Categories
Top News KHAS KHABAR Crime Shimla State News

ठियोग मामला : छोटे भाई पर बंदूक से किया फायर, बेटे और बहू के चाचा को लगे छर्रे

एक अन्य रिश्तेदार भी हुआ घायल

शिमला। हिमाचल के शिमला जिला के ठियोग में जमीनी विवाद के चलते गोली चलाने के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है।

विवाद के चलते एक भाई ने दूसरे भाई को बंदूक से गोली मार दी, लेकिन बंदूक से निकले छर्रे पास खड़े तीन लोगों को लगे। तीनों मामूली रूप से घायल हुए हैं।

Breaking : हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET का शेड्यूल किया जारी – डिटेल में पढ़ें 

 

बता दें कि पुलिस स्टेशन ठियोग के तहत पड़ती पंचायत शड़ी मत्याना के गांव ठारू में दो भाइयों ध्यान सिंह (65) पुत्र सिंह राम और दुर्गा राम (62) पुत्र सिंह राम के बीच लंबे अरसे से जमीनी विवाद चल रहा है। ध्यान सिंह बड़ा और दुर्गा राम छोटा भाई है।

घर के पास ही रास्ते पर दुर्गा राम ने किसी काम के लिए जेसीबी लगाई थी। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।

शिमला के ठियोग में एक व्यक्ति ने भाई के परिवार के तीन लोगों पर दागी गोली

 

विवादित जमीन को लेकर 8 मई, 2024 बुधवार को दुर्गा राम से विवाद के बाद आरोपी ध्यान सिंह ने कथित तौर पर बंदूक से गोली चला दी।

बंदूक से निकले छर्रे दुर्गा राम तो नहीं लगे, लेकिन पास खड़े लाल सिंह निवासी चमरौट, संदीप निवासी ठारू और शुभम निवासी कोटला को लगे।

हिमाचल में असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के भरे जाएंगे पद – जानें डिटेल

 

इसमें संदीप दुर्गा राम का बेटा है और लाल सिंह दुर्गा राम की बहू का चाचा है। शुभम भी इनका रिश्तेदार है, जोकि उनके घर आया हुआ था। तीनों को पैर और टांग पर छर्रे लगे।

तीनों घायलों को ठियोग अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस स्टेशन ठियोग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

हिमाचल में 3 दिन बारिश, तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी – जानें डिटेल

 

पुलिस ने बंदूक को कब्जे में लेकर आरोपी ध्यान सिंह को हिरासत में ले लिया। बंदूक ध्यान सिंह की है और इसका लाइसेंस है।

डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि पुलिस स्टेशन ठियोग में मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच जारी है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। साथ ही बंदूक भी कब्जे में ले ली है।

हिमाचल निर्दलीय विधायक इस्तीफा मामला : दो जज के मत अलग, तीसरे की लेंगे राय

हिमाचल : आज की मौसम अपडेट, पश्चिमी विक्षोभ का क्या रहेगा असर- जानें 

कांगड़ा : नूरपुर रोड से खाली डिब्बों के साथ बैजनाथ-पपरोला के लिए निकली ट्रेन 

HPbose 10th Result : पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को आवेदन की अंतिम तिथि यह, फोन नंबर भी जारी 

हिमाचल में नया स्कैम : बाहर पढ़ रहे बच्चों के नाम पर डरा धमका कर वसूल रहे पैसे

नूरपुर रोड से बैजनाथ-पपरोला इस दिन से चल सकती है ट्रेन, डेट आई सामने 
HPBOSE 10th Result : सरकारी स्कूल की छात्रा रिद्धिमा शर्मा ने हिमाचल में किया टॉप, ये है सपना

विदेश में नौकरी का मौका : दुबई, सऊदी अरब और जापान में मिलेगा काम
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn2