Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल : पूर्व मंत्री मनसा राम का निधन, आईजीएमसी में ली अंतिम सांस

ewn24news choice of himachal 15 Jan,2023 1:01 am

    सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक

    शिमला। हिमाचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मनसा राम का शनिवार को निधन हो गया। उन्होंने आईजीएमसी शिमला में अंतिम सांस ली। राजनीति में वरिष्ठ नेता के रूप में यादगार पहचान बनाने वाले पूर्व मंत्री मनसा राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वह मंडी जिला के करसोग के रहने वाले थे। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मनसा राम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।
    हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुक्खू सरकार का ये प्लान-पढ़ें विस्तार से

    करीब 82 वर्षीय मनसा राम प्रदेश के एक मात्र ऐसे नेता थे जो यशवंत सिंह परमार सहित चार मुख्यमंत्री की कैबिनेट में काम कर चुके थे। मनसाराम ने 1962 के विधानसभा चुनाव में अपना पहला मतदान किया था। उन्होंने वर्ष 1967 में करसोग विधानसभा क्षेत्र से आजाद प्रत्याशी के तौर पर अपना पहला चुनाव लड़ा और जीतकर विधानसभा पहुंचे तथा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

    उसके बाद 1972 में मनसा राम ने कांग्रेस टिकट पर अपना चुनाव लड़ा और परमार सरकार में सबसे कम उम्र के मंत्री बन गए। मनसाराम ने करसोग से 12 विधानसभा चुनाव लड़े और 6 बार जीत हासिल कर विधानसभा में करसोग का नेतृत्व किया। करसोग विधानसभा क्षेत्र से मनसाराम के अतिरिक्त कोई मंत्री नहीं रहा।
    मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे पझौता के लोग, गंगा में लगाई डुबकी 


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather