Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

मंडी-पंडोह एनएच दो दिन रहेगा बंद, एक तरफा चलेगा गोहर मार्ग

ewn24news choice of himachal 18 Jul,2023 8:48 pm

    कुल्लू। भारी भूस्खलन के बाद रास्ता साफ करने के लिए मंडी-पंडोह एनएच दो दिन तक बंद रहेगा। बता दें कि एनएच पर गिरी चट्टानें-पत्थर आदि हटाने के लिए प्रशासन ने ये फैसला लिया है। डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए ड्यूटिया लगाने के निर्देश दिए हैं।

    उन्होंने निर्देश दिए हैं कि पंडोह तथा गोहर के बीच में सड़क को 2-2 घंटे के लिए एकतरफा चलाएं। भारी तथा हल्के सभी वाहनों को भेजें, दोनों तरफ चलाने का चांस ना ले, नहीं तो अनिवार्य रूप से जाम लगेंगे जैसा पिछले दिनों हुआ है।

    डीसी कुल्लू ने बताया कि संबंधित SOs ट्रैफिक सुपरवाइज करेंगे, बटालियन की दो रिजर्व हमारे पास उपलब्ध है। कमांद चौकी को यदि कांडी नाका में टैंट स्थापित करना है तो बताएं। चैल चौक नाका पर डिजास्टर कम्युनिकेशन व्हीकल के माध्यम से वायरलेस स्टेशन काम करेगा, ताकि मोबाइल फेल होने की सूरत में पंडोह के साथ कम्युनिकेशन होता रहे।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather