Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल : बाढ़ के चलते फंसे 70 हजार पर्यटकों को किया रेस्क्यू, 8000 करोड़ रुपए का नुकसान

सीएम सुखविंदर सुक्खू ने दी जानकारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा में फंसे लोगों और पर्यटकों को निकालने का अभियान पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य सरकार ने लगभग 70 हजार पर्यटकों को सुरक्षित रवाना कर दिया है और अब लगभग 500 पर्यटक ही हिमाचल प्रदेश में स्वेच्छा से रुके हैं। उन्हें खाने पीने और अन्य जरूरी चीजों उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

हिमाचल मौसम अपडेट : तीन दिन ऑरेंज तो एक दिन येलो अलर्ट, भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बड़े पैमाने पर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बचाव कार्य आरंभ किए गए और सभी के सहयोग से इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश से लगभग 15000 गाड़ियों को सुरक्षित वापस भेजा गया है। उन्होंने कहा कि 80 प्रतिशत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, पानी और मोबाइल सेवाओं को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया है।

कुल्लू-मंडी के बीच बंद एनएच खुला, साधारण बसों सहित दौड़ेंगे वाहन

मुख्यमंत्री ने कहा कि बचे हुए क्षेत्रों में आवश्यक सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों, एनडीआरएफ, भारतीय सेना आदि द्वारा इस आपदा में राहत एवं बचाव कार्यों को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए उनके प्रयासों की प्रशंसा भी की।

हिमाचल : बाढ़ के चलते फंसे 70 हजार पर्यटकों को किया रेस्क्यू, 8000 करोड़ रुपए का नुकसान

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आपदा बहुत बड़ी है और बाढ़ से राज्य में लगभग 8000 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। राज्य के लोग इसका मजबूती के साथ सामना कर रहे हैं और राज्य सरकार पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। उन्होंने पुनः आग्रह किया कि केंद्र सरकार को भी राज्य सरकार की उदारता के साथ मदद करनी चाहिए।

आपदा की मार झेल रहे हिमाचल के लिए केंद्र ने मंजूर किए 400 करोड़ रुपए

 

हिमाचल में आज कौन सा मार्ग अवरुद्ध, कहां पर खुला है रोड, पढ़ें डिटेल

 

नगरोटा बगवां में होगा रोजगार मेला : लगेगा मेडिकल कैंप, नहीं होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *