8 व 9 फरवरी को सुबह पहुंचें अभ्यर्थी
अर्की। सोलन जिला के अर्की वन मंडल में वन मित्र योजना के तहत प्रतिभागियों का फिजिकल टेस्ट यानी शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण कार्यक्रम 8 व 9 फरवरी, 2024 को आयोजित किया जाएगा।
HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस
इसके दृष्टिगत उपमंडलाधिकारी अर्की ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों की आवाजाही के लिए आवश्यक आदेश जारी किए है।
आदेशों के अनुसार राजकीय डिग्री कॉलेज अर्की से डांगरी मार्ग, वन विश्राम गृह दाड़लाघाट से पिपलूघाट मार्ग तथा वन विश्राम गृह कुनिहार से देवधार वन मार्ग पर 8 व 9 फरवरी, 2024 को फिजिकल टेस्ट आयोजित होगा।
कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी
इन दो दिन सुबह 08.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक आपातकालीन वाहनों के अतिरिक्त अन्य वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।
आदेशों के यातायात की सुचारू व्यवस्था के लिए वाहनों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग से होकर निकलेगी।