Breaking News

  • हमीरपुर : रेस्टोरेंट में मैनेजर, शैफ और रिसेप्शनिस्ट समेत कई पदों पर भर्ती, भोरंज में 9 सितंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

टी20 सीरीज में छाई हिमाचल की बेटी रेणुका, सुपर ओवर में किया धमाल

ewn24news choice of himachal 13 Dec,2022 12:14 am

    शिमला। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में ऑस्ट्रेलिया को सुपर ओवर में हराकर पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने टी20 सीरीज में धमाल मचा दिया।


    दूसरे मैच में रेणुका के शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया ने हारा हुआ मैच जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर 1 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए थे। टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी की अगुवाई करते हुए रेणुका कोई विकेट नहीं ले पाई।

    टीम इंडिया ने लक्ष्य का पीछा शानदार तरीके से किया लेकिन अंतिम ओवर में 13 रन बनाकर मैच टाई हो गया। ऐसे में सुपर ओवर करवाया गया। भारत की टीम ने इस एक ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 20 रन ठोके। स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए कठिन लक्ष्य दिया।

    भारत ने सुपर ओवर में इस टारगेट का बचाव करने के लिए गेंद रेणुका ठाकुर को दी। रेणुका ने निराश नहीं किया और शानदार गेंदबाजी करते हुए पहली 4 गेंदों पर सिर्फ 6 रन दिए और 1 विकेट भी झटक लिया। इस तरह 4 गेंदों में ही टीम इंडिया ने मैच अपने पाले में कर दिया।


    हालांकि पांचवी गेंद पर चौका और छठी गेंद पर छक्का लगा, लेकिन इसका ऑस्ट्रेलिया को कोई फायदा नहीं हुआ। ऑस्ट्रेलिया की टीम सिर्फ 17 रन ही बना पाई। इस तरह से टीम इंडिया ने यह मैच अपने नाम कर लिया।

    बता दें कि कि रेणुका ठाकुर टी20 के गेंदबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर है और कॉमनवेल्थ गेम्स में भी उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। एक बार फिर हिमाचल की बेटी छा गई है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather