Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla

मिलावटी खाद्य पदार्थ कैंसर का बड़ा कारण, फूड सेफ्टी पर सरकार गंभीर

स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कही ये बात

शिमला। हिमाचल के स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने आज कैंसर अस्पताल आईजीएमसी का दौरा किया और निर्माणाधीन कैंसर ओपीडी ब्लॉक के कार्य को भी शीघ्र पुरा करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कैंसर आज के समय में देश दुनिया में बड़ी समस्या बनी हुई है, जिसकी एक कारण मिलावटी खाद्य पदार्थ का सेवन और जीवन शैली में बदलाव है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार फूड सेफ्टी को लेकर भी गंभीर है। किस तरह से मिलावटी खाद्य पदार्थों के चलन को रोका जाए इसके लिए भी सरकार काम कर रही है। शिमला के कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक मशीनरी के इस्तेमाल से कैंसर का समय पर पता चल सके इस दिशा में प्रदेश सरकार काम करेगी और प्रदेश के भीतर ही लोगों को इलाज उपलब्ध करवाया जाए इसके लिए सरकार प्रयासरत है।

ड्रोन टेक्नोलॉजी बदलेगी हिमाचल की तस्वीर, पहले चरण में होगा कुछ ऐसा

स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों से लोग आईजीएमसी इलाज के लिए पहुंचते हैं, ऐसे सरकार लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं और सुविधाएं किस तरह से प्रदान कर सकती है इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

अखिलेश बोले- कांग्रेस सरकार बनते ही क्यों बंद हुई सीमेंट कंपनियां-दें जवाब?

वहीं, भाजपा द्वारा लगाए जा रहे हिम केयर योजना को बंद करने के आरोपों को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार हिम केयर योजना को बंद करने वाली नहीं है, बल्कि इस योजना को और सुदृढ़ कैसे किया जाए इस दिशा में सरकार काम कर रही है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन, आईजीएमसी में ली अंतिम सांस

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

शिमला। हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले पूर्व मंत्री मनसा राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह मंडी जिला के करसोग के रहने वाले थे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

करीब 82 वर्षीय मनसा राम प्रदेश के एक मात्र ऐसे नेता थे जो यशवंत सिंह परमार सहित चार मुख्यमंत्री की कैबिनेट में काम कर चुके थे। मनसाराम ने 1962 के विधानसभा चुनाव में अपना पहला मतदान किया था। उन्होंने वर्ष 1967 में करसोग विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना पहला चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे तथा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

उसके बाद 1972 में मनसा राम ने कांग्रेस टिकट पर अपना चुनाव लड़ा और परमार सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए। मनसाराम ने करसोग से 12 विधानसभा चुनाव लड़े और 6 बार जीत हासिल कर विधानसभा में करसोग का नेतृत्व किया। करसोग विधानसभा क्षेत्र से मनसाराम के अतिरिक्त कोई मंत्री नहीं रहा।

मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

वीडियो स्टोरी : शिमला आईजीएमसी में खाने की नो टेंशन, अपना बॉबी है न

शिमला। मरहम लगा सको तो किसी गरीब के जख्मों पर लगा देना, हकीम बहुत हैं बाजार में अमीरों के इलाज की खातिर …. जी हां जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आ सको तो इससे बड़ा पुण्य और कोई नहीं। कुछ ऐसा ही काम कर रहे हैं ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी। इनको गरीबों का मसीहा भी कहा जाता है। बॉबी मानवता की सेवा में लगे हैं और आईजीएमसी शिमला में मुफ्त लंगर चलाते हैं जहां पर हर दिन हजारों लोग अपना पेट भरते हैं।

सिरमौर में हादसा : बागना के पास खाई में गिरी बोलेरो, युवक की गई जान

सरबजीत सिंह बॉबी ने 25 अक्टूबर, 2014 को IGMC के कैंसर अस्पताल में लंगर सेवा शुरू की थी जो आज कमला नेहरू अस्पताल में भी चलाया जा रहा है। लंगर में मरीजों के लिए दलिया, सूप और दूध की भी व्यवस्था रहती है।

ऑलमाइटी ब्लेसिंग संस्था के संस्थापक सरबजीत सिंह बॉबी बताते हैं कि लंगर में सुबह ब्रेकफास्ट दोपहर के भोजन के बाद शाम को भी लंगर सेवा चलाई जाती है जो 10 बजे तक चलती। हर रोज हजारों लोग यहां पेट भरते हैं। यह सेवा लोगों के सहयोग के साथ गुरु कृपा से चल रहा है। अब यह लंगर रात को भी चलेगा।

हिमाचल में “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान को ब्लॉक स्तर पर ले जाएगी कांग्रेस

उन्होंने बताया कि दूर दराज इलाकों से इलाज कराने आईजीएमसी आए गरीब असहाय कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे इसके लिए रात को 11 से 1 बजे लंगर चलाया जाएगा। हालांकि, बीच में ये लंगर सेवा राजनीति का शिकार भी हो गई थी।

17 महीने तक उन्हें यहां से लंगर बिना बिजली और पानी के चलाना पड़ा लेकिन सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह पानी की व्यवस्था बहाल कर दी गई है। उन्होंने एक रोटी बैंक भी शुरू किया है जिसमें वह स्कूल के बच्चों को रोटियां देते हैं। अभी कैंसर पीड़ितों के लिए फ्री में एंबुलेंस सेवा भी चला रहे हैं।

लंगर में आए मरीजों व उनके अटेंटडेंट्स का कहना है कि यह लंगर लोगों के लिए वरदान है। उन्हें खाने के लिए इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं है और यह सब मुफ्त में है। जिसकी जेब में पैसा ना हो वह भी यहां आकर भरपेट खाना खा सकता है।

किसी को रक्त की जरूरत पड़ जाए या एम्बुलेंस की या फिर शव वाहन की, बॉबी इस काम के लिए भी 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। वे कहते हैं, ‘गरीब का मुंह गुरु की गोलक’ यानी जरूरतमंद के मुंह में भोजन का निवाला पहुंचना ही भगवान की गुल्लक में दान के बराबर है। गुरु नानक देव जी ने यही सीख दी है। सरबजीत सिंह की इस सोच और इसे साकार कर रही उनकी संस्था अलमाइटी ब्लेसिंग के चर्चे हिमाचल ही नहीं पूरी दुनिया में है।

हिमाचल : नकली सर्टिफिकेट दिखाकर ले ली पोस्ट मास्टर की नौकरी, जांच में पकड़ा

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Shimla State News

शिमला : पत्नी की जान लेने वाले आरोपी ने कैथू जेल में की खुदकुशी

कंबल का फंदा बनाया, बाथरूम में लटका

शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के रहने वाले पत्नी की हत्या के आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। कैथू जेल में आरोपी नेमल उराव ने कंबल का फंदा बनाया और बाथरूम में लटक गया। हालांकि, जेल में फंदा लगाने से प्रशासन पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

हिमाचल में जमीनी विवाद में चली गोलियां : मां-बेटे की मौत, ससुर व बहू घायल 

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी भेज दिया है। कैथू जेल में इस तरह से खुदकुशी का मामला सामने आने के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी पोल खुली है। सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि कैदी ने जब खुदकुशी की तो जेल कर्मी उस समय कहां पर थे। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच हो रही है। मामले की पुष्टि ASP सिटी रमेश शर्मा ने की है।

सुजानपुर डबल मर्डर केस : फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी रिटायर्ड फौजी 

बता दें कि शिमला के समरहिल में आरोपी नेमल उराव ने अपनी पत्नी को लोहे की रॉड से पीट पीटकर मार डाला था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। मृतक ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि मेरी पत्नी मेरी बात नहीं मानती थी। वह हर बात पर जवाब देती थी इसलिए मैंने उसे मार दिया।

CRPF: भरे जाएंगे ASI और हेड कांस्टेबल के 1,458 पद, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

एशिया कप 2023 : ग्रुप स्टेज की लिस्ट जारी, होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें