Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला MC चुनाव: प्रत्याशियों का भाग्य EVM में कैद, 58 फीसदी से अधिक वोटिंग

34 वार्ड में 55385 लोगों ने डाला वोट

शिमला। नगर निगम शिमला चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है। चार मई को पता चलेगा कि किसके सिर सजेगा ताज और किसकी होगी हार। शिमला के 34 वार्ड में 58.97 फीसदी मतदान हुआ है। इसमें पुरुष 59.29 और महिला मतदान प्रतिशतता 58.60 है। 34 वार्ड में कुल मत थे 93 हजार 920 और 55385 मत पोल हुए हैं। इसमें 29504 पुरुषों और 25881 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान के लिए 149 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10 बजे होगी। वर्ष 2017 में भी 58 फीसदी मतदान हुआ था।

सुक्खू ने पहले परिवार संग डाला वोट, फिर चाय की ली चुस्कियां-पुराने दिन किए याद

इसमें 29335 पुरुषों और 25763 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान के लिए 149 पोलिंग बूथ बनाए गए थे। मतों की गिनती 4 मई को सुबह 10 बजे होगी। वर्ष 2017 में भी 58 फीसदी मतदान हुआ था।

शिमला नगर निगम चुनाव में नया बवाल, आयोग पहुंची भाजपा-की शिकायत

 

बता दें कि आज सुबह 8 बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। सुबह से ही पोलिंग बूथ के बाहर कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। बारिश के बावजूद लोग वोट डालने बूथ पर पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला वार्ड में परिवार सहित वोट डाला। सुखविंदर सिंह इसी वार्ड में रहते थे और दो बार वार्ड सदस्य रहे है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा भी भराड़ी वार्ड के क्लस्टन में अपना वोट देने के लिए पहुंचे।

Breaking: भरे जाएंगे ये 100 पद, धर्मशाला रोजगार कार्यालय में होंगे साक्षात्कार 

मतदान करने के बाद आनंद शर्मा ने कहा कि ये उनकी जन्मभूमि और वे हर बार चुनाव में मतदान करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के चुनाव काफी महत्वपूर्ण चुनाव हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई है और अब शिमला नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।

सोलन जिला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी चट्टान, 17 साल का युवक घायल

वहीं, 83 साल की बुजुर्ग मतदाता ने कहा कि वह 18 साल से लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रही हैं। लोगों को इस लोकतंत्र के पर्व में ऐसे नेता को चुनना चाहिए जो सबके लिए समान रूप से काम करे।

कुल्लू: शिमला निवासी ने सतलुज नदी में लगाई छलांग, लापता-तलाश जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सुक्खू ने पहले परिवार संग डाला वोट, फिर चाय की ली चुस्कियां-पुराने दिन किए याद

छोटा शिमला वार्ड में स्थित पोलिंग बूथ में किया मतदान

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छोटा शिमला वार्ड में स्थित पोलिंग बूथ में परिवार सहित वोट डाला। बारिश के बीच मतदान करने पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने वोट देने के बाद छोटा शिमला ढाबे में चाय की चुस्कियां लीं और पुरानी यादें ताजा कीं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कॉलेज के समय वह इसी ढाबे में दोस्तों के साथ चाय पीते थे। सुखविंदर सिंह इसी वार्ड में रहते थे और दो बार वार्ड सदस्य रहे हैं।

शिमला नगर निगम चुनाव में नया बवाल, आयोग पहुंची भाजपा-की शिकायत

विधानसभा चुनाव के दौरान अपने गृह क्षेत्र नादौन में वोट देने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शिमला नगर निगम चुनाव में दिए गए वोट पर हंगामा खड़ा हो गया है। भाजपा से पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इस वोट पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन में वोट देकर आए हैं। इसलिए शिमला में उनका दूसरा वोट गलत परंपरा है।

सोलन जिला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी चट्टान, 17 साल का युवक घायल

 

वोट देने के बाद मीडिया से बातचीत में भाजपा की ओर से उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि विधानसभा का उनका वोट विधानसभा चुनाव के लिए था। यह नगर निगम शिमला का चुनाव है और यहां राज्य सरकार ने हर उस व्यक्ति को वोट का अधिकार दिया है, जिसका शिमला में बिजली, पानी इत्यादि का कनेक्शन है, जो शिमला में रहता है, उसे अपना पार्षद या मेयर चुनने का अधिकार है।

कुल्लू: शिमला निवासी ने सतलुज नदी में लगाई छलांग, लापता-तलाश जारी

 

उन्होंने सुरेश भारद्वाज से सवाल पूछा कि पिछला चुनाव आप कसुम्पटी से लड़े थे। फिर शिमला शहर में क्यों वोट दे रहे हैं? मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें जनता की ताकत और जनता के फैसले में भरोसा है, जबकि भाजपा चुनाव से पहले ही डर गई है।

जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला नगर निगम चुनाव में नया बवाल, आयोग पहुंची भाजपा-की शिकायत

ईवीएम में प्रत्याशियों के चिन्ह का स्थान बदलने का जड़ा आरोप

शिमला। नगर निगम चुनाव शिमला को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। मतदान के दिन आज नया विवाद शुरू हो गया है। भाजपा ने ईवीएम मशीन में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए हैं और इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत भी दी गई है। छोटा शिमला और कंगना धार वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों के स्थान बदलने के आरोप लगाए गए हैं।

सोलन जिला में बड़ा हादसा, घर पर गिरी चट्टान, 17 साल का युवक घायल

 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार नगर निगम चुनाव में धांधली कर रही है। अभी तक किसी भी चुनाव में ऐसा नहीं हुआ है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए ईवीएम मशीन के अंदर भाजपा के चुनाव चिन्ह के स्थान बदल दिए हैं।

कुल्लू: शिमला निवासी ने सतलुज नदी में लगाई छलांग, लापता-तलाश जारी

 

वार्ड नंबर 18 छोटा शिमला में चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भाजपा उम्मीदवार पहले नंबर पर हैं और भाजपा उम्मीदवार द्वारा डमी बैलेट बनाकर इसको लेकर प्रचार भी किया गया, लेकिन आज जैसे ही मतदान शुरू हुआ तो मशीनें खोली गई तो भाजपा के उम्मीदवार जोकि पहले स्थान से थे उन्हें उठाकर दूसरे स्थान पर रखा गया और कांग्रेस के उम्मीदवार को तीसरे स्थान से उठाकर पहले स्थान पर पहुंचाया गया।

धर्मशाला: थार में ले जा रहे थे शराब, पुलिस ने दबोचा-6 पेटी बरामद

 

कांग्रेस द्वारा चुनाव को प्रभावित करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। यही नहीं कंगना धार में भी भाजपा के उम्मीदवार रेनू चौहान जोकि तीसरे नंबर पर थी, उनको चौथे नंबर पर कर दिया गया है। इसको लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दी गई है।

कांगड़ा: HRTC की बस हादसे का शिकार, 50 लोग थे सवार

 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव को कांग्रेस की सरकार पहले दिन से ही प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। भाजपा इसको लेकर आवाज उठाती आ रही है। वार्ड नंबर 28 के प्रत्याशी को जब चिन्ह जारी किया तो चुनाव आयोग ने कहा कि आपका चिन्ह ईवीएम पर नंबर एक पर होगा। कांग्रेस का चिन्ह नंबर तीन पर था। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उसी तरह है। ईवीएम रखी गई तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी का एक की जगह दो पर कर दिया गया। कांग्रेस का चिन्ह नंबर एक पर कर दिया। वार्ड कंगनाधार में भी ऐसा हुआ है।

 

ईवीएम में प्रत्याशियों का स्थान बदलने के भाजपा के आरोप पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पलटवार किया है। उन्होंने छोटा शिमला में वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि शिमला की जनता पढ़ी लिखी है और अच्छी तरह जानती है कि किस पार्टी को वोट डालना है। नाम ऊपर और नीचे करने से क्या होगा। सब चुनाव आयोग की गाइडलाइन के हिसाब से होता है। जबसे चुनावी प्रक्रिया चली है उनकी चुनाव आयोग से बात तक नहीं हुई है। भाजपा के यह आरोप निराधार हैं।

जसूर-जवाली रोड पर सफर कर रहे हैं तो हो जाएं सावधान, पड़े न महंगा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें