। कांगड़ा से रात सवा दस, ज्वालाजी से 11 बजकर 35 मिनट, नादौन से 11 बजकर 50, हमीरपुर से रात साढ़े 12, घुमारवीं से रात डेढ़ बजे, दाड़लाघाट से सवा तीन बजे शिमला के लिए रवाना होगी।

युवक बर्थ डे मनाने जा रहा था मनाली, हादसे में गई जान-तीन दोस्त घायल

ऐसे ही शिमला से भी रात साढ़े 9 बजे धर्मशाला के लिए रवाना होगी। सुबह करीब 5 बजे धर्मशाला पहुंचेगी। हमीरपुर में रात दो बजे, कांगड़ा में सुबह करीब चार बजे पहुंचेगी। नादौन से करीब अढाई बजे, ज्वालाजी से करीब 2 बजे और रानीताल से करीब साढ़े तीन के आसपास रवाना होगी।

धर्मशाला से शिमला किराए की बात करें तो करीब 932 रुपए किराया लगेगा। शिमला से धर्मशाला करीब 923 रुपए किराया लगेगा। कांगड़ा से शिमला करीब 852 रुपए, ज्वालाजी से 719 रुपए किराया लगेगा।

गाय का दूध 80 तो भैंस का 100 रुपये लीटर की दर से खरीदेगी सुक्खू सरकार

UPSC ने 111 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, करें आवेदन-ये लास्ट डेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें