Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

धर्मशाला में लावारिस बैल का आतंक, पुलिसकर्मी पर किया हमला-हालत गंभीर

ewn24news choice of himachal 15 Dec,2022 12:45 am

    क्रांति संस्था के सदस्यों ने बैल को भगाकर अस्पताल पहुंचाया कर्मी

    धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में एक लावारिस बैल ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। बैल ने पुलिसकर्मी को 3 बार उठा-उठाकर पटका। पुलिस कर्मी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला मंगलवार रात का है।
    लाहौल-स्पीति : मेह नाला में गिरी कार, दो युवकों ने मौके पर तोड़ा दम

    बता दें कि बीती देर रात करीब 11 बजे धर्मशाला टैक्सी स्टैंड पर लावारिस बैल ने एक पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया। पुलिस कर्मी को तीन बार पटका। उसी वक्त क्रांति संस्था के संस्थापक धीरज महाजन और सदस्य आशीष चौधरी ने जैसे तैसे उक्त बेल को वहां से भगाया और पुलिसकर्मी को टैक्सी से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन पुलिस कर्मी की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

    क्रांति संस्था के संस्थापक धीरज महाजन बीते काफी समय से पशुओं के लिए कार्य कर रहे हैं और हमेशा से लोगों से गुजारिश करते हैं कि पशुओं के उपयोग के बाद उन्हें सड़कों पर ना छोड़ें। स्मार्ट सिटी धर्मशाला में आए दिन ऐसे हादसे होते रहते हैं। भविष्य में ऐसे हादसे ना हो इसलिए प्रशासन को जागना पड़ेगा। नहीं तो जितने इंसान आज सड़कों पर हैं, उतने ही पशु भी सड़कों पर नजर आएंगे।
    धर्मशाला में लावारिस बैल का आतंक, पुलिसकर्मी पर किया हमला-हालत गंभीर 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather