Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Kangra State News

चंबा के तीसा सड़क हादसे में खब्बल के पुलिस जवान की भी गई जान

हादसे में 6 पुलिस जवानों सहित सात ने तोड़ा है दम

हरिपुर। हिमाचल के चंबा जिला के तीसा में टाटा सूमो के खाई में गिरने के हादसे में नगरोटा सूरियां के खब्बल गांव निवासी पुलिस कांस्टेबल कमलजीत की भी जान गई है। कमलजीत हरिपुर पुलिस स्टेशन में सेवाएं दो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही उनकी ट्रांसफर इंडियन रिजर्व बटालियन में हुई थी। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।

चंबा में बड़ा हादसा : 6 IRB जवानों सहित 7 ने तोड़ा दम, 4 गंभीर घायल

बता दें कि हिमाचल के चंबा जिला में सुबह सवेरे बड़ा हादसा हुआ है। पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक टाटा सूमो खाई में गिर गई और नदी में जा पहुंची। सूमो में 9 इंडियन रिजर्व बटालियन (IRB) के जवानों सहित 11 लोग सवार थे। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से भंजराडू हेडक्वार्टर लौट रहे थे। हादसे में 6 पुलिस जवानों, सूमो चालक की मृत्यु हो गई है। वहीं, तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय निवासी गंभीर रूप से घायल है।

चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे फिर बंद : बारिश के बीच पहाड़ी से आया भारी मलबा

 

हादसे में नूरपुर निवासी सब इंस्पेक्टर राकेश गौरा, डलहौडी ओसल के हेड कॉन्स्टेबल प्रवीण टंडन, कांगड़ा जिला के नगरोटा सूरियां के नजदीकी गांव खब्बल के कांस्टेबल कमलजीत, ढलियारा के सचिन राणा, कांगड़ा इच्छी के लक्ष्य मोंगरा और कैहरियां जवाली कांगड़ा के अभिषेक ने दम तोड़ा है। चालक की पहचान चंवू राम (39) पुत्र जय दयाल गांव मंगली जिला चंबा के तौर पर हुई है।

 

चंबा निवासी हेड कॉन्स्टेबल राजिंदर, कॉन्स्टेबल अक्षय चौधरी बैजनाथ कांगड़ा,  पालमपुर निवासी कांस्टेबल सचिन,  मंगली निवासी पंकज कुमार  हादसे में घायल हैं।

कांगड़ा के बीएसएफ जवान ने हाथियों के हमले में गंवाई जान

 

बता दें कि यह टाटा सूमो बटालियन ने हायर की थी। आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग (LRP) के लिए निकले थे और भंजराडू हेडक्वार्टर लौट रहे थे। सूमो में 9 पुलिस जवान थे, चालक और एक अन्य व्यक्ति था। टाटा सूमो मंगली से भंजराडू की तरफ आ रही थी। तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में टाटा सूमो आ गई और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और नदी में जा पहुंची। मामले की सूचना पुलिस थाना तीसा में दी गई।

हिमाचल : नालागढ़ में दो सगे भाईयों की हत्या, तलवार से किया हमला

 

सूचना मिलने के बाद तीसा पुलिस थाना और बटालियन से टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। हादसे में तीन पुलिस जवान और एक स्थानीय व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, चालक और अन्य 6 पुलिस जवानों के शव बरामद हुए हैं।

 

 

घुमारवीं पुलिस स्टेशन में धक्के मारकर निकाला शिकायतकर्ता, जानें वायरल वीडियो का सच

 

जॉब अलर्ट : प्रोडक्शन और प्रोडक्शन हेल्पर के पदों पर भर्ती, इच्छुक युवा पहुंचे यहां

हिमाचल में फिर भारी बारिश का येलो अलर्ट, बढ़ सकती हैं बादल फटने व लैंडस्लाइड की घटनाएं

 

सिरमौर में आपदा ने उजाड़े घर : लापता बुजुर्ग का शव मिला, 4 की तलाश जारी

 

 

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई

 

मुख्यमंत्री सुक्खू के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, विक्रमादित्य भी थे सवार

 

शिमला : ढली में पिकअप को घसीटता ले गया बेकाबू ट्रक, दो ने तोड़ा दम, दो गंभीर

 

 

हिमाचल : NEET और JEE पास करने वाले सरकारी स्कूल के छात्र होंगे सम्मानित
हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती, 18 हजार तक मिलेगा वेतन

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ