Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल: कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट को लेकर गड़बड़ी की जताई आशंका 

महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने अधिकारियों को चेताया
शिमला। हिमाचल प्रदेश में सर्विस वोटर और चुनाव ड्यूटी वाले कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट वापस नहीं आने का मामला तूल पकड़ रहा है। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के दबाव में प्रशासन पर गड़बड़ी करने की आशंका जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि देवभूमि के जो कर्मचारी प्रदेश से बाहर सेना, आईटीबीपी (ITBP) तथा अन्य विभागों में सेवाएं दे रहे हैं, जिन कर्मचारियों ने चुनाव में ड्यूटी दी है, उनको भेजे गए पोस्टल बैलेट वापस नहीं मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है।
हिमाचल में सुर्खियां बना यूजी परीक्षा परिणाम, सदमे में छात्र- अभिभावक चिंतित
उन्होंने आशंका जताई कि OPS के कारण हिमाचल का कर्मचारी भाजपा के खिलाफ है। इस वजह से जानबूझकर से पोस्टल बैलेट में गड़बड़ी की जा रही है। ऐसा ही एक मामला सिरमौर जिला के शिलाई उपमंडल में देखने को मिला, जहां पर 40 से अधिक पुलिस कर्मियों के पोस्टल बैलेट गुम हुए हैं। अन्य उपमंडलों में भी ऐसा ही होने की संभावना है।
देवेंद्र बुशहरी ने बताया कि इलेक्शन कमीशन द्वारा चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को 59,728 डाक मत पत्र जारी किए गए थे। 2 दिन पहले तक केवल 32,177 डाक मत पत्र संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को वापस मिले हैं। सैन्य कर्मियों के लिए जारी 67,559 डाक मतपत्रों में से केवल 15,099 ही वापस मिले हैं, यानी लगभग 34 प्रतिशत पोस्टल ही वापस मिले हैं।
कांग्रेस महासचिव ने पोस्टल बैलेट मामले में ढुलमुल रवैया अपनाने वाले अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि 8 दिसंबर के बाद कांग्रेस की सरकार बनने पर ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) से आग्रह किया कि पोस्टल बैलेट को लेकर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उन पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव में 19 विस क्षेत्रों में क्या रहा खास-पढ़ें खबर

पुरुषों से महिला वोटरों की संख्या है अधिक
शिमला। हिमाचल में 14वीं विधानसभा के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई है। 412 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम (EVM) में कैद हो गया है। अब इंतजार है तो नतीजों का। चुनाव परिणाम 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। जैसे-जैसे नतीजों का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की दिल की धड़कनें भी तेज हो रही हैं। हिमाचल में इस बार मतदान प्रतिशतता करीब 74.61 प्रतिशत रही है।
फ्लाइट में मुख्यमंत्री जयराम और सुखविंदर सिंह सुक्खू साथ-साथ, जा रहे दिल्ली
महिला मतदान प्रतिशतता की बात करें तो 76.80 फीसदी रही है, वहीं पुरुषों की 72.44 प्रतिशत रही है। 14वीं विधानसभा के लिए 41 लाख 22 हजार 151 मत पड़े हैं। इसमें से 21 लाख 01 हजार 654 महिलाओं और 20 लाख 20 हजार 471 पुरुषों ने मत डाला है। कुल वोट प्रतिशतता 74.61 फीसदी रही है। 14वीं विधानसभा के लिए 41 लाख 22 हजार 151 मत पड़े हैं। इसमें से 21 लाख 01 हजार 654 महिलाओं और 20 लाख 20 हजार 471 पुरुषों ने मत डाला है।
हिमाचल में 19 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक थी। इसमें  भटियात, देहरा, जयसिंहपुर, सुलह , लाहौल स्पीति, नाचन, जोगिंदर नगर, धर्मपुर, मंडी, बल्ह, सरकाघाट, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, नादौन, घुमारवीं, जुब्बल कोटखाई व किन्नौर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।
भटियात में कुल 80,008 मतदाता हैं। इसमें  पुरुष 39,981 और 40,026 महिला वोटर हैं। एक थर्ड जेंडर मतदाता है। देहरा में कुल 83,423 मतदाताओं में पुरुष 41,412 और महिला 42,011 मतदाता हैं। जयसिंहपुर में 83,461 मतदाता हैं। इसमें पुरुष 40,915 और 42,544 महिला मतदाता हैं। दो थर्ड जेंडर हैं।
सुलह में सबसे अधिक 1,05,088 मतदाता हैं। इसमें 52,013 पुरुष और 53,075 महिला मतदाता हैं।  लाहौल स्पीति में 24,808 मतदाताओं में 12,321 पुरुष और 12,487 महिला मतदाता हैं। नाचन में 87,421 मतदाता हैं। इसमें 43,426 पुरुष और  43,995 महिला मतदाता हैं।
जोगिंद्रनगर में 98,915 मतदाता हैं। इनमें पुरुष 48,872 और महिलाएं 50,043 हैं। धर्मपुर में 81,028 मतदाताओं में  39,927 पुरुष और 41,100 महिला मतदाता हैं। एक थर्ड जेंडर है। मंडी 76,418 मतदाता हैं। इसमें पुरुष 37,411 और 39,007 महिला मतदाता हैं।
बल्ह विधानसभा क्षेत्र में 80,261 मतदाताओं में पुरुष 39537 और महिलाएं 40,724 हैं।  सरकाघाट में 90,676 मतदाता हैं। इनमें 44,621 पुरुष और 46,054 महिला मतदाता हैं। थर्ड जेंडर एक मतदाता है। भोरंज में 81,179 मतदाताओं में पुरुष 39,742 और महिला 41,437 हैं। सुजानपुर में कुल मतदाता 73,210 हैं। इसमें 35,622 पुरुष और 37,588 महिला मतदाताएं हैं।
हमीरपुर में 75,435 मतदाताओं में से 37,432 पुरुष, 38,002 महिला और एक थर्ड जेंडर मतदाता है। बड़सर में 85,521 मतदाता हैं। इसमें 41,905 पुरुष और  43,616 महिला मतदाता हैं। नादौन में 93,425 मतदाता हैं। इसमें 46,259 पुरुष और 47,163 महिला मतदाता हैं। साथ ही 3 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।  घुमारवीं में 88,891 मतदाता हैं।
इसमें 43,997 पुरुष और 44,893 महिला मतदाता हैं। एक थर्ड जेंडर मतदाता है। जुब्बल कोटखाई में 73,190 कुल मतदाताओं में पुरुषों की संख्या 36,306 और महिलाओं की 36,884 है।  किन्नौर  में 59,532 मतदाताओं में से 29,699 पुरुष और 29,833 महिला मतदाता हैं। इन 19 विधानसभा क्षेत्रों में तीन  लाहौल स्पीति, जुब्बल कोटखाई व किन्नौर विधानसभा क्षेत्र में ही महिला वोट प्रतिशतता कम रही है।
हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान में नारी इस बार भी पुरुषों पर भारी रही है। महिला मतदान प्रतिशतता पुरुषों से अधिक रही है। 12 नवंबर को हुए मतदान में 68 विधानसभा क्षेत्रों में 41 पर महिलाओं अव्वल रही हैं। साथ ही 27 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों ने बाजी मारी है।
चुराह, डलहौजी, भटियात, नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, जवाली, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, सुलह, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, सुंदरनगर, नाचन, दरंग, जोगिंदर नगर, धर्मपुर, मंडी, बल्ह, सरकाघाट, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, नादौन, चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना, कुटलैहड़, झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर, श्री नैना देवी और अर्की में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक रही है।
भरमौर, चंबा, लाहौल स्पीति, मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी, करसोग, सराज, नालागढ़, दून, सोलन, कसौली, पच्छाद, नाहन, श्री रेणुका जी, पांवटा साहिब, शिलाई, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी, शिमला, शिमला ग्रामीण, जुब्बल कोटखाई, रामपुर, रोहड़ू और किन्नौर में पुरुषों की मतदान प्रतिशतता अधिक रही है।
कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों, चंबा के तीन, मंडी के 8 व सोलन के एक विस क्षेत्रों में नारी शक्ति वोट डालने में अव्वल रही है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों ने बाजी मारी है। सोलन के चार, चंबा और मंडी के दो-दो विस क्षेत्रों में पुरुषों की वोट प्रतिशतता अधिक रही है।
Categories
TRENDING NEWS Politics Top News Himachal Latest Shimla State News

हिमाचल : चुनाव नतीजों से पहले भाजपा का मंथन-निर्दलियों पर नजर

परवाणू में चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 12 नवंबर को हो चुका है। सभी 412 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम (EVM) में कैद है। चुनावी परिणाम 8 दिसंबर को आने हैं। पर चुनाव परिणाम आने से पहले ही भाजपा ने आगामी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है।
परवाणू में भाजपा चुनावी परिणामों को लेकर मंथन कर रही है क्योंकि इस बार टिकट न मिलने से भाजपा के ही 21 बागी चुनावी मैदान में हैं। इससे आधे कांग्रेस के बागी हैं। यह बागी भाजपा एवं कांग्रेस का सत्ता तक पहुंचने का खेल बिगाड़ सकते हैं।
ऐसे में भाजपा की निर्दलियों पर पैनी नजर है, ताकि पूर्ण बहुमत न मिलने की स्थिति में निर्दलीयों को अपने पाले में किया जा सके और मिशन रिपीट के सपने को को पूरा किया जा सके। कुछ निर्दलीय तो मतदान के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से उनके निवास स्थान में मिल भी चुके हैं।
भाजपा रिवाज बदलने के लिए आत्मविश्वास से इसलिए भी भरी हुई है कि अपने बागियों के अपने ही पाले में आने की उम्मीद पाले बैठी है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की समीक्षा बैठक आज परवाणू में आयोजित की जा रही है।
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime Kangra State News

देहरा : वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने के मामले में होगी एफआईआर

डीसी कांगड़ा ने डीएसपी को दिए आदेश
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा विधानसभा क्षेत्र में वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने डीएसपी देहरा से 2 अज्ञात व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई के लिए कहा है।
हिमाचल : दो उद्योगों में छापेमारी, भारी मात्रा में नकली बोतलबंद पेयजल जब्त
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दिन कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र सनोट और सकरी में चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन के 2 मामले ध्यान में आए थे। ये मामले 2 अज्ञात मतदाताओं द्वारा अपना वोट डालते वीडियो क्लिप बनाने और उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने के थे।
इन मामलों में निर्वाचन अधिकारी (एसडीएम) देहरा ने जांच के उपरांत अवगत कराया कि दोनों मतदान केंद्रों पर चुनाव आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का पूरा पालन किया गया था। सनोट में वीडियोग्राफी और सकरी में वेब कास्टिंग की गई थी।
सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदाताओं को मोबाइल फोन अंदर न ले जाने को लेकर बार बार हिदायत दी गई थी, लेकिन वीडियो क्लिप से स्पष्ट है कि 2 मतदाता जानबूझ कर अपना मोबाइल अंदर ले गए और उन्होंने नियमों का उल्लंघन किया। मतदाताओं की पहचान नहीं हो सकी है।
Categories
Politics Top News Himachal Latest KHAS KHABAR State News

हिमाचल विधानसभा चुनाव मिशन-277 : वोटिंग में 6 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज

कम मत प्रतिशतता वाले केंद्रों के लिए चलाया था अभियान
शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव में मिशन-277 अभियान के तहत 277 मतदान केंद्रों में मतदान में 6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि प्रदेश में 2017 में संपन्न विधानसभा चुनाव के दौरान 277 ऐसे मतदान केंद्र थे, जहां मत प्रतिशतता कम दर्ज की गई थी।
इसी के दृष्टिगत निर्वाचन विभाग द्वारा विधानसभा चुनाव-2022 के लिए उत्सव (यूनिवर्सल ट्रांसपेरेंट इलेक्शन थ्रू सिस्टमिक अवेयरनेस ऑफ वोटर्स) तथा मतदाता जागरूकता गतिविधियों (स्वीप) के तहत आरंभ किए गए मिशन-277 अभियान के तहत इन 277 मतदान केंद्रों में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
हिमाचल ब्रेकिंग : शीतकालीन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि निर्वाचन विभाग द्वारा इन मतदान केंद्रों की पहचान के बाद इनमें हुए कम मतदान के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत विश्लेषण किया गया। कुछ कारण जो सामने आए वे थे प्रवासी आबादी, स्थानीय मुद्दों के कारण चुनाव का बहिष्कार, युवा एवं शहरी उदासीनता तथा अन्य राज्यों से संबंधित केंद्र सरकार के कर्मचारियों की मतदान के प्रति उदासीनता।
इसके अतिरिक्त अन्य राज्यों में काम कर रहे हिमाचल के मतदाता, प्रतिकूल मौसम की स्थिति, विवाह-शादियों का आयोजन तथा चुनाव के दौरान फसल कटाई का समय जैसे भी अन्य प्रमुख कारण थे।
इन सभी उपायों को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन विभाग ने 2022 के विधानसभा चुनाव में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए, जबकि विभिन्न स्तरों पर नियमित बैठकें करने के अतिरिक्त जिला चुनाव अधिकारियों, रिटर्निंग अधिकारियों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा खंड स्तर के अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों के व्यक्तिगत दौरे किए गए।
इसके साथ ही बूथ स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने के विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई तथा साक्षरता क्लबों, चुनाव पाठशालाओं की सक्रियता से भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया, ताकि कम मत प्रतिशतता वाले इन मतदान केंद्रों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन विभाग के सतत प्रयासों से मिशन-277 के अंतर्गत चिन्हित किए गए इन 277 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इन 277 मतदान केंद्रों में पिछले चुनावों की अपेक्षा छह प्रतिशत अधिक मतदान दर्ज किया गया।
277 में से 198 मतदान केंद्रों में उच्च मतदान प्रतिशतता दर्ज की गई । 57 केंद्रों में 10 प्रतिशत से अधिक, 10 केंद्रों में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इसी तरह दो मतदान केंद्रों पर 30 प्रतिशत से अधिक, दो मतदान केंद्रों पर 40 प्रतिशत तथा जबकि चार मतदान केंद्रों पर 50 प्रतिशत से अधिक मतदान प्रतिशतता दर्ज की गई।
ये 277 मतदान केंद्र और मत प्रतिशतता में बढ़ोतरी
चंबा जिला में 31 मतदान केंद्र हैं। 2017 में इन केंद्रों में  48.02 फीसदी मतदान हुआ था और इस बार  61.15 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया है।  2017 के मुकाबले 13.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। कांगड़ा जिला के 54 मतदान केंद्रों में 2017 में 55.62 और 2022 में 61.00 फीसदी वोटिंग हुई है।  5.38 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। लाहौल-स्पीति  में 6 मतदान केंद्र हैं। 2017 में यहां 56.88 और इस बार 6.08 फीसदी वृद्धि के साथ 62.96 प्रतिशत वोट डले हैं।
कुल्लू जिला के 12 मतदान केंद्रों में 2017 में 58.86 और इस बार 61.76 फीसदी वोटिंग दर्ज की है। बढ़ोतरी 2.90 प्रतिशत की हुई है। मंडी जिला के 35 मतदान केंद्रों में 2017 में 50.11 और इस बार 62.44 फीसदी वोटिंग हुई है। बढ़ोतरी 2017 के मुकाबले इस बार 12.33 फीसदी रही है।
हमीरपुर में ऐसे 19 मतदान केंद्र हैं। 2017 में  56.55 और इस बार 66.31 प्रतिशत वोट डले हैं। इस बार पहले के मुकाबले 9.77 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
ऊना जिला के 2 पोलिंग स्टेशन पर 2017 में 60.09 फीसदी और इस बार 5.08 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 65.17 प्रतिशत वोटिंग रिकॉर्ड की है।
बिलासपुर जिला के  4 मतदान केंद्रों में 2017 में 51.24 और इस बार 65.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। बढ़ोतरी की बात करें तो 14.40 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। सोलन में ऐसे 32 मतदान केंद्र हैं। यहां 2017 में 55.78 प्रतिशत वोट डले थे और इस बार 0.06 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 55.84 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
सिरमौर जिला के 4 मतदान केंद्रों में 2017 में 55.02 और 2022 में 58.36 फीसदी वोट डले हैं। 3.34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। शिमला जिला में ऐसे 75 मतदान केंद्र हैं। 2017 में इन मतदान केंद्रों में 54.89 प्रतिशत और इस बार 59.39 फीसदी वोटिंग हुई है। 2017 के मुकाबले वोटिंग में 4.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। किन्नौर जिला के 3 मतदान केंद्रों में 2017 में 56.02 और इस बार 0.48 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 56.50 फीसदी मतदान रिकॉर्ड किया गया है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें