Breaking News

  • पठानकोट-भरमौर NH पर बड़ा हादसा : छतरी मोड़ के पास 800 फीट नीचे लुढ़की कार, दो घरों के चिराग बुझे
  • हिमाचल असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर भर्ती, SET-2026 पास भी कर सकेंगे आवेदन
  • हिमाचल में असिस्टेंट प्रोफेसर कॉलेज कैडर के पदों पर भर्ती शुरू, करें आवेदन
  • बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के पदों पर होगी भर्ती, 10वीं फेल को भी मौका
  • हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित
  • भोरंज में अप्रेंटिस और ट्रेनी के 200 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, मिलेगी अच्छी सैलरी
  • हिमाचल मौसम अपडेट : रात 9 बजे तक कहां तेज बारिश, आंधी-तूफान का अनुमान, जानें
  • मंडी की बोर्ड टॉपर अलीशा बनीं एक दिन की उपायुक्त, सुनीं जनसमस्याएं
  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रधानों और उप-प्रधानों को एंटी चिट्टा शपथ दिलाई
  • नूरपुर में बड़े अंतरराज्यीय ड्रग सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश, दो युवक गिरफ्तार

एक्शन मोड में सीएम सुक्खू : पैरा स्टाफ की नई भर्ती पर रोक, टेंडर भी रोके

ewn24news choice of himachal 13 Dec,2022 4:04 am

    शिमला। मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते ही सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक्शन मोड में आ गए हैं। सुक्खू ने पहले ही दिन बड़ा फैसला लिया है। सीएम सुक्खू ने निर्णय लिया कि पूर्व जयराम सरकार के एक अप्रैल 2022 के बाद कैबिनेट में लिए गए सभी फैसलों की समीक्षा होगी। इनमें नए संस्थान खोलने और अपग्रेड करने के फैसले रिव्यू किए जाएंगे और कुछ को डिनोटिफाई भी किया जाएगा। जयराम सरकार के कार्यकाल में अधिकारियों को दिया गया पुनर्रोजगार समाप्त कर दिया गया है, जबकि मेडिकल कॉलेजों को इससे अलग रखा गया है।

    अटल टनल के बाहर लगेगी सोनिया गांधी के नाम की शिलान्यास पट्टिका 

    लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग को छोड़कर राज्य के निगमों, बोर्डों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नामित सदस्यों और अन्य कमेटियों तथा शहरी निकायों में नामित सदस्यों की नियुक्तियां फिलहाल ठंडे बस्ते में डालने को कहा गया है।
    टी20 सीरीज में छाई हिमाचल की बेटी रेणुका, सुपर ओवर में किया धमाल

    हालांकि, यह स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल कॉलेजों और अन्य संस्थानों में की जा रही भर्तियों पर लागू नहीं होगा। इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिव को उपयुक्त आदेश जारी कर दिए हैं। जिन अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले किए गए थे और उन पर अमल नहीं किया गया। उनको भी रोक दिया है।
    सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना, मंत्रियों के नामों पर करेंगे मंथन, जानिए रेस में कौन आगे 

    जल शक्ति विभाग में पैरा स्टाफ, पैरा पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर, मल्टीपर्पज, पैरा कुक और पैरा हेल्पर के कोई नए नियुक्ति आदेश व नए भर्ती नोटिस जारी करने पर रोक लगा दी गई है। किसी भी विभाग की ओर से आगामी आदेशों तक एलओसी जारी नहीं किए जाएंगे। किसी भी वजह से क्षतिग्रस्त शिलान्यास व उद्घाटन पट्टिकाओं की मरम्मत की जाएगी और इसकी रिपोर्ट जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता को कार्यालय को भेजने के लिए कहा गया है।

    लंबित चल रहे भी टेंडर को होल्ड करने के निर्देश दिए गए हैं और आगामी आदेशों तक किसी भी परिस्थिति में इन्हें जारी नहीं करने के निर्देश दिए हैं। फिलहाल कोई नया टेंडर आमंत्रित नहीं किया जाएगा।

    पूर्व सरकार के कार्यकाल में शिक्षा, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य विभागों में मल्टी टास्क वर्कर भर्तियां हुई हैं। इसे लेकर विधायक हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। इसमें जगत सिंह नेगी, संजय रत्न, मोहन लाल ब्राक्टा को सदस्य बनाया है। यह कमेटी इन भर्तियों सहित पैरा वर्कर भर्ती के मामले भी देखेगी।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather