Categories
Himachal Latest Kangra State News

कांगड़ा : छिंज में निखारा कुश्ती का हुनर, अब ऋषभ ने दिल्ली में जीता गोल्ड मेडल

महज 8 साल की उम्र में कुश्ती लड़नी की थी शुरू

लंज। कांगड़ा जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लंज के 12वीं क्लास के छात्र ऋषभ ठाकुर ने ‘फिट इंडिया’ यूथ गेम्ज़ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तहत दिल्ली में आयोजित यूथ गेम्ज़ चैंपियनशीप 2024 मेंअंडर -17 (U-17) कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। ऋषभ ठाकुर पुत्र मेहर सिंह ने गोल्ड मेडल हासिल करके पूरे प्रदेश भर में अपना व अपने स्कूल का नाम रोशन किया है।

बद्दी आग मामला : चार लोगों ने कंपनी प्रांगण तक लड़ी मौत से जंग-जीत न सके

 

बता दें कि ऋषभ ठाकुर ने महज 8 साल की उम्र में ही कुश्ती लड़नी शुरू कर दी थी। ऋषभ का कहना है कि लोकल दंगल (छिंज) में भी उन्हें दमखम दिखाकर कुश्ती के हुनर को निखारने का मौका मिला, जिसके परिणाम स्वरूप उन्हें दिल्ली में यूथ लेवल नेशनल चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल हासिल किया है। ऋषभ स्कूल की तरफ से जिला स्तरीय और जोनल स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले चुके हैं।

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : मृतकों की संख्या हुई पांच, प्लांट हेड गिरफ्तार

 

उन्होंने कांगड़ा में जिला स्तर पर पहला स्थान और जोनल स्तर पर तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं, जिला कांगड़ा में कुश्ती के विभिन्न मुकाबलों में दमखम दिखाकर कई इनाम जीते हैं। ऋषभ ठाकुर का कहना है कि वह इसका श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को देना चाहते हैं। क्योंकि उनके आशीर्वाद से ही आज वह इस मुकाम तक पहुंच पाया है।

Job Alert हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती, पढ़ें डिटेल

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश शर्मा और समस्त स्टाफ ने छात्र को बधाई दी व प्रार्थना सभा में सम्मानित किया। वहीं, चंगर संघर्ष समिति के प्रधान जन्म सिंह गुलेरिया, व्यापार मंडल लंज के प्रधान नसीव राणा, दशहरा व रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद चौधरी सहित समस्त गांव वालों ने छात्र को बधाई दी व छात्र के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

HRTC का प्लान 350….ड्राइवर, कंडक्टर की होगी भर्ती, आएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा सचिवालय में नौकरी का मौका : भरे जाएंगे ये 34 पद

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री मामला : लापता लोगों की लिस्ट जारी, चंबा जिला से एक महिला

शिमला : एक दिन की ब्रेक के बाद फिर बर्फबारी शुरू, रिज पर झूमे पर्यटक

बद्दी परफ्यूम फैक्ट्री आग मामला : एक महिला की गई जान, 29 घायल – कुछ लापता

हिमाचल में रात के अंधेरे में भी लगेगा नल, क्यों बोले मुकेश अग्निहोत्री-पढ़ें खबर

हिमाचल : 7 तक चलेगा बारिश और बर्फबारी का दौर, इसके बाद मौसम साफ

Himachal के तीन जिलों में ओलावृष्टि, चिड़गांव में भारी बर्फबारी रिकॉर्ड

धर्मशाला : जेबीटी के इन पदों के लिए 8 और 9 फरवरी को होगी काउंसलिंग
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

महिला कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय कर रही केंद्र सरकार : महिला कांग्रेस

सांसद बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग

शिमला। विपक्षी दल बीजेपी सांसद एवं कुश्ती फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण पर लगातार कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। उन पर लगे गंभीर आरोपों पर कार्यवाही न करने को महिला कांग्रेस ने महिला खिलाड़ियों के साथ अन्याय और केंद्र सरकार की नाकामी बताया है।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन येलो अलर्ट जारी, कहां हुई कितनी बारिश-जानिए 

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने कहा कि देश की महिलाओं में आक्रोश है। कुश्ती खिलाड़ियों के साथ अन्याय हुआ है। केंद्र की गूंगी-बहरी सरकार उनकी आवाज नहीं सुन पाई है। केंद्र की निरकुंश सरकार ने 28 मई को देश की बेटियों को जलील किया गया। देश का नाम रोशन करने वाली बेटियों को गिरफ्तार किया जबकि आरोपी संसद में बैठे हैं।

Breaking : CBSE ने 10वीं व 12वीं अनुपूरक परीक्षा की डेटशीट की जारी

बीजेपी की महिला मंत्री इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सांसद के आगे घुटने टेक दिए हैं। सरकार ने इन कुश्ती खिलाड़ियों पर केस बनाए हैं। केंद्र सरकार बेटियों को लेकर जुमले बाजी करते हैं जबकि हकीकत में बेटियों को आगे बढ़ाने की सरकार की कोई कोशिश नहीं है। उन्होंने सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है।

कांगड़ा-चंबा अग्निवीर भर्ती रैली, दूसरे चरण के लिए शॉर्टलिस्ट युवक जरूर पढ़ें यह खबर 

 

सुक्खू की घोषणा : पौंग में चलेंगे शिकारे, पानी में तैरने वाले होटल-70 करोड़ होंगे खर्च 

शिमला समर फेस्टिवल में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ऑडिशन शुरू-हर रोज होंगे 

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, एक की गई जान- दो घायल

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ