Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

किन्नौर : सांगला वैली के कामरू क्षेत्र में भारी बारिश का कहर, गाड़ियां बहीं-फसलें बर्बाद

ewn24news choice of himachal 20 Jul,2023 6:14 pm

    बाढ़ के चलते ताबो काजा मार्ग भी अवरुद्ध

     

    शिमला। हिमाचल के किन्नौर जिले की सांगला वैली में एक बार फिर भारी बारिश ने तबाही मचाई है। इसके चलते अप्पर शिमला के क्षेत्रों में भी नुकसान हुआ है। सांगला से पांच किलोमीटर दूर कामरू गांव में भारी बारिश के चलते अचानक बाढ़ आने से करीब 25 गाड़ियां बह गईं। हालांकि, इस आपदा में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है।
    किन्नौर : सांगला वैली के कामरू क्षेत्र में भारी बारिश का कहर, गाड़ियां बहीं-फसलें बर्बाद

    बता दें कि वीरवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे सांगला के कामरू गांव में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के चलते खयो नाला में बाढ़ आ गई। बाढ़ में करीब 25 गाड़ियां बह गईं। इससे वाहन मालिकों का खासा नुकसान हुआ है। वहीं, मलबा सड़कों पर आ गया। मलबे के चलते सेब के बगीचों को भी नुकसान पहुंचा है। मटर और अन्य फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने टीम मौके पर भेजी है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। किन्नौर के यंग थंग में मलिंग नाले में बाढ़ से ताबो काजा मार्ग अवरूद्ध हो गया है।
    हिमाचल : भर्तियों से जुड़ी याचिका हाई कोर्ट ने की खारिज, पढ़ें विस्तार से

     

    उधर, कोटखाई के खलटूनाला में भी बारिश ने तबाही मचाई है। यहां भी कई गाड़ियां बही हैं। बाढ़ के चलते शिमला-रिकांगपिओ नेशनल हाईवे पांच झाकड़ी और रुनग नाला में ब्लॉक हो गया है। शिमला के चिड़गांव में बागीचे में काम कर रही महिला मजदूर लैंडस्लाइड के चलते मलबे में दब गई।  नेपाली मूल की महिला को निकालने की कोशिशें की जा रही हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather