Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

सुखविंदर सुक्खू होंगे हिमाचल के नए मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री डिप्टी सीएम

ewn24news choice of himachal 10 Dec,2022 11:38 pm

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबी माथापच्ची के बाद आखिर मुख्यमंत्री का नाम तय हो गया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के नए मुख्यमंत्री होंगे। सुखविंदर सिंह सुक्खू के नाम की औपचारिक घोषणा भी हो गई है। इनके अलावा प्रतिभा सिंह के खेमे से मुकेश अग्निहोत्री को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा।

    प्रतिभा सिंह इस ऐलान के बाद अपने समर्थक विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचीं। शिमला में कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो चुकी है। बैठक में कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

    हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 

    इससे अलावा सुक्खू और प्रतिभा सिंह के समर्थकों का हंगामा अभी भी जारी है। एक गुट विधानसभा  के बाहर तो दूसरा गुट चौड़ा मैदान में नारेबाजी कर रहा है। विधानसभा के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है।

    बता दें कि हिमाचल में 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे आने के बाद से ही सीएम पद को लेकर घमासान मचा हुआ था। 40 सीटें जीतकर बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह भी सीएम पद की दावेदारी कर रही थीं।
    IND VS BAN 3rd ODI : ईशान किशन ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

    हालांकि, प्रतिभा के सांसद होने की वजह से उनके चेहरे को लेकर माथापच्ची ज्यादा हो रही थी। इसे देखते हुए प्रतिभा गुट ने कहा कि अगर प्रतिभा नहीं तो फिर मुकेश अग्निहोत्री को सीएम बना दिया जाए।

    शिमला में शुक्रवार देर रात तक चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कोई नतीजा नहीं निकल पाया था जिसके बाद पार्टी हाईकमान को सीएम चुनने और सभी निर्णय लेने के लिए अधिकृत किया गया और आज शाम को फिर से  विधायक दल की बैठक बुलाई गई।
    हिमाचल : हाटी समुदाय को जनजातीय दर्जा दिए जाने वाला विधेयक संसद में पास 


    हिमाचल: कांग्रेस विधायक दल की बैठक से पहले सुक्खू के समर्थन में नारेबाजी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather