Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में सेब की आधी फसल कहां हो गई गायब, पहुंची 1 करोड़ 75 लाख पेटियां

51 हजार मीट्रिक टन सेब एचपीएमसी और हिमफेड ने खरीदा
शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सेब की फसल आधी है। प्राकृतिक आपदा की मार भी बागवानों को इस बार झेलनी पड़ी है। बावजूद इसके अभी तक मंडियों में 1 करोड़ 75 लाख सेब की पेटियां पहुंच गई हैं, जबकि एमआईएस के तहत भी 51 हजार मीट्रिक टन सेब एचपीएमसी और हिमफेड ने खरीद लिया है।
पीएम नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर, किन मुद्दों पर हुई चर्चा- जानिए
हिमाचल बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने प्राकृतिक आपदा से बेहतरीन ढंग से निपटते हुए सेब की फसल को मंडियों तक पहुंचाने का काम किया है, जबकि विपक्ष सेब की फसल सड़ने के बेबुनियाद आरोप लगा रहा था।
साथ ही किलो के हिसाब से सेब बेचने का भी विरोध कर रहा था, लेकिन सरकार ने किलो के हिसाब से सेब बेचने का निर्णय लागू किया और बागवानों को अच्छे दाम मिले हैं।
बागवानों से एमआईएस के तहत भी एचपीएमसी और हिमफैड भी सेब प्रीक्योर कर रहा है। एमआईएस के तहत खरीदे गए सेब की बागवानों की 40 करोड़ की देनदारी बाकी है, जबकि 40 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं, शेष देनदारी को भी सरकार शीघ्र दे देगी।
 

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी

HRTC लगेज पॉलिसी : छात्रों को राहत, नहीं लगेगा लैपटॉप का किराया 

हिमाचल में इंतकाल के 22 हजार से अधिक मामले लंबित, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

हिमाचल के मेडिकल कॉलेज हाईकोर्ट के फैसले की उड़ा रहे धज्जियां-जानें कैसे 

IGMC शिमला से निकाले सुरक्षा कर्मियों को नौकरी पर न रखा तो देंगे गिरफ्तारियां 

 

HRTC बस में भी स्वाइप कर सकेंगे क्रेडिट-डेबिट कार्ड, तीन माह में शुरू होगी सुविधा

हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

कांगड़ा : बीड़ बिलिंग प्री पैराग्लाइडिंग वर्ल्ड कप में 32 देश के पैराग्लाइडर लेंगे भाग 

 

HRTC कर्मियों और पेंशनर को दिवाली का तोहफा, भरे जाएंगे कंडक्टर के 300 पद

हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

 

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को किया सम्मानित 

 

सुप्रीम कोर्ट का समलैंगिक शादियों को मान्यता देने से इंकार, मौलिक अधिकार नहीं माना 
हिमाचल : निजी कंपनियों में नौकरी के इंटरव्यू के लिए अब ऑनलाइन होंगे आवेदन 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल दर्शन योजना : बाहरी राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए भी चलेंगी सीधी बसें

हिमाचल में एक बेटी पर मिलेंगे दो लाख, दो पर दिया जाएगा एक लाख रुपए का इंसेंटिव
धर्मशाला : चौके-छक्कों के साथ मौज-मस्ती, विदेशी खिलाड़ियों को भा रही हसीन वादियां
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Viral news Shimla State News

हिमाचल : सेब नाले में बहाने का मामला, नरेश चौहान बोले-नियमों के तहत हुई कार्रवाई

यह पूरा मामला राजनीतिक मंशा के तहत किया गया

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन चरम पर है, तो सेब बागवानी को लेकर राजनीति भी भरपूर हो रही है। हिमाचल में सेब नाले में बहाने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बागवान पर एक लाख का जुर्माना लगने के बाद इस पर सरकार चारों ओर से घिर रही है।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने इसे राजनीति से प्रभावित काम बताया और कहा की कार्रवाई नियमों के तहत की गई है।

मुख्यमंत्री सुक्खू चंडीगढ़ से नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना, फिर जाएंगे जालंधर

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि सरकार की ओर से पहले भी कहा गया था कि यह पूरा मामला राजनीतिक मंशा के तहत किया गया था। उन्होंने कहा कि जो सेब बहाया गया, वे पूरी तरह से सड़ चुका था। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से नियमों के तहत की कार्रवाई की गई है। उन्हें पहले नोटिस दिया गया था, जिसके बाद बागवान पर कार्रवाई की गई।

शिमला : चौपाल जा रही HRTC की बस सड़क से पलटी, 35 यात्री थे सवार

 

बता दें कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने रोहड़ू के बागवान को सेब नाले में बहाने पर एक लाख का जुर्माना लगाया है। इसकी प्रतिक्रिया में पहले भाजपा ने इस पर सरकार का विरोध जताया और सरकार को सेब बागवानी विरोधी सरकार करार दे दिया।

आपदा के दौरान घायल IGMC के दो सुरक्षाकर्मियों को नहीं दिया जा रहा वेतन

 

इसके बाद संयुक्त किसान मंच ने भी इस पर विरोध जताते हुए फैसला वापस लेने की मांग की, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान की इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

 

हिमाचल : मैदानों में अभी और सताएगी उमस भरी गर्मी, 12 सितंबर तक मौसम साफ

 

बैजनाथ से बीड़ गुनेहड़ रूट पर दौड़ी HRTC बस, सीपीएस ने दिखाई हरी झंडी

 

चंबा मणिमहेश यात्रा शुरू, सैकड़ों ने लगाई आस्था की डुबकी, इन बातों का रखें ध्यान

 

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : GPS वाले ट्रकों में ही होगी सेब की ढुलाई

प्रदेश में सेब के सीजन ने पकड़ी रफ्तार

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सरकार ने बागवानों को सेब मंडियों तक सुरक्षित पहुंचाने व फसल के उचित दाम सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां कर ली हैं। बागवानी मंत्री ने बुधवार को शिमला में सेब सीजन से संबंधित विभागों के आधिकारियों से बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिए, ताकि सब सीजन में बागवानों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

बागवानी मंत्री जगत नेगी ने कहा की सरकार ने इस बार किलो के हिसाब से सेब बेचने का फैसला लिया है। ये फैसला आढ़तियों व बागवान के साथ बैठक में लिया गया था। अब सेब सिर्फ किलो के हिसाब से ही बिकेगा। इसमें किसी को कोई नाराजगी नहीं है। हालांकि, सेब में 24 किलो की लिमिट पर चर्चा हुई है, उस पर विचार किया जाएगा। वीरवार को बागवानों के साथ सेब सीज़न को लेकर बैठक रखी गई है, जिसमें बागवानों की समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें हल करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल मंडियों में किलो कर हिसाब से सेब बिकना शुरू हो गया है और बागवानों को इसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। शिमला जिला व पुलिस प्रशासन को सेब सीजन से संबंधित तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं और GPS वाले ट्रकों के माध्यम से सेब ढुलाई हो, ताकि सेब के ट्रक गायब न हों।

IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : फल मंडियों में पहुंचा सेब, आढ़ती और बागवानों के समक्ष बड़ी चुनौती

बोले-सेब किलो के हिसाब से खरीदना संभव नहीं

शिमला। हिमाचल प्रदेश में फल मंडियों में सेब ने दस्तक दे दी है। सेब की दस्तक के साथ सेब सीजन टाइडमेन सेब के साथ धीमी गति से शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला स्थित ढली फल मंडी में सेब की बोली लगी, जहां हिमाचल सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत पहली बार सेब किलो के हिसाब से खरीदा गया। फल मंडी में टाइडमेन सेब 40 से 100 रुपए प्रतिकिलो बिका।

किन्नौर : भावा खड्ड में गिरी कार, एक महिला की गई जान-पांच घायल

वहीं, सेब तो मंडियों में पहुंच चुका है, लेकिन सेब आढ़ती और बागवान नाखुश नजर आए हैं। इसका कारण नई व्यवस्था है। ढली फल मंडी में आढ़ती ज्ञान सिंह ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंडी में इस बार सेब किलो के हिसाब से बिक रहा है और शुक्रवार की बात करें तो आज फल मंडी में टाइडमेन सेब 40 से 100 रुपए प्रतिकिलो बिका, लेकिन इस वर्ष सेब को किलो के हिसाब से खरीदना संभव नहीं है।

विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने पर बिफरी हिमाचल कांग्रेस-घेरी मोदी सरकार

 

आढ़ती का कहना है कि बागवान बिना बजन किए सेब मंडी ला रहे हैं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत आढ़ती 24 किलो से ज्यादा सेब नहीं खरीद सकता है। उनका कहना है कि बिना यूनिवर्सल कार्टन के सेब को किलो के हिसाब से खरीदना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से भी मांग की है कि सरकार बागवानों पर भी दबाव डाले कि वे सेब को 24 किलो के हिसाब से पेटी में भरकर लाएं।

सुगनाड़ा के वार्ड एक में पानी की किल्लत, खाली घड़े के साथ धरने को चेताया

 

वहीं, सेब लेकर मंडी पहुंचे बागवान का कहना भी है कि बिना यूनिवर्सल कार्टन सेब को किलो के हिसाब से खरीदने में बागवानों को नुकसान हो रहा है। पेटियों में सेब 28 से 32 किलो तक आ रहा है, लेकिन आढती 24 किलो के हिसाब से खरीद रहा है, जिससे बागवानों काफी नुकसान हो रहा है। सरकार या तो यूनिवर्सल कार्टन लागू करे नहीं तो सेब पेटियों के हिसाब से पुरानी व्यवस्था के तहत बिकना चाहिए, ताकि बागवानों को नुकसान ना हो।

 

चंबा : कार में लगी आग, हैंडब्रेक से रोकने पर हो गई लॉक, BSF जवान की गई जान 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ