Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Jobs/Career Chamba State News

चंबा वन मित्र भर्ती : फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, यह लाना होगा साथ

पांगी में बाद में तय होगी डेट

चंबा। हिमाचल के चंबा वन वृत्त के तहत पांगी वन मंडल को छोड़कर चंबा, चुराह, डलहौजी और भरमौर वन मंडल में वन मित्र भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण (फिजिकल टेस्ट) की तिथियां घोषित कर दी हैं।

अभ्यर्थियों को अपना पहचान पत्र (आधार कार्ड/वोटर कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस) साथ लाना होगा।

HRTC कंडक्टर भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, HPPSC ने जारी किया नोटिस

 

पांगी में बर्फबारी के चलते फिजिकल टेस्ट की तिथि अलग से निर्धारित की जाएगी। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए अभ्यर्थी संबंधित वन मंडल/वन परिक्षेत्र अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

ये होंगी तिथियां

चंबा वन मंडल की बात करें तो टिकरी परिक्षेत्र का 10 फरवरी को सुबह 10 बजे शारीरिक दक्षता परीक्षण शुरू होगा। मसरूंड रेंज का 11 फरवरी सुबह दस बजे और अप्पर चंबा परिक्षेत्र का 12 फरवरी को सुबह साढ़े आठ बजे से फिजिकल टेस्ट होगा।

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

 

लोअर जम्मुहार, गुडडा, सरोडी, करंगडराख और सामधार बीट के लिए 13 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा।

चुल्ला, कीडी, सरा, साहो, सिल्लाघ्राट, धार, बरौर, सरोल, डाडरा, खड़ाडंडा, कडेड, भालका और तलाई बीट के अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षण 14 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे से होगा।

उक्त सभी रेंज और बीट का फिजिकल टेस्ट फॉरेस्ट चैक पोस्ट करियां में होगा।

हमीरपुर : भोरंज में लगेगा रोजगार मेला, नौकरी चाहिए तो 10 फरवरी को पहुंचें

 

चुराह वन मंडल के तहत चकौली रेंज का फिजिकल टेस्ट 12 फरवरी को बरोटी नजदीक एनएचपीसी कॉलोनी, हिमगिरी रेंज का 13 फरवरी को रेंज ऑफिस हिमगिरी, तीसा का 14 फरवरी को भंजराडू हेलीपैड और भलेई का 15 फरवरी को चौड़ा डैम साइट में होगा। फिजिकल टेस्ट सुबह साढ़े 8 बजे शुरू होगा।

डलहौजी वन मंडल के तहत बकलोह रेंज का फिजिकल टेस्ट 12 फरवरी सुबह साढ़े आठ बजे घटासनी रेस्ट हाउस (ममूल के पास) में होगा। भटियात रेंज का भी 12 फरवरी सुबह साढ़े 8 बजे से टुंडी में लिया जाएगा।

चुवाड़ी रेंज का सुदली चौक पर 13 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे होगा। डलहौजी रेंज का पध्धर में 13 फरवरी को सुबह साढ़े 8 बजे आयोजित किया जाएगा।

भरमौर वन मंडल के तहत स्वाई रेंज का 13, भरमौर और त्रेहटा रेंज का 14 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। फिजिकल टेस्ट वन रेंज ऑफिस स्वाई में सुबह साढ़े 8 बजे से शुरू होगा।

HPBose : 10वीं, 12वीं और SOS परीक्षा, 50 स्कूलों में स्थल मूल्यांकन केंद्र स्थापित

 

शिमला में बड़ा हादसा : लैंडस्लाइड से मलबे में दबे मजदूर, दो की गई जान

हिमाचल में दो BDO बदले, 2 के तबादले आदेशों में फेरबदल

कांगड़ा : दुबई में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, 70000 रुपए तक सैलरी

बद्दी घटना के बाद जागी सरकार : टास्क फोर्स बनाने का ऐलान, फायर ऑडिट के निर्देश 

हमीरपुर वन मंडल : वन मित्र के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 8 फरवरी को

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : नहीं मिला चंबा की चंपो का सुराग, ढूंढ रहे पति और बच्चे

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

कांगड़ा जिला में इन बच्चों को हर दिन मिलेगी चॉकलेट- डिटेल में पढ़ें
जेएनवी पपरोला में 9वीं और 12वीं कक्षा लेटरल चयन परीक्षा को लेकर अपडेट 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *