Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला आईजीएमसी से निकाले सुरक्षा कर्मियों और कोविड वॉरियर का मौन प्रदर्शन

राजभवन के बाहर बोला हल्ला
शिमला। आईजीएमसी शिमला में सुरक्षा कर्मी और कोरोना के दौरान रखे कर्मचारियों को काम से निकालने पर सीटू उग्र हो गई है। इन कर्मियों ने सोमवार को सीटू के बैनर तले राजभवन के बाहर मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन धरना दिया और कहा कि उन्हें वापस नहीं रखा गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
गोवा में चंबा की सीमा, रोहड़ू की ज्योतिका, कांगड़ा की शिक्षा ने जीते पदक
सीटू के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने बताया कि अगर सुरक्षाकर्मियों और कोविड कर्मियों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन उग्र होगा। उन्होंने कहा कि वह महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चल रहे हैं, लेकिन बात नहीं बनी तो चक्का जाम किया जाएगा। वहीं, गिरफ्तारियां दी जाएगी और उग्र आंदोलन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि इस मामले को शिमला आईजीएमसी प्रशासन, ठेकेदार, उसके बाद मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया, लेकिन न्याय नहीं मिला।  इसके बाद राज्यपाल से न्याय की गुहार लगाई जाएगी। राज्यपाल को मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

कुल्लू दशहरा में रंगे हाथ धरा जेब कतरा, मोबाइल, नगदी, पर्स बरामद 

कांगड़ा जिला में इन सामान्य और ई -बस रूट के लिए मिलेंगे परमिट-जानें डिटेल

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

शिमला रिज पर महिला कांग्रेस का मौन प्रदर्शन, मुंह पर बांधी काली पट्टी

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने को लोकतंत्र की हत्या दिया करार

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को मानहानि मामले में दो साल की सजा होने के बाद लोकसभा की सदस्यता रद्द करने के मामले में कांग्रेस का विरोध जारी है। कांग्रेस पार्टी पूरे देश में सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रही है। शिमला में भी महिला कांग्रेस ने ऐतिहासिक रिज पर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे मुंह पर काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया और सदस्यता को रद्द करना लोकतंत्र की हत्या करार दिया।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म करने के मामले में जयराम की बड़ी बात-जानिए

महिला कांग्रेस की हिमाचल अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि आज लोकतंत्र खतरे में है, जिस तरह से विपक्ष की आवाज सदन के भीतर और सदन के बाहर दबाने की कोशिश की जा रही है, वह स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। कांग्रेस पार्टी जनता की लड़ाई लड़ रही है और राहुल गांधी को जानबूझकर केंद्र सरकार फंसाने की कोशिश कर रही है, जिसमें भाजपा को कामयाबी नहीं मिलेगी। महिला कांग्रेस ने आज रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास मुंह पर काली पट्टियां बांधकर विरोध दर्ज कराया गया और भविष्य में भी यह लड़ाई जारी रहेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें