Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

तीसा हादसा : जांच के लिए कमेटी गठित, सात दिन के भीतर देगी रिपोर्ट

एसडीएम तीसा की अध्यक्षता में बनाई

चंबा। डीसी चंबा अपूर्व देवगन ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना की जांच को लेकर एसडीएम तीसा की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित करने के निर्देश जारी किए हैं। कमेटी निर्दिष्ट प्रारूप पर तत्काल गहन अध्ययन व जांच और विश्लेषण करने के उपरांत सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। गठित कमेटी में सहायक अभियंता अभियांत्रिकी लोक निर्माण विभाग और थाना प्रभारी तीसा को शामिल किया गया है।

तीसा हादसा : जान गंवाने वाले पुलिस जवानों में 5 कांगड़ा और एक चंबा जिला निवासी

 

इसके अलावा डीसी अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। डीसी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार और घायलों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की तत्काल राहत राशि प्रदान कर दी गई है।

चंबा में बड़ा हादसा-6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

 

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

सिरमौरी ताल आपदा : विनोद ने खो दिया परिवार, पिता और बेटी का शव मिला

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो हादसा गहरे जख्म दे गया है। हादसे में अपने जवानों को खोने से पुलिस भी दुखी है। हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित 7 लोगों की जान गई है। साथ ही तीन पुलिस जवानों सहित चार लोग घायल हैं। मृतक पुलिस जवानों में से पांच कांगड़ा जिला से संबंधित हैं। एक पुलिस जवान चंबा जिला का है।

नीरज भारती की मंत्री पिता को नसीहत, चंद्र कुमार ने भी दिया करारा जवाब

 

हादसे में सब इंस्पेक्टर राकेश गोरा पुत्र जयचंद निवासी नूरपुर जिला कांगड़ा, कांस्टेबल कमलजीत पुत्र अर्जन सिंह निवासी खब्बल जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल सचिन राणा पुत्र मोहिंद्र सिंह लम्बर निवासी सूरजपुर देहरा (ढलियारा) कांगड़ा, कांस्टेबल अभिषेक पुत्र मदन लाल निवासी कैहरियां जवाली कांगड़ा, कांस्टेबल लक्ष्य कुमार पुत्र पवन मोंगरा निवासी इच्छी कांगड़ा व हेड कांस्टेबल प्रवीण टंडन पुत्र तिलक राज निवासी ओसल डलहौजी चंबा की जान गई है। टाटा सूमो चालक चंदु राम पुत्र जय दयाल निवासी मंगली चुराह चंबा की भी मौत हुई है।

 

घायल जवानों में दो कांगड़ा जिला और एक चंबा का है। कांस्टेबल सचिन पुत्र परस राम निवासी पालमपुर, कांस्टेबल अक्षय चौधरी पुत्र राजेश कुमार निवासी बैजनाथ कांगड़ा, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार पुत्र चमन सिंह निवासी चंबा घायल हुए हैं। स्थानीय निवासी पंकज कुमार पुत्र जन्म सिंह निवासी मंगली चुराह चंबा भी घायल है। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से लौट रहे थे।

यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची।

 

 

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest ENTERTAINMENT Chamba State News

चंबा मिंजर मेला : हिमाचली कलाकारों की धमाल, स्वास्थ्य मंत्री ने डाली नाटी, गाना भी गाया

सुनील राणा और पूनम भारद्वाज ने दी प्रस्तुति

चंबा। अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले चंबा की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या हिमाचली कलाकारों के नाम रही। प्राइम टाइम में जहां पूनम भारद्वाज ने जलबा बिखेरा तो स्टार नाइट में सुनील राणा ने लोगों का मनोरंजन किया। सुनील राणा के गीतों पर मुख्यातिथि सहित अन्य लोग खूब थिरके।

किन्नौर : NH-5 झाखड़ी के पास अवरुद्ध, नाथपा में पहाड़ी से गिरी चट्टानें

 

पांचवीं सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल (सेवानिवृत्त) धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, चंबा सदर के विधायक नीरज नैय्यर, एचआरटीसी के निदेशक सुरजीत भरमौरी आदि ने सुनील राणा के गानें पर नाटी डाली। साथ ही धनीराम शांडिल और पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने गाना भी गाया।

मलाणा डैम-2 में खतरा अभी भी बरकरार : आज पहुंचेगी BBMB की टीम

मिंजर मेला कमेटी अध्यक्ष व डीसी चंबा अपूर्व देवगन के द्वारा मुख्यतिथि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल (सेवानिवृत्त) धनीराम शांडिल को शाल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज और चंबा सदर विधायक नीरज नैय्यर को भी मिंजर मेला कमेटी के द्वारा सम्मानित किया।

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में तबादलों और नौकरियों के लिए कौन मांग रहा पैसे-पढ़ें खबर

छठी सांस्कृतिक संध्या पर शुक्रवार यानी आज प्राइम टाइम में साहिल सरगम की प्रस्तुति होगी। वहीं, स्टार नाइट में प्रभ गिल लोगों का मनोरंजन करेंगे। शनिवार 29 जुलाई को पंजाबी गायक लखविंदर वडाली प्रस्तुति देंगे। साथ ही भुवनेश भारत की भी प्रस्तुति होगी।

कांगड़ा : बनखंडी में जल्द शुरू होगा चिड़ियाघर का कार्य, CZA से मिली मंजूरी

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Chamba State News

चंबा : सलूणी क्षेत्र में पढ़ाई के लिए जोखिम में जान, वायरल हो रहा वीडियो

सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगली बताया जा रहा

सलूणी। हिमाचल के चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्कूली छात्र और शिक्षक खड्ड पार करते दिख रहे हैं। वीडियो उपमंडल सलूणी के सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांगली का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे शिक्षक छात्रों का भविष्य बनाने और छात्र शिक्षा हासिल करने के लिए खड्ड को पार कर अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं।

हिमाचल : डिपुओं में सरसों के बाद अब रिफाइंड तेल भी मिलेगा सस्ता, जानें नई दरें

 

हालांकि खड्ड में पानी कम है पर बहाव तेज है। अगर खड्ड में जलस्तर बढ़ जाए तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं, यह वीडियो बरसात में स्कूली छात्रों की सुरक्षा के दावों की पोल भी खोलता है। खासकर बरसात में यह किसी जोखिम से कम नहीं है।

Kangra Breaking : पहली जुलाई से शुरू होगा पेंशनरों का वार्षिक सत्यापन

 

अगर ऐसा हो तो कोई हादसा होने से पहले ही सरकार और प्रशासन को जागना होगा। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए खड्ड पर पुल आदि की व्यवस्था जरूरी है। सरकार और प्रशासन को इस ओर जरूर करना चाहिए।

हिमाचल : बरसात ने अब तक ली 9 की जान, 104 करोड़ का नुकसान

चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ