Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

Breaking प्रो. चंद्र कुमार बने प्रोटेम स्पीकर, नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में दिलाएंगे शपथ

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. चंद्र कुमार नव निर्वाचित सदस्यों को धर्मशाला में शपथ दिलाएंगे. चंद्र कुमार कांगड़ा जिला के जवाली विधानसभा क्षेत्र से छठी बार जीत कर आए हैं. चंद्र कुमार सबसे पहले 1982 में विधायक बने थे, जब ठाकुर रामलाल हिमाचल के मुख्यमंत्री होते थे. उसके बाद वह 1985, 1993, 1998 और 2003 में भी जीत कर आए तथा इसके बाद लोकसभा चले गए थे. विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में होगा.

हिमाचल : विक्रमादित्य सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज, गैर जमानती वारंट जारी

गौर रहे कि जब नई विधानसभा गठित होती है तो विधानसभा में सबसे अधिक समय गुजारने वाले सदस्य या निर्वाचित सबसे वरिष्ठ सदस्य को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया जाता है. सत्तारूढ़ दल प्रोटेम स्पीकर का नाम राज्यपाल के पास भेजता है. इसके बादप्रोटेम स्पीकर को नियुक्त किया हैं, जो नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाता है.

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

मुकेश बोले-OPS पर 10 दिन में फैसला, चाहे दो लोगों को न करनी पड़े कैबिनेट बैठक

अग्निहोत्री ने संभाला डिप्टी सीएम का कार्यभार

शिमला। हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पदभार संभाल लिया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुबह 11 बजे तो मुकेश अग्निहोत्री ने करीब साढ़े 11 बजे पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ओपीएस का वादा पूरा होगा। हमने सत्ता में आने के दस दिन के अंदर फैसला लेने का वादा किया है।

शिमला रिज पर सुक्खू ने सीएम व अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की ली शपथ

जल्द अगर मंत्रिमंडल का गठन नहीं होता है तो मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बैठक कर इस पर कोई निर्णय लेंगे। केवल दो लोग भी कैबिनेट कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चलेगी दौड़ेगी और परफॉर्म भी करेंगी, कोई परिंदा इस पर चोंच नहीं मार सकता है। जो भी वादे किए गए हैं, पूरे किए जाएंगे। प्रियंका गांधी और राजीव शुक्ला से मीटिंग हुई हैं। हर वादा पूरा किया जाएगा।

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका शिमला पहुंचे

बता दें कि हिमाचल में पहली बार इस बार डिप्टी सीएम बनाया गया है। इससे पहले कोई डिप्टी सीएम नहीं रहा है। कांग्रेस ने हिमाचल में डैमेज कंट्रोल के लिए मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम का पद दिया है। मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल के पहले डिप्टी सीएम बने हैं।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : सुक्खू-मुकेश की शपथ से पहले रिज पर जश्न, जुटने लगी भीड़

सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का लगा तांता

शिमला। हिमाचल के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आज शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह 12 बजे के बाद शुरू होगा। शपथ ग्रहण समारोह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शपथ से पहले शिमला रिज पर जश्न का माहौल है।

सुक्खू के घर पर जश्न : परिवार की आंखों से छलके आंसू, समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज रिज पर सुनाई दे रही है। साथ ही लोगों की भीड़ भी जुटना शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह से पहले पीटरहॉफ में सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलने वालों का तांता लगा रहा है। मुख्यमंत्री के कमरे के बाहर उनसे मुलाकात करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। बता दें कि हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए 40 सीट हासिल की हैं। भाजपा को 25 सीट मिली हैं, वहीं आजाद तीन सीटों पर जीते हैं।

सुक्खू बोले-मुकेश भाई, 38 विधायकों को सौंपी जाएंगी अलग-अलग जिम्मेदारी

कांग्रेस से स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर दो दिन तक घमासान चलता रहा। घमासान के बाद आखिर शनिवार देर शाम सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री और मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय हुआ। निर्णय के बाद कल ही कांग्रेस नेता राज्यपाल से मिले और उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुनने की जानकारी दी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

जयराम बोले-सर्वेक्षणों में भाजपा बना रही सरकार, मुकेश का पलटवार

कहा-सर्वे की हवा निकलेगी, हवाई साबित होंगे
ऊना।  हिमाचल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाएं हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी और मुख्यमंत्री जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वह सब हवाई साबित होंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कथन पर पलटवार करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को अपने काम पर यकीन नहीं है और भाजपा पूरी तरह से असफल सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से प्रदेश को कर्ज महंगाई और कुव्यवस्था माफिया की ओर धकेलने का काम किया है, उस सब से जनता तंग है।
हिमाचल: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान-पति घायल
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए, बल्कि कर्मचारियों पर मुकदमें दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र का डबल इंजन प्रदेश में काम नहीं कर पाया है, खराब रहा है, इसलिए प्रदेश की जनता ने इंजन को ही बदलने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें, सपने देखना बुरी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के जनादेश पर यकीन है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता का जनादेश साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है और भाजपा की विदाई जनता ने तय कर दी है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी भाषा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव में भी तू तड़ाक के साथ हल्की टिप्पणियां करते रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस की अधिक चिंता हो रही है, इसलिए प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बात कर रहे हैं। सीएम 8 तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री हारते हैं, उसी से उन्हें आभास हो जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता देश में नई क्रांति का जनादेश दे रही है और जो हमारी फीडबैक है, कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा हुई है, हम दावे के साथ ठोक बजाकर कर कह सकते हैं कि पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी।
क्या था मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने
सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया है कि अभी तक के तमाम सर्वेक्षणों में भाजपा हिमाचल में फिर सरकार बना रही है। चुनाव नतीजों को चार दिन बचे हैं और हमें चुनाव नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यहा भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में करीब 10 नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने हैं। आठ नेताओं की कुंडलिया भी मंगवा ली गई हैं। ये नेता अपनी सीट को बचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपने आप को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते रहे।