Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

जयराम ठाकुर के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : संयम रखें-अभी हफ्ता भी नहीं हुआ

सीएम के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने साधा निशाना

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। नरेश चौहान ने पूर्व सीएम को संयम रखने की हिदायत दी है। दरअसल, जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर हेलीकाप्टर के दुरुपयोग को लेकर निशाना साधा था। नरेश चौहान ने कहा कि हेलीकॉप्टर उड़ानों को लेकर उनकी चिंता अब दिखी है अगर पांच वर्ष पहले उनके मन में ऐसे विचार आ जाते तो प्रदेश तथा यहां की जनता का ज्यादा भला होता।

हमीरपुर : सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों पर भर्ती, कहां और कब होंगे इंटरव्यू-पढ़ें 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर सरकारी हेलिकॉप्टर का कतई उपयोग नहीं किया गया और इस दौरान यह अनाडेल में ही रहा। इसके विपरीत अति-विशिष्ट व्यक्तियों के लिए निजी हेलिकॉप्टर का उपयोग किया गया। उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में लगभग 25 हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़ने वाले पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय प्रबन्धन पर टिप्पणी करना हास्यास्पद है।

सीएम सुक्खू की नई दिल्ली में मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात, सत्ता वापसी की दी बधाई 

नरेश चौहान ने कहा कि सरकार के गठन को अभी एक सप्ताह भी नहीं हुआ है और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अभी संयम रखें। आर्थिक संसाधनों को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रभावी कदम उठाएगी विपक्ष को इस बारे में चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR

जयराम ने सीएम सुक्खू के फैसलों पर उठाए सवाल, बोले – संस्थान बंद किए तो जाएंगे कोर्ट

भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार द्वारा लिए जा रहे निर्णय को लेकर बड़ा हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार आते ही बदले की भावना से काम कर रही है जिन संस्थानों को पूर्व सरकार ने खोला था उनको अगर वर्तमान सरकार ने बंद किया तो उसके लिए भाजपा सड़कों पर उतरेगी और जरूरत पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। पूर्व सरकार ने जनहित में निर्णय लिए हैं कई संस्थान में पूरा प्रशासन बैठ कर कार्य करने में भी जुट गया है ऐसे में संस्थानों को बंद करना सही नहीं है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब वह सत्ता में थे तो कांग्रेस हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग करने पर सवाल उठाते थे, लेकिन अब हिमाचल जैसे छोटे राज्य में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री बना दिया गया है जिससे आर्थिक बोझ और अधिक बढ़ेगा। अब परिस्थिति यह हो चुकी है कि उप मुख्यमंत्री को छोड़ने के लिए हेलीकॉप्टर जाता है और उसके बाद दोबारा मुख्यमंत्री को लेने के लिए हेलीकॉप्टर वापस आ रहा है।

अभी एक और उप मुख्यमंत्री की लडाई कांग्रेस में चल रही है। यदि ऐसा हुआ तो हेलिकॉप्टर तीन के लिए उड़ेगा जिससे प्रदेश पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा। कांग्रेस सरकार मंत्री तो नहीं बना पाई है, लेकिन 3 लोगों को कैबिनेट रैंक नॉमिनेट कर दिया है ऐसे में आर्थिक स्थिति कहां सुधरेगी। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने कहा कि शीघ्र ही भाजपा विधायक दल की बैठक बुलाई जाएगी जिसमें हार के कारणों की समीक्षा भी की जाएगी।

Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

सीएम के निर्णय से खफा जयराम, बोले – कांग्रेस ने बदले की भावना के साथ की शुरुआत

शिमला। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने निर्णय लिया है कि पूर्व जयराम सरकार के एक अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा होगी। एक्सटेंशन और री-इम्प्लॉयमेंट वाले अधिकारियों-कर्मचारियों की सेवाओं को टर्मिनेट कर दिया गया है, सभी विभागों में भर्तियों पर रोक लगा दी गई है और कई दफ्तर डिनोटिफाई कर दिए हैं। मुख्यमंत्री के इस फैसले से पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर में रोष है। उन्होंने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कांग्रेस ने बदले की भावना के साथ काम करने की शुरुआत की है।

एक्शन मोड में सीएम सुक्खू : पैरा स्टाफ की नई भर्ती पर रोक, टेंडर भी रोके

जयराम ने कहा कि हमने पांच साल बिना किसी भेदभाव के जनता की सेवा करने का कार्य किया है और कभी बदले की भावना से प्रदेश में कोई काम नहीं किया। हमने पिछली कांग्रेस सरकार में जनता के लिए गए किसी फैसले को नहीं पलटा, कोई विकास कार्य नहीं रोका, मगर अफसोस कि कांग्रेस ने अपना रिवाज जारी रखते हुए हमारी सरकार के फैसलों को रोकने और पलटने का काम शुरू कर दिया, जबकि अभी तो मंत्रिमंडल का भी गठन नहीं हुआ लेकिन बदले की भावना के साथ काम करने की शुरुआत हो गई।

अटल टनल के बाहर लगेगी सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका 

स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, पुल, सड़क, पेयजल योजना… इन सब कामों को लटकाने, अटकाने और भटकाने का काम शुरू हो गया है जिसके लिए जनता इन्हें कभी माफ़ नहीं करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बदले की भावना के साथ काम की शुरुआत अच्छी नहीं है।

टी20 सीरीज में छाई हिमाचल की बेटी रेणुका, सुपर ओवर में किया धमाल

पैरा स्टाफ की नई भर्ती पर रोक, टेंडर भी रोके

बता दें कि मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक्शन मोड में आ गए हैं। सीएम सुक्खू ने निर्णय लिया कि पूर्व जयराम सरकार के एक अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा होगी। इनमें नए संस्थान खोलने और अपग्रेड करने के फैसले रिव्यू किए जाएंगे और कुछ को डिनोटिफाई भी किया जाएगा। जयराम सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों को दिया गया पुनर्रोजगार समाप्त कर दिया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेजों को इससे अलग रखा गया है।

सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रियों के नामों पर करेंगे मंथन, जानिए रेस में कौन आगे 

लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग को छोड़कर राज्य के निगमों, बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नामित सदस्यों और अन्य कमेटियों तथा शहरी निकायों में नामित सदस्यों की नियुक्तियां फिलहाल ठंडे बस्ते में डालने को कहा गया है।

 

हालांकि, यह स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कॉलेजों और अन्य संस्थानों में की जा रही भर्तियों पर लागू नहीं होगा। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिव को उपयुक्त आदेश जारी कर दिए हैं। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए गए थे और उन पर अमल नहीं किया गया। उनको भी रोक दिया है।

 

जल शक्ति विभाग में पैरा स्टाफ, पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, मल्टीपर्पज, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के कोई नए नियुक्ति आदेश व नए भर्ती नोटिस जारी करने पर रोक लगा दी गई है। किसी भी विभाग की ओर से आगामी आदेशों तक एलओसी जारी नहीं किए जाएंगे। किसी भी वजह से क्षतिग्रस्त शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं की मरम्मत की जाएगी और इसकी रिपोर्ट जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता को कार्यालय को भेजने के लिए कहा गया है।

 

लंबित चल रहे भी टेंडर को होल्ड करने के निर्देश दिए गए हैं और आगामी आदेशों तक किसी भी परिस्थिति में इन्हें जारी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कोई नया टेंडर आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में मल्टी टास्क वर्कर भर्तियां हुई हैं। इसे लेकर विधायक हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जगत सिंह नेगी, संजय रत्न, मोहन लाल ब्राक्टा को सदस्य बनाया है। यह कमेटी इन भर्तियों सहित पैरा वर्कर भर्ती के मामले भी देखेगी।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

 

Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

जयराम बोले-सर्वेक्षणों में भाजपा बना रही सरकार, मुकेश का पलटवार

कहा-सर्वे की हवा निकलेगी, हवाई साबित होंगे
ऊना।  हिमाचल के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने धनबल से जो सर्वे करवाएं हैं, उन सर्वे की हवा निकलेगी और मुख्यमंत्री जिन सर्वे का हवाला दे रहे हैं, वह सब हवाई साबित होंगे। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कथन पर पलटवार करते हुए कही। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा को अपने काम पर यकीन नहीं है और भाजपा पूरी तरह से असफल सरकार साबित हुई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जिस प्रकार से प्रदेश को कर्ज महंगाई और कुव्यवस्था माफिया की ओर धकेलने का काम किया है, उस सब से जनता तंग है।
हिमाचल: टिप्पर ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की गई जान-पति घायल
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ी है। कर्मचारियों के मसले हल नहीं हुए, बल्कि कर्मचारियों पर मुकदमें दर्ज कर दिए गए। उन्होंने कहा कि केंद्र का डबल इंजन प्रदेश में काम नहीं कर पाया है, खराब रहा है, इसलिए प्रदेश की जनता ने इंजन को ही बदलने का काम किया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के नेता मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखें, सपने देखना बुरी बात नहीं है। उन्होंने कहा कि हमें जनता के जनादेश पर यकीन है, जनता का जनादेश सर्वोपरि होगा और जनता का जनादेश साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत से आ रही है और भाजपा की विदाई जनता ने तय कर दी है।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपनी भाषा पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुनाव में भी तू तड़ाक के साथ हल्की टिप्पणियां करते रहे हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कांग्रेस की अधिक चिंता हो रही है, इसलिए प्रदेश में जहां भी जा रहे हैं वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्रियों की बात कर रहे हैं। सीएम 8 तारीख को देख लें कि उनकी कैबिनेट के कितने मंत्री हारते हैं, उसी से उन्हें आभास हो जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता देश में नई क्रांति का जनादेश दे रही है और जो हमारी फीडबैक है, कार्यकर्ताओं व नेताओं से चर्चा हुई है, हम दावे के साथ ठोक बजाकर कर कह सकते हैं कि पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस सरकार बनाएगी।
क्या था मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने
सीएम जयराम ठाकुर ने धर्मशाला में भाजपा की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में दावा किया है कि अभी तक के तमाम सर्वेक्षणों में भाजपा हिमाचल में फिर सरकार बना रही है। चुनाव नतीजों को चार दिन बचे हैं और हमें चुनाव नतीजों का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने यहा भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में करीब 10 नेता मुख्यमंत्री के दावेदार बने हैं। आठ नेताओं की कुंडलिया भी मंगवा ली गई हैं। ये नेता अपनी सीट को बचाने के लिए अपने-अपने क्षेत्रों में अपने आप को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करते रहे।