Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

हिमाचल : ठंड से बचने को बाल्टी में जलाई थी आग, जानलेवा हुई साबित

ewn24news choice of himachal 20 Nov,2022 9:17 pm

    कुमारसैन के कोटगढ़ के शिलाजान का मामला

    शिमला। सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है। ठंड से बचने के लिए लोग की तरह के जुगाड़ करते हैं। कुछ लोग अंगीठी जलाते हैं तो कुछ लोग हीटर आदि का प्रयोग करते हैं। पर इन्हें प्रयोग करने को लेकर सावधानी जरूरी है। नहीं तो यह जानलेवा साबित हो सकते हैं। ऐसा ही एक मामला शिमला जिला के कुमारसैन के शिलाजान गांव में सामने आया है।


    यहां गैस लगने से दो लोगों की मौत हो गई है और सात बेहोश हुए हैं। इन लोगों ने ठंड से बचने के लिए लोहे की बाल्टी में लकड़ियों से आग जलाई थी। पर एक गलती कर बैठे कि रात को बाल्टी कमरे में ही रहने दी और सो गए।


    बता दें कि कुलदीप मेहता निवासी गांव जब्बलपुर कोटगढ़ के शिलाजान स्थित बगीचे में निर्माण कार्य चला था और 9 मजदूर काम कर रहे थे और एक कमरे में रहते थे। 18 नवंबर की रात को ठंड से बचने के लिए कमरे में लोहे की बाल्टी में सूखी लकड़ियों से आग जलाई। आग तपने के बाद बाल्टी अपने कमरे में ही रख दी थी और सो गए।


    19 नवंबर को सुबह मुंशी विष्णु मौके पर पहुंचा और कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला गया। वह लगातार प्रयास करता रहा। बड़ी मुश्किल से दो मजदूरों ने दरवाजा खोला। मुंशी ने सभी को बेहोश देखा तो अन्य लोगों को मदद के लिए बुलाया। सभी को सीएचसी कोटगढ़ ले जाया गया।


    सिरमौर जिला के चाड़ना निवासी रमेश (22) और सुनील (21) की मौत हो गई। बबाई बलीच गांल श्री रेणुका जी सिरमौर के विनोद, अनिल, कुलदीप, राजेन्द्र चौहान, राहुल, कुलदीप व यशपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


    मामले की सूचना पुलिस थाना कुमारसैन को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना कुमारसैन के एएसआई करतार सिंह अपनी टीम के साथ सीएचसी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की करवाई शुरू कर दी है।


    PNB सहित इन बैंकों में जॉब, जल्द करें आवेदन-हिमाचल में यहां होगी परीक्षा

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326">
    धर्मशाला: धर्मगुरु दलाई लामा को गांधी मंडेला पुरस्कार, राज्यपाल ने किया सम्मानित

    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather