Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : GPS वाले ट्रकों में ही होगी सेब की ढुलाई

प्रदेश में सेब के सीजन ने पकड़ी रफ्तार

 

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में सरकार ने बागवानों को सेब मंडियों तक सुरक्षित पहुंचाने व फसल के उचित दाम सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां कर ली हैं। बागवानी मंत्री ने बुधवार को शिमला में सेब सीजन से संबंधित विभागों के आधिकारियों से बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिए, ताकि सब सीजन में बागवानों को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।

हिमाचल : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, धुंध की चपेट में हिल्स क्वीन

बागवानी मंत्री जगत नेगी ने कहा की सरकार ने इस बार किलो के हिसाब से सेब बेचने का फैसला लिया है। ये फैसला आढ़तियों व बागवान के साथ बैठक में लिया गया था। अब सेब सिर्फ किलो के हिसाब से ही बिकेगा। इसमें किसी को कोई नाराजगी नहीं है। हालांकि, सेब में 24 किलो की लिमिट पर चर्चा हुई है, उस पर विचार किया जाएगा। वीरवार को बागवानों के साथ सेब सीज़न को लेकर बैठक रखी गई है, जिसमें बागवानों की समस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें हल करने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल मंडियों में किलो कर हिसाब से सेब बिकना शुरू हो गया है और बागवानों को इसके अच्छे दाम भी मिल रहे हैं। शिमला जिला व पुलिस प्रशासन को सेब सीजन से संबंधित तैयारियों को लेकर सख्त निर्देश दिए गए हैं और GPS वाले ट्रकों के माध्यम से सेब ढुलाई हो, ताकि सेब के ट्रक गायब न हों।

IGMC पहुंचे उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, करवा रहे रूटीन चेकअप

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *