Breaking News

  • HPBoSE की खास पहल : विशेष बच्चों की उड़ान को मिलेगी नई दिशा-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान
  • HPPSC अपडेट : असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
  • इंदौरा : डाह-कुल्हाड़ा और लदौड़ी में जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य आगाज
  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग

ewn24news choice of himachal 27 Jun,2023 6:09 am

    तलाश को चमेरा डैम करवाया खाली

     

    चंबा। हिमाचल के चंबा जिला के भरमौर पुलिस स्टेशन के तहत खड़ामुख में गाड़ी सहित रावी नदी में गिरे युवक का सुराग नहीं लगा है। लापता युवक की तलाश को एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। 27 सदस्यीय टीम रविवार रात खड़ामुख पहुंची।

    टीम ने सोमवार सुबह करीब 6 बजे सर्च ऑपरेशन शुरू किया। देर शाम सात बजे तक सर्च ऑपरेशन जारी रहा। पर लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। मंगलवार सुबह फिर सर्च ऑपरेशन छेड़ा जाएगा। चमेरा चरण तीन के डैम को पूरी तरह खाली करवाया गया है।
    बता दें कि भरमौर के सुहागा गांव का अभिषेक अपने भाई की कार लेकर खड़ामुख की तरफ निकला था। खड़ामुख में कार अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरी। पानी का बहाव तेज होने से चालक कार सहित लापता हो गया।

    हालांकि, लापता युवक का सुराग तो नहीं लगा पर इस सर्च ऑपरेशन में रावी नदी से दो शव जरूर मिले हैं।
    सर्च के दौरान तिरलोचन महादेव नामक स्थान पर एक शव बरामद हुआ। यह शव 18 जून से लापता तिलक राज पुत्र थुनिया राम का निकला। तिलक राज (35) निवासी लाहला के गुमशुदगी की रिपोर्ट भरमौर थाना में दर्ज करवाई गई थी। चचेरे भाई ने लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। बताया था कि 18 जून को तिलक राज बिना बताए घर से चला गया।

    तिलक राज का मोबाइल उस दिन डेढ़ बजे तक ऑन था, उसके बाद स्विच ऑफ हो गया। इसके बाद पुलिस तलाश में जुटी थी। खड़ामुख में कार गिरने लापता युवक अभिषेक निवासी सुहागा भरमौर की तलाश को जब चमेरा चरण तीन के डैम को खाली करवाया गया तो रावी नदी से तिलक राज का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    इस दौरान एक और शव भी बरामद हुआ है। पर पहचान नहीं हो पाई है। बग्गा में रावी नदी से शव बरामद हुआ। शव काफी क्षत विक्षत हालत में था।
    पुलिस ने शव को चंबा भेज दिया।

    गरोला का जरम सिंह (58)
    पिछले बीस दिन से लापता है। पुलिस ने शिनाख्त के लिए जरम सिंह के परिजनों को भी बुलाया था।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather