Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

NSUI के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचे सुक्खू, खट्टे-मीठे अनुभव किए साझा

पूर्व व वर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर की विशेष चर्चा

नई दिल्ली। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज दिल्ली स्थित एनएसयूआई (NSUI) राष्ट्रीय मुख्यालय पर पहुंचे। एनएसयूआई कार्यालय पहुंच कर राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन सहित अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिलकर विशेष चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ हिमाचल एनएसयूआई के राज्य अध्यक्ष छतर ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सेवानिवृत IAS गोपाल शर्मा होंगे सीएम सुक्खू के OSD, अधिसूचना जारी

मुख्यमंत्री सुक्खू ने मुख्यालय प्रांगण में एनएसयूआई (NSUI) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया। अपने संबोधन में उन्होंने युवा व छात्र नेताओं को सच्ची राष्ट्रभक्ति व सेवा भाव से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। अपने कॉलेज व यूनिवर्सिटी के दिनों को याद करते हुए उन्होंने अपने छात्र राजनीति के कुछ खट्टे-मीठे अनुभव भी छात्रों व कार्यकर्ताओं से साझा किए। इस अवसर पर एनएसयूआई (NSUI) के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी गौरव तुशीर, प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर और पूर्व में NSUI में रहे राष्ट्रीय अध्यक्षों में रोहित चौधरी, अमृता धवन, अलका लांबा सहित अन्य छात्र कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिमाचल के घायल व्यक्तियों को मिले उचित उपचार, सीएम ने राजस्थान सरकार से साधा संपर्क

बता दें कि 1981 में शिमला महाविद्यालय में एनएसयूआई (NSUI) के क्लास रिप्रेजेंटेटिव (CR) से छात्र राजनीति शुरू करने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्ष 1989 में NSUI के प्रदेशाध्यक्ष भी रहे। इसके बाद वे प्रदेश यूथ कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष जैसे बड़े पदों पर भी पार्टी में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। NSUI छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री पद का सफर तय करने वाले सुखविंदर सुक्खू की सरकार में कांग्रेस के कुल चालीस विधायकों में से दस विधायक एनएसयूआई की पृष्ठभूमि से हैं। प्रदेश के युवाओं व छात्रों को उम्मीद है कि सुक्खू सरकार हिमाचल में शिक्षा, रोजगार व विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व आयाम स्थापित करेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : सुक्खू-मुकेश की शपथ से पहले रिज पर जश्न, जुटने लगी भीड़

सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का लगा तांता

शिमला। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 12 बजे के बाद शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

गांधी परिवार का जताया आभार

शिमला। हिमाचल के मुख्यमंत्री के नाम के ऐलान के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत में सबसे पहले सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया है। हमें कुछ समय दें। आने वाले समय में आम, गरीब और किसान आदि जिनसे समाज बनाता है की मदद करना उनका मकसद होगा।

हिमाचल : हमीरपुर से मिला दूसरा मुख्यमंत्री, सुक्खू कल 11 बजे लेंगे शपथ

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री उनके भाई हैं। जब वह विधायक दल के नेता थे हमारा आपस में काफी अच्छा तालमेल था और अब वह मुख्यमंत्री बने हैं तो दोनों भाई एक टीम के तौर पर कार्य करेंगे। उस टीम में 38 प्लेयर और भी हैं, उनको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हिमाचल में एक स्वच्छ और ईमानदार प्रशासन लाया जाएगा।

सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम

मुख्यमंत्री के लिए नाम की घोषणा होने के बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू थोड़े भावुक भी दिखे। जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 17 साल की उम्र से राजनीति शुरू की। ग्रास रूट से राजनीति शुरू की है।

एनएसयूआई में रहते हुए कांग्रेस की विचारधारा से साथ जुड़े। इसके बाद युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। विधायक भी बने और अब मुख्यमंत्री बने हैं। कांग्रेस पार्टी ने जो उन्हें दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल कांग्रेस में सीएम चेहरे के चुनाव पर घमासान जारी, 4 बजे विधायक दल की बैठक

शिमला। हिमाचल कांग्रेस में सीएम चेहरे के चुनाव के लिए घमासान जारीहै। शनिवार दोपहर बाद 4 बजे फिर कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें किसी एक नाम पर मुहर लगाने की कोशिश की जा सकती है।

कांग्रेस की जीत और मुख्यमंत्री पद को लेकर क्या बोले मुकेश अग्निहोत्री-जानिए 

प्रतिभा सिंह शिमला के सिसल होटल में पहुंच गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हर्षवर्धन चौहान, रोहित ठाकुर, सुदर्शन सिंह बबलू समेत एक दर्जन से ज्यादा विधायक हैं। यहां वह नए सिरे से लॉबिंग में जुट गए हैं। उधर, सुखविंदर सुक्खू भी होटल पहुंच गए हैं। यहीं पर कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला और ऑब्जर्वर भूपेश बघेल व भूपेंद्र हुड्‌डा ठहरे हुए हैं।

हिमाचल में 24 हजार 961 ने दबाया नोटा बटन, 261 पोस्टल बैलेट से आए

सूत्रों के मुताबिक प्रतिभा के सांसद होने की वजह से उनके चेहरे को लेकर माथापच्ची ज्यादा हो रही है। इसे देखते हुए प्रतिभा गुट ने कहा कि अगर प्रतिभा नहीं तो फिर मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बना दिया जाए। अग्निहोत्री प्रतिभा सिंह गुट के ही हैं और वह विधायक भी चुने गए है।

हिमाचल : हाईकमान को आज रिपोर्ट सौंपेगे पर्यवेक्षक, मिलने पहुंचे कांग्रेस विधायक

बता दें कि शिमला में शुक्रवार देर रात तल चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया। इसमें प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री और सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम का प्रस्ताव रखा गया था, मगर सहमति नहीं बनी। इसके बाद सभी विधायकों ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पास किया। इसमें पार्टी हाईकमान को सीएम चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया। वहीं, हिमाचल में सीएम के चयन को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी पूरी तरह से सक्रिय हैं। उन्होंने सभी दावेदारों का बायोडाटा पहले ही मांग रखा था। अंतिम फैसला प्रियंका गांधी ही लेंगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें