Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल CPS मामले को लेकर बड़ी अपडेट, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

सरकार की तरफ से पेश किए जा रहे आर्गुमेंट

शिमला। हिमाचल हाईकोर्ट में सीपीएस (CPS) मामले की सुनवाई जारी है। आज यानी 9 मई को दूसरे दिन लगातार दो बजे से तीन घंटे तक मामले में सुनवाई हुई।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और बिपिन चंद्र नेगी की बेंच में दोपहर दो बजे शुरू हुई सुनवाई शाम पांच बजे तक चली। अदालत में आज सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट विवेक तन्खा ने सरकार की ओर से बहस की। अब यह मामला कल फिर से सुना जाएगा।

बता दें कि मामले में पिटीशनर की तरफ से आर्गुमेंट पूरे हो चुके हैं। अब हिमाचल सरकार की तरफ से आर्गुमेंट हो रहे हैं। पिछले कल भी इस केस में बहस हुई थी।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड, भरमौर में हुई ओलावृष्टि

पिछले कल और आज आधे दिन सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के जज विवेक तन्खा ने दलील पेश की। फिर इसी मामले में दूसरी पिटीशन पर सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट के वकील दुष्यंत दवे के आर्गुमेंट शुरू हुए। आर्गुमेंट आज पूरे नहीं हो सके हैं। अब अगले कल इस केस में दुष्यंत दवे बहस करेंगे।

बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

सरकारी की तरफ से पेश सुप्रीम कोर्ट के वकील विवेक तन्खा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिटीशनर के आर्गुमेंट हो चुका है। अब सरकार की तरफ से आर्गुमेंट हो रहे हैं। कल और आज आधा दिन उन्होंने सरकार की तरफ से आर्गुमेंट पेश किए हैं।

धर्मशाला : मादा बंदर को लगा करंट, मरते-मरते बच्चे की बचा गई जान

उन्होंने दलील दी है कि CPS मंत्री पद नहीं हो सकता है। क्योंकि मंत्री पद के लिए कई प्रतिबंध होते हैं। हिमाचल के एक्ट के बारे दलील है कि यह दूसरे एक्ट से अलग है। इसका दूसरे एक्ट से कोई संबंध नहीं है।

उनके आर्गुमेंट के बाद सरकार की तरफ से दूसरी पिटीशन में एडवोकेट दुष्यंत दवे के आर्गुमेंट शुरू हुए। जोकि आज पूरे नहीं हो सके हैं और कल होंगे। इसके बाद कोर्ट की आगामी कार्रवाई आगे बढ़ेगी।

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

शिमला : चेरी के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे, कितने में बिकी – जानें

हरिपुर : भटोली फकोरियां से रंबियाल सड़क के टारिंग कार्य पर उठे सवाल

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Hamirpur State News

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

एचआरटीसी हमीरपुर में लिया है प्रशिक्षण

हमीरपुर। आज के समय में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। पुराने रूढ़िवादी बंधनों को तोड़कर सफलता के नए आयाम हासिल कर रही हैं। रोजगार के मामले में भी लड़कियां अब हर उस क्षेत्र में पहुंच गई हैं जहां केवल पुरुषों का वर्चस्व हुआ करता था। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला की बेटी नैंसी ने भी कुछ ऐसा ही किया है।

हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

हमीरपुर की ग्राम पंचायत कश्मीर की बेटी नैंसी हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बन गई हैं। नैंसी ने गुरुवार से निजी बस सर्विस आरटीसी में बतौर चालक सेवाएं देना शुरू कर दी हैं।

पहले दिन नैंसी ने गलोड़ रूट पर सेवाएं दीं। हमीरपुर बस अड्डे पर पहुंचते ही बस प्रबंधक विजय ने टोपी व पुष्प के साथ नैंसी का स्वागत किया। हौसला अफजाई के लिए ने नैंसी ने सभी का आभार जताया।

हिमाचल मौसम अपडेट : इन क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड, भरमौर में हुई ओलावृष्टि

नैंसी ने एचआरटीसी हमीरपुर में बस चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। इससे पहले वह कांगड़ा में एंबुलेंस चलाती थीं। नैंसी ने बताया कि उन्होंने छोटी गाड़ी चलाने से शुरुआत की थी।

माता-पिता ने उन्हे पूरा सहयोग दिया जिसके बाद उन्होंने एचआरटीसी में दो माह का प्रशिक्षण लेकर लाइसेंस प्राप्त किया। आज पहली बार सवारियों से भरी बस चलाने का उनका अनुभव बेहद अच्छा रहा।

बनखंडी चिड़ियाघर : चारदीवारी, पाथ और चेक डैम का निर्माण कार्य शुरू

नैंसी का सपना एचआरटीसी बस में चालक बनना है। नैंसी ने बेटियों के लिए संदेश देते हुए कहा कि अगर परिवार सहयोग करे तो लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।

लड़कियों को हिम्मत नहीं हारनी चाहिए और हर तरह की झिझक छोड़कर वो काम करना चाहिए जो उनका दिल कहे।

धर्मशाला : मादा बंदर को लगा करंट, मरते-मरते बच्चे की बचा गई जान

बस में सवारियों ने भी नैंसी की खूब तारीफ की। बस में मौजूद महिलाओं और युवतियों ने कहा कि उनके ये देखकर बेहद खुशी महसूस हुई कि बस एक लड़की चला रही है।

नैंसी ऐसी कई लड़कियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो बस चालक बनना चाहती हैं या ऐसे क्षेत्र में जाना चाहती हैं जहां अब तक केवल पुरुष काम करते रहे हैं।

बता दें, सीमा ठाकुर हिमाचल की पहली महिला बस ड्राइवर हैं। वह हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की भी पहली महिला बस चालक हैं। अब नैंसी हिमाचल की पहली निजी महिला बस चालक बन गई हैं।

हिमाचल CPS मामले को लेकर बड़ी अपडेट, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी
हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

हिमाचल की पहली महिला निजी बस चालक बनी नैंसी, सवारियों से भरी बस चलाई

शिमला : चेरी के अच्छे दाम मिलने से बागवानों के खिले चेहरे, कितने में बिकी – जानें

हरिपुर : भटोली फकोरियां से रंबियाल सड़क के टारिंग कार्य पर उठे सवाल

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Lahoul Spiti State News

हिमाचल विस उपचुनाव : लाहौल-स्पीति में रवि ठाकुर ने भरा नामांकन पत्र

काजा। लाहौल-स्पीति में विधानसभा उपचुनाव के लिए आज भाजपा प्रत्याशी रवि ठाकुर ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मौजूद रहे।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुझे विश्वास है कि लाहौल-स्पीति की देवतुल्य जनता भाजपा के ईमानदार प्रत्याशी रवि ठाकुर की प्रचंड विजय सुनिश्चित करेगी। रवि जी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल
ठियोग मामला : छोटे भाई पर बंदूक से किया फायर, बेटे और बहू के चाचा को लगे छर्रे

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Top News Himachal Latest PHOTO GALLERY

नामांकन से पहले विक्रमादित्य ने की गौ माता की सेवा

मंडी। हिमाचल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र से नामांकन दर्ज करवाने से पहले कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह गौ माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

विक्रमादित्य सिंह ने हिंदू धर्म की परंपराओं को ध्यान में रखते हुए गुरुवार सुबह मां प्रतिभा सिंह के साथ गौ माता की सेवा की और उनको चारा खिलाया।

इसके बाद वह नामांकन दर्ज करने पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल
ठियोग मामला : छोटे भाई पर बंदूक से किया फायर, बेटे और बहू के चाचा को लगे छर्रे

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Kangra State News

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

धर्मशाला। हिमाचल कांग्रेस ने विधानसभा उप चुनाव को लेकर धर्मशाला से भी प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने धर्मशाला से नगर निगम के पूर्व मेयर देवेंद्र सिंह जग्गी को टिकट दी है।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

बता दें कि देवेंद्र सिंह जग्गी का राजनीतिक करियर मंत पंचायत के उपप्रधान के रूप में शुरू हुआ था। मंत पंचायत के क्षेत्र अब धर्मशाला नगर निगम में हैं। देवेंद्र जग्गी नगर निगम धर्मशाला के डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं।

देवेंद्र सिंह जग्गी कांग्रेस के कर्मठ नेताओं में से एक माने जाते हैं। लोगों में उनकी खासी पैठ है।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

धर्मशाला में कांग्रेस का मजबूत करने में देवेंद्र जग्गी की अहम भूमिका रही है। देवेंद्र जग्गी को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के खास लोगों में एक माना जाता है।

ewn24 news Choice Of Himachal से फोन पर बातचीत में धर्मशाला से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र सिंह जग्गी ने उन पर भरोसा जताने के लिए कांग्रेस हाईकमान सहित प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोगों का भी पूरा आशीर्वाद और प्यार मिलेगा, मुझे इसकी पूरी उम्मीद है।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

ठियोग मामला : छोटे भाई पर बंदूक से किया फायर, बेटे और बहू के चाचा को लगे छर्रे

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

नूरपुर में गरजे कांग्रेस नेता अजय महाजन, राजीव भारद्वाज को लिया आड़े हाथ

कार्यकर्ता सम्मेलन में जमकर साधा निशाना

ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला के जसूर में नूरपुर विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस वर्कर मीटिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर में कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा भी मौजूद रहे।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

आनंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा और लोकसभा चुनाव के लिए जी जान से जुटने की अपील की। वहीं, नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन ने कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजीव भारद्वाज को आड़े हाथ लिया।

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अजय महाजन ने कहा कि आनंद शर्मा अंतरराष्ट्रीय और जमीनी स्तर से जुड़े नेता हैं। कांगड़ा कंदरोड़ी में औद्योगिक क्षेत्र, निफ्ट, हिमाचल में पासपोर्ट ऑफिस, पालमपुर में चाय का ऑफिस आनंद शर्मा की देन है।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी नूरपुर से हैं। वह बताएं कि उन्होंने नूरपुर में एक भी चीज खोली है।

जसूर बस स्टैंड नहीं बनवा सके। यहां तक की अपनी गृह पंचायत जसूर में शौचालय का निर्माण तक नहीं करवा सके। एक तरफ आनंद शर्मा अंतरराष्ट्रीय और जमीनी स्तर के नेता और दूसरी तरफ वो नेता जो पंचायत में कुछ नहीं कर सका, क्या ऐसा नेता लोगों को चाहिए।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

उन्होंने कहा कि कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र से आनंद शर्मा को प्रत्याशी बनाने के लिए वह और नूरपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता आलाकमान का आभार प्रकट करते हैं।

संबोधन में कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिला में कोई विधानसभा क्षेत्र नहीं है, जहां वह घूमे नहीं हैं। नूरपुर में भी पूर्व मंत्री स्वर्गीय सत महाजन के साथ घूमे हैं। पुराने कार्यकर्ता इस बात को जानते होंगे। चुनाव दो विचारधाराओं का टकराव है, कोई युद्ध नहीं है।

ठियोग मामला : छोटे भाई पर बंदूक से किया फायर, बेटे और बहू के चाचा को लगे छर्रे

इसमें लोग मत बनाते हैं और सरकार चुनते हैं। विरोधियों को भी कहना चाहता हूं कि छोटी टिप्पणी ठीक नहीं है। वह यहां व्यक्तिगत रूप से आनंद शर्मा के तौर पर नहीं आए हैं। बल्कि राष्ट्रीय कांग्रेस और पुराने कार्यकर्ताओं के आदेश पर आए हैं।

पिछले 10 साल से केंद्र में मोदी सरकार है। वह सत्ता में हैं, लोगों को हिसाब मांगना होगा। आजादी के बाद अब देश में बेरोजगारी और महंगाई बढ़ी है। किसान तकलीफ में हैं।

किसानों को जो सम्मान मिलना चाहिए, वह नही मिला है। बदले में लाठियां आदि मिली हैं। दिल्ली में सड़कें खोद दी गईं। उन्हें राजधारी दिल्ली जाने से रोका गया है।

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

उन्होंने कहा कि आप सरकार पटेल का नाम लेकर और मूर्ति बनाकर उनके अनुयायी नहीं बन सकते हो। पटेल को सरदार की उपाधि महात्मा गांधी ने दी थी। कांग्रेस 138 साल पुराना दल है। आजादी के संग्राम से लेकर आजादी के बाद भारत निर्माण में कांग्रेस ने अहम भूमिका निभाई है।

सब कुछ 2014 में ही नहीं हो गया है। देश के लोगों ने दूसरी विचाराधारा यानी भाजपा को भी मौका दिया है। स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी भी प्रधानमंत्री रहे हैं। वह अच्छे प्रधानमंत्री थे। कांग्रेस नेताओं के मुंह से उनके लिए कभी कोई गलत टिप्पणी नहीं निकली है।

कांगड़ा में कांग्रेस के 11 विधायक हैं और पुराने कार्यकर्ता हैं। बहुत बड़ा परिवार है, उन्हें किसी बात की चिंता नहीं है। फिर भी वह चुनौती को स्वीकार करते हैं। उन्हें उम्मीद है कि कार्यकर्ता उन्हें आशीर्वाद देंगे।

ट्रक यूनियन जसूर ने टोपी और शाल देकर कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा को सम्मानित किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, फतेहपुर के विधायक भवानी पठानिया, इंदौर के विधायक मलिंदर राजन, विशाल चंबियाल, पूर्व ट्रांसपोर्ट मंत्री केवल पठानिया, कांगड़ा के कांग्रेस अध्यक्ष करण पठानिया आदि उपस्थित थे।

हिमाचल विधानसभा उप चुनाव : कांग्रेस ने धर्मशाला से देवेंद्र सिंह जग्गी को दी टिकट

मंडी : घर में अकेली महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 7 साल की कैद 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Top News KHAS KHABAR Crime Shimla State News

ठियोग मामला : छोटे भाई पर बंदूक से किया फायर, बेटे और बहू के चाचा को लगे छर्रे

एक अन्य रिश्तेदार भी हुआ घायल

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के ठियोग में जमीनी विवाद के चलते गोली चलाने के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है।

विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई को बंदूक से गोली मार दी, लेकिन बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े तीन लोगों को लगे। तीनों मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

बता दें कि पुलिस स्टेशन ठियोग के तहत पड़ती पंचायत शड़ी मत्याना के गांव ठारू में दो भाइयों ध्यान सिंह (65) पुत्र सिंह राम और दुर्गा राम (62) पुत्र सिंह राम के बीच लंबे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है। ध्यान सिंह बड़ा और दुर्गा राम छोटा भाई है।

घर के पास ही रास्ते पर दुर्गा राम ने किसी काम के लिए जेसीबी लगाई थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

विवादित जमीन को लेकर 8 मई, 2024 बुधवार को दुर्गा राम से विवाद के बाद आरोपी ध्यान सिंह ने कथित तौर पर बंदूक से गोली चला दी।

बंदूक से निकले छर्रे दुर्गा राम तो नहीं लगे, लेकिन पास खड़े लाल सिंह निवासी चमरौट, संदीप निवासी ठारू और शुभम निवासी कोटला को लगे।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

इसमें संदीप दुर्गा राम का बेटा है और लाल सिंह दुर्गा राम की बहू का चाचा है। शुभम भी इनका रिश्तेदार है, जोकि उनके घर आया हुआ था। तीनों को पैर और टांग पर छर्रे लगे।

तीनों घायलों को ठियोग अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन ठियोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर आरोपी ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया। बंदूक ध्यान सिंह की है और इसका लाइसेंस है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस स्टेशन ठियोग में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच जारी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही बंदूक भी कब्जे में ले ली है।

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest National News Shimla State News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद लौट गईं दिल्ली

प्रमुख मंदिरों में किए दर्शन, रिज-माल रोड पर की सैर

शिमला। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिवसीय हिमाचल दौरे के बाद बुधवार सुबह शिमला से दिल्ली लौट गईं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विदाई दी।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला प्रवास के दौरान तारादेवी मंदिर, मालरोड सहित शिमला की अन्य जगहों का भ्रमण किया। इसके साथ ही वह हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (HPCU) के 7वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं।

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने पांच दिवसीय हिमाचल दौरे में प्रमुख धार्मिक स्थल तारादेवी मंदिर का दौरा किया और वहां पूजा-अर्चना की। उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी साथ थे। माता तारा देवी मंदिर जाने वाली द्रौपदी मुर्मु देश की पहली राष्ट्रपति हैं।

उन्होंने मंदिर कमेटी द्वारा आयोजित भण्डारा ग्रहण किया। मंदिर कमेटी ने राष्ट्रपति को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। राष्ट्रपति ने शिमला स्थित प्रमुख धार्मिक स्थल संकटमोचन मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

मंगलवार शाम को राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक गेयटी थिएटर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शिरकत की।

गेयटी थियेटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के समक्ष भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा एक विशेष कोरियोग्राफिक सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल तथा अति विशिष्ट जन उपस्थित थे।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

कार्यक्रम में शिरकत करने से पहले परिवार के पास पैदल मालरोड की सैर की। यहां उन्होंने कई बच्चों को चॉकलेट बांटीं। मालरोड से गुजर रहे लोगों और कारोबारियों ने भी राष्ट्रपति का अभिवादन किया। राष्ट्रपति ने कई कारोबारियों से बात की।

राष्ट्रपति रोटरी टाउनहॉल पर लगी स्वयं सहायता समूहों के हाथों से बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी में भी पहुंचीं। यहां राष्ट्रपति ने पहाड़ी लाल चावल, पहाड़ी घी, पहाड़ी राजमा, शहद और पाइन से बने कई उत्पाद खरीदे। इन उत्पादों की खासियत को लेकर भी स्टॉल पर खड़ी महिलाओं से बात की।

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

जमीनी विवाद माना जा रहा कारण पुलिस जांच में जुटी

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के ठियोग में गोली कांड हुआ है। जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपने भाई के परिवार के तीन लोगों पर गोली चला दी। तीनों लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

बता दें कि शिमला जिला के ठियोग के मत्याना में गोलीकांड का मामला सामने आया है।

मत्याना के शड़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते करीब 62 वर्षीय एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर गोली चला दी। बंदूक के छर्रे तीनों के पैर और टांग पर लगे हैं।

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

तीनों को ठियोग अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। तीसरे का इलाज ठियोग में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले और उसके भाई का परिवार अलग-अलग रहता है। उनके बीच में कोई विवाद चल रहा है। बंदूक लाइसेंसी थी या नहीं पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गोली चलाने वाले व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। घटना के पीछे कारण जमीनी विवाद है। तीनों घायलों की हालत ठीक है। मामले की जांच जारी है।

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2
Categories
Exam Top News KHAS KHABAR Kangra State News

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें

8 मई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 8 विषयों के टेट (TET) का शेड्यूल जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 8 मई, 2024 से शुरू होगी। अंतिम तिथि 28 मई 2024 होगी। टेट 22 जून, 2024 से शुरू होंगे।

हिमाचल में पारा 40 पार, इस दिन से फिर बिगड़ सकता है मौसम

बता दें कि 29 मई से 31 मई तक लेट फीस के साथ आवेदन किए जा सकेंगे। वहीं, आवेदन में शुद्धि के लिए 1 जून से 3 जून तक का समय मिलेगा।

परीक्षा की तिथियां और समय सारिणी

जेबीटी और शास्त्री टेट (TET) 22 जून, 2024 को होगा। जेबीटी टेट (TET) सुबह 10 से साढ़े 12 और शास्त्री टेट दोपहर दो से साढ़े चार बजे तक आयोजित होगा। टीजीटी नॉन मेडिकल , भाषा अध्यापक की परीक्षा 23 जून को होगी।

नॉन मेडिकल की सुबह और भाषा अध्यापक की शाम को होगी। टीजीटी आर्ट्स और मेडिकल टेट (TET) 30 जून को आयोजित किया जाएगा।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

टीजीटी आर्ट्स का सुबह और मेडिकल का शाम के सत्र में होगा।  पंजाबी टेट 2 जुलाई को सुबह और उर्दू टेट भी 2 जुलाई को शाम के सत्र में होगा।

फीस की बात करें तो जनरल और सब कैटेगरी के लिए 800 और एससी/एसटी/ओबीसी/पीएचएच के लिए 500 रुपए शुल्क लगेगा। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने दी है।

HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन आवेदन न कर सके तो वह लेट फीस 300 रुपए से साथ निर्धारित तिथि के बाद आगामी तीन दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि कैटेगरी और सब कैटेगरी में ऑनलाइन शुद्धि करने की अनुमति नहीं है। अगर सिकी ने इसमें शुद्धि करवानी हो तो निर्धारित तिथियों के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01892-242192 पर संपर्क कर सकते हैं।

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 

TET

HPBOSE : हिमाचल में 10वीं कक्षा का रिजल्ट आउट, 74.61 फीसदी रहा

मनाली घूमने आई थी दिल्ली की युवती, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Breaking : नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला जल्द चलेगी ट्रेन, ART से ट्रायल शुरू

मनाली घूमने आई थी दिल्ली की युवती, युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

सिरमौर : स्कूल जा रहे शिक्षक की बाइक को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, गई जान

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम

धर्मशाला IPL मैच : ट्रैफिक प्लान जारी, इन वाहनों की एंट्री होगी बंद
धर्मशाला पहुंची RCB की टीम, गगल एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे
नूरपुर रोड से कोपड़लाहड़ के लिए दो डिब्बों के साथ दौड़ा रेल इंजन, कब चलेगी ट्रेन-जानें