Categories
Top News Himachal Latest Solan State News

सोलन : अर्की वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट की तिथि घोषित

8 व 9 फरवरी को सुबह पहुंचें अभ्यर्थी

अर्की। सोलन जिला के अर्की वन मंडल में वन मित्र योजना के तहत प्रतिभागियों का फिजिकल टेस्ट यानी शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम 8 व 9 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

इसके दृष्टिगत उपमंडलाधिकारी अर्की ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के लिए आवश्यक आदेश जारी किए है।

आदेशों के अनुसार राजकीय डिग्री कॉलेज अर्की से डांगरी मार्ग, वन विश्राम गृह दाड़लाघाट से पिपलूघाट मार्ग तथा वन विश्राम गृह कुनिहार से देवधार वन मार्ग पर 8 व 9 फरवरी, 2024 को फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

इन दो दिन सुबह 08.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक आपातकालीन वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

आदेशों के यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से होकर निकलेगी।

 

बीड़ : युवक-युवती के शव मिले, कुत्ते ने अंतिम वक्त तक मालिक से निभाई वफादारी 

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Chamba State News

चंबा वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, यह लाना होगा साथ

पांगी में बाद में तय होगी डेट

चंबा। हिमाचल के चंबा वन वृत्त के तहत पांगी वन मंडल को छोड़कर चंबा, चुराह, डलहौजी और भरमौर वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

अभ्यर्थियों को अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाना होगा।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

पांगी में बर्फबारी के चलते फिजिकल टेस्ट की तिथि अलग से निर्धारित की जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित वन मंडल/वन परिक्षेत्र अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

ये होंगी तिथियां

चंबा वन मंडल की बात करें तो टिकरी परिक्षेत्र का 10 फरवरी को सुबह 10 बजे शारीरिक दक्षता परीक्षण शुरू होगा। मसरूंड रेंज का 11 फरवरी सुबह दस बजे और अप्पर चंबा परिक्षेत्र का 12 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से फिजिकल टेस्ट होगा।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

लोअर जम्मुहार, गुडडा, सरोडी, करंगडराख और सामधार बीट के लिए 13 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।

चुल्ला, कीडी, सरा, साहो, सिल्लाघ्राट, धार, बरौर, सरोल, डाडरा, खड़ाडंडा, कडेड, भालका और तलाई बीट के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 14 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे से होगा।

उक्त सभी रेंज और बीट का फिजिकल टेस्ट फॉरेस्ट चैक पोस्ट करियां में होगा।

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

 

चुराह वन मंडल के तहत चकौली रेंज का फिजिकल टेस्ट 12 फरवरी को बरोटी नजदीक एनएचपीसी कॉलोनी, हिमगिरी रेंज का 13 फरवरी को रेंज ऑफिस हिमगिरी, तीसा का 14 फरवरी को भंजराडू हेलीपैड और भलेई का 15 फरवरी को चौड़ा डैम साइट में होगा। फिजिकल टेस्ट सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होगा।

डलहौजी वन मंडल के तहत बकलोह रेंज का फिजिकल टेस्ट 12 फरवरी सुबह साढ़े आठ बजे घटासनी रेस्ट हाउस (ममूल के पास) में होगा। भटियात रेंज का भी 12 फरवरी सुबह साढ़े 8 बजे से टुंडी में लिया जाएगा।

चुवाड़ी रेंज का सुदली चौक पर 13 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे होगा। डलहौजी रेंज का पध्धर में 13 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे आयोजित किया जाएगा।

भरमौर वन मंडल के तहत स्वाई रेंज का 13, भरमौर और त्रेहटा रेंज का 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट वन रेंज ऑफिस स्वाई में सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू होगा।

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS परीक्षा, 50 स्कूलों में स्थल मूल्यांकन केंद्र स्थापित

 

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

बद्दी घटना के बाद जागी सरकार : टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, फायर ऑडिट के निर्देश 

हमीरपुर वन मंडल : वन मित्र के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : नहीं मिला चंबा की चंपो का सुराग, ढूंढ रहे पति और बच्चे

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest Jobs/Career Solan State News

कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष

महिला प्रार्थियों का फिजिकल टेस्ट 9 फरवरी को

सोलन। वन मित्र योजना के तहत शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा वन मंडल कुनिहार में 8 व 9 फरवरी को आयोजित होगी।

वन मंडल कुनिहार में वन मित्र योजना के तहत प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण कार्यक्रम (फिजिकल टेस्ट) निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर वन वृत्त अनिल कुमार शर्मा ने दी।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : 5 कामगारों की गई जान, 4 की हुई पहचान-चार लापता

 

उन्होंने कहा कि सभी पुरुष प्रार्थियों की शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी तथा महिला प्रार्थियों की 9 फरवरी, 2024 को आयोजित की जाएगी।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

उन्होंने कहा कि अर्की में डिग्री कॉलेज बातल, दाड़लाघाट में वन विश्राम गृह दाड़लाघाट, कुनिहार में वन विश्राम गृह कुनिहार तथा कुठार में शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा बनलगी में आयोजित की जाएगी। सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम प्रातः 9.00 बजे से आरंभ होगा।

मुख्य अरण्यपाल ने कहा कि यदि किसी कारण निर्धारित दिवस पर यह प्रक्रिया नहीं हो पाती है तो प्रार्थियों को उसी समय अगली तिथि बता दी जाएगी।

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

 

जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 

बद्दी मामला : मुकेश अग्निहोत्री बोले, कंपनी की आपराधिक लापरवाही के कारण हुई घटना 

हिमाचल : वेब पोर्टल में पैनल के लिए पत्रकारिता व जनसंचार में डिप्लोमा, स्नातक डिग्री जरूरी

हिमाचल प्रदेश डिजिटल मीडिया पॉलिसी-2024 अधिसूचित, डिटेल में जानें

हिमाचल : विक्रमादित्य को शहरी विकास विभाग का भी जिम्मा, धर्माणी को TCP

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Kangra State News

धर्मशाला मंडल वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट के लिए स्थान तय-डिटेल में जानें

धर्मशाला। हिमाचल के धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जिन अभ्यर्थियों ने वन मित्र के पद के लिए आवेदन किया है, उनका शारीरिक दक्षता परीक्षण 30 जनवरी 2024 को आयोजित किया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

 

वन अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि धर्मशाला वन परिक्षेत्र में 30 जनवरी को प्रातः 8ः30 पर वन परिक्षेत्र कार्यालय धर्मशाला के नजदीक चीलगाड़ी में शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

हमीरपुर से वृंदावन के लिए HRTC बस सेवा शुरू, जानिए रूट और समय

 

मलां वन परिक्षेत्र में प्रातः 8ः30 नजदीक राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, शाहपुर वन परिक्षेत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

हमीरपुर में 55 करोड़ से बनेगा आधुनिक बस अड्डा : अयोध्या को 6, हरिद्वार को चलेंगी 50 बसें

 

कांगड़ा वन परिक्षेत्र में वन खंड कार्यालय घुरकड़ी के नजदीक मंदल में, लपियाना वन परिक्षेत्र में तहसील कार्यालय हारचक्कियां के नजदीक शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

वन अधिकारी दिनेश शर्मा ने सभी अभ्यर्थियों से तय समय और स्थान पर पहुंचने की अपील की है।

कांगड़ा : CRPF जवान रजत कटोच की चेन्नई में ड्यूटी के दौरान गई जान

हिमाचल के दुर्गम इलाकों में जोखिम के साथ खूबसूरत भी है सफर, यकीन नहीं तो देखें ये वीडियो

हिमाचल : एक IPS का तबादला 5 को तैनाती, मोहित चावला होंगे DIG साइबर क्राइम शिमला

हिमाचल में विकसित किए जा रहे 6 नए औद्योगिक क्षेत्र, 10 साल में प्रदेश को बनाएंगे सबसे समृद्ध

हिमाचल के प्रोफसर सोमदत्त बट्टू पद्मश्री से नवाजे जाएंगे, सीएम सुक्खू ने दी बधाई

देहरा : ब्यास पुल पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पति-पत्नी की गई जान

हिमाचल पुलिस के ASI नरेश कुमार को मिला उत्तम जीवन रक्षा पदक-ठाकुरद्वारा के हैं रहने वाले
Categories
Hamirpur State News

हमीरपुर वृत्त की 194 बीट में वन मित्र की होगी भर्ती, कल से करें आवेदन

30 दिसंबर है अप्लाई करने की अंतिम तिथि

हमीरपुर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीट में वन मित्र की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

हमीरपुर की 70 वन बीट, ऊना की 66 और देहरा की 58 बीट में प्रदेश सरकार की वन मित्र योजना के तहत वन मित्र की भर्ती की जाएगी।

कांगड़ा जिला में सेल्स ऑफिसर के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार-जानें डिटेल

आवेदन पत्र संबंधित वन परिक्षेत्र कार्यालय में जमा करवाने होंगे।
वन वृत्त हमीरपुर के अरण्यपाल निशांत मंढोत्रा ने बताया कि आवेदन की प्रक्रिया 30 नवंबर से आरंभ की जा रही है।

इच्छुक उम्मीदवार वन विभाग के वेबसाइट या अपने निकटतम वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर निर्धारित की गई है।

हिमाचल : वेबसाइट बनाकर सरकारी नौकरी और GPF के नाम पर ऐंठता था पैसे-धरा 

 

जबकि, जनजातीय और दूरवर्ती क्षेत्रों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2024 तय की गई है। भर्ती प्रक्रिया और अन्य जानकारी के लिए संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

 

हिमाचल : टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टैट के एडमिट कार्ड जारी- करें डाउनलोड 

 

हिमाचल जॉब ब्रेकिंग : लेक्चरर और प्रोफेसर सहित इन पदों पर निकली भर्ती 

Breaking : हिमाचल कैबिनेट बैठक की आगामी तिथि तय, इस दिन होगी

चंबा सदर के पूर्व विधायक और रिटायर IAS अधिकारी बीके चौहान का निधन

 

 

उत्तरकाशी सिल्क्यारा टनल से सकुशल बाहर निकला हिमाचल का लाल, विशाल के घर में जश्न

 

कांगड़ा में वन मित्र भर्ती को लेकर क्या बोले मुख्य अरण्यपाल धर्मशाला पढ़ें खबर 

हिमाचल पुलिस आर्केस्ट्रा की गोवा में धमाल : गाया तिरंगा-अमेरिकी एक्टर ने भी की तारीफ

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : आरोपी बोला, भाई-भाभी को जान से मारने का नहीं था इरादा 

कांगड़ा : दुराना नडोली के पास कार और स्कूटी में जोरदार भिड़ंत, दो भाईयों की गई जान

हिमाचल : किन्नौर और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, बढ़ी ठंड
हिमाचल के CRPF हवलदार ने एके 47 से खुद को मारी गोली, दिवाली पर आए थे घर

Job Alert कुल्लू : सेल्स ऑफिसर और ब्रांच रिलेशनशिप मैनेजर के 200 पदों पर भर्ती
हिमाचल कैबिनेट विस्तार : बस हाईकमान से हरी झंडी का इंतजार

हिमाचल वन मित्र भर्ती, इस दिन से करें एप्लाई, यह होगी लास्ट डेट- यहां से लें आवेदन पत्र 
हिमाचल के इन स्कूलों में ‘खिचड़ी’ को लेकर सरकार का बड़ा फैसला- जानें

नगरोटा बगवां और कस्बा कोटला में होंगे सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के साक्षात्कार 
बीएड सत्र 2023-24 के लिए खाली सीटों को लेकर HPU का बड़ा फैसला

कांगड़ा : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर निकली भर्ती- भरे जाएंगे 320 पद
हिमाचल में प्राइवेट जॉब के लिए eemis पोर्टल पर कैसे करें पंजीकरण और आवेदन-जानें

हिमाचल : कर्मचारियों के डीए और फाइव डे वीक की मांग पर क्या बोले सुक्खू-जानें
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news