Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल में बंद नहीं होगी हिम केयर व आयुष्मान योजना, करेंगे और सुधार

ewn24news choice of himachal 08 Feb,2023 11:16 pm

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने विपक्ष के आरोपों को नकारा

    शिमला। हिमाचल में हिम केयर और आयुष्मान योजना को बंद करने के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने पलटवार किया है और विपक्ष को लोगों को भटकाने की कोशिश न करने की नसीहत दी है।



    धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश में हिम केयर और आयुष्मान योजना की सुविधा निरंतर लोगों को मिलेगी, इसमें आने वाले समय में और सुधार किया जाएगा। वहीं, उन्होंने कहा कि हिमाचल की वित्तीय स्थिति अभी बिल्कुल ठीक नहीं, पूर्व की सरकार ने प्रदेश पर वित्तीय भार डाला है।


    हिमाचल में बंद नहीं होगी हिम केयर व आयुष्मान योजना, करेंगे और सुधार 



    बीते दिनों हिमाचल प्रदेश में विपक्ष नेता जयराम ठाकुर सरकार पर आरोप लगाते हुए नजर आए वहीं स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल विपक्ष पर हमलावर होते हुए बोले हिमाचल की जनता को हिम केयर और आयुष्मान जैसी अन्य सुविधाओं का लाभ भविष्य में मिलता रहेगा और उसमें प्रयास है कि इसमें और अधिक सुधार  किया जा सके जिसके लिए वह दिल्ली में भी इस मसले को लेकर गए थे और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मिले और इस पर विस्तार से चर्चा हुई।

    कर्ज पर शांडिल ने कहा विपक्ष ने हिमाचल पर 75 हजार करोड़ से ऊपर का कर्ज़ वर्तमान सरकार के ऊपर लाद दिया है जिससे वर्तमान सरकार को उभरने मैं समय लगेगा। सरकार की आर्थिक स्थिति अभी बहुत खराब चल रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष हिमाचल की जनता को बरगलाने का काम कर रहा है। अनाप-शनाप बयानबाजी करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है।
    पठानकोट-जोगिंद्रनगर ट्रैक पर जल्द दौड़ेगी विस्टाडोम कोच, दिखेंगे शानदार नजारे 

    इसके अलावा विधायक निधि पर विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर शांडिल बोले अभी आगामी आने वाले दिनों में विधानसभा का बजट सत्र होना है जिसमें किसी भी विधायक निधि को नहीं रोका जाएगा और हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम सरकार भविष्य में करेगी।


    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather