Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

शिमला। विपक्षी दल बीजेपी सांसद एवं कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण पर लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उन पर लगे गंभीर आरोपों पर कार्यवाही न करने को महिला कांग्रेस ने महिला खिलाड़ियों के साथ अन्याय और केंद्र सरकार की नाकामी बताया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि देश की महिलाओं में आक्रोश है। कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ है। केंद्र की गूंगी-बहरी सरकार उनकी आवाज नहीं सुन पाई है। केंद्र की निरकुंश सरकार ने 28 मई को देश की बेटियों को जलील किया गया। देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को गिरफ्तार किया जबकि आरोपी संसद में बैठे हैं।

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

बीजेपी की महिला मंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सांसद के आगे घुटने टेक दिए हैं। सरकार ने इन कुश्ती खिलाड़ियों पर केस बनाए हैं। केंद्र सरकार बेटियों को लेकर जुमले बाजी करते हैं जबकि हकीकत में बेटियों को आगे बढ़ाने की सरकार की कोई कोशिश नहीं है। उन्होंने सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

शिमला : कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस, न्याय की मांग

शिमला। दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कुश्ती खिलाड़ियों के समर्थन में आज शिमला में महिला कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया है। महिला कांग्रेस ने सीटीओ से लेकर ऐतिहासिक रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कार्यवाही न करने पर बीजेपी की केंद्र सरकार को महिला, किसान व युवा विरोधी करार दिया है।

Breaking: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय में नौकरी के लिए कर लें तैयारी

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ की बात करने वाली केंद्र की मोदी सरकार दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली महिला खिलाड़ियों की आवाज नहीं सुन पा रही है।

Kangra Breaking: नशे से मुक्ति होगी आसान, 8 अस्पतालों में 15 से शुरू होंगे क्लीनिक 

बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बीजेपी की महिला नेत्रियां आज इन महिला खिलाड़ियों के समर्थन में क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? कोर्ट को मामले में दखल करना पड़ा है। महिला कांग्रेस इस तरह का अत्याचार सहन नहीं करेगी। महिला कांग्रेस बृजभूषण जैसे बड़े पदों पर बैठे नेताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग करती है।

शिमला में वन मिनट ट्रैफिक प्लान लागू, 7 सेक्टर में बांटा शहर-पढ़ें खबर

ज्वालाजी : देहरियां में कार व बाइक में जोरदार टक्कर, करियाड़ा के युवक की मौत

हिमाचल में मई माह में टूटा 36 वर्ष का रिकॉर्ड, 12 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम

आयोग ने 1,600 पदों पर शुरू की भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू-जल्द करें

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की हत्या दिया करार

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा होने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के मामले में कांग्रेस का विरोध जारी है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने ऐतिहासिक रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया और सदस्यता को रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के मामले में जयराम की बड़ी बात-जानिए

महिला कांग्रेस की हिमाचल अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, जिस तरह से विपक्ष की आवाज सदन के भीतर और सदन के बाहर दबाने की कोशिश की जा रही है, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ रही है और राहुल गांधी को जानबूझकर केंद्र सरकार फंसाने की कोशिश कर रही है, जिसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिलेगी। महिला कांग्रेस ने आज रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मुंह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया गया और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रहेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें