Breaking News

  • मंडी में 160 पदों पर सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर भर्ती : 2 दिसंबर से शुरू होंगे इंटरव्यू
  • लुधियाना की कंपनी में टेक्निकल एसोसिएट के 25 पदों पर भर्ती, शाहपुर में 2 दिसंबर को इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए मार्केटिंग का काम : बिना परीक्षा सीधी नौकरी, 1 दिसंबर को इंटरव्यू
  • लुधियाना की दो कंपनियों में 300 पदों पर बंपर भर्ती : 27 हजार तक सैलरी-कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • ITI, डिप्लोमा व ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका : BBMB नंगल में 343 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती
  • SJVN में बिना इंटरव्यू सीधी भर्ती : BTech, डिप्लोमा और ITI पास युवाओं को मौका
  • कालाअंब की कंपनी में 200 पदों पर बंपर भर्ती : आईटीआई पास युवाओं को 20800 रुपए तक वेतन का मौका
  • चंबा में 10वीं, स्नातक और MBA के लिए नौकरी, 15 से 25 हजार रुपए मिलेगा वेतन
  • मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप और टैबलेट का करते ज्यादा प्रयोग तो Twenty-ट्वेंटी-Twenty का न भूलें
  • बेबी बॉस वैभव सूर्यवंशी का दोहा में तूफान : 28 गेंदों में शतक और 204 रनों की ऐतिहासिक पारी

हिमाचल विधानसभा चुनाव : इस बार भी मतदान में पुरुषों से आगे रही महिलाएं

ewn24news choice of himachal 16 Nov,2022 8:13 pm

    शिमला। हिमाचल विधानसभा चुनाव मतदान में नारी इस बार भी पुरुषों पर भारी रही है। महिला मतदान प्रतिशतता पुरुषों से अधिक रही है। 12 नवंबर को हुए मतदान में 68 विधानसभा क्षेत्रों में 41 पर महिलाओं अव्वल रही हैं। साथ ही 27 विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों ने बाजी मारी है।

    ">ऊना : पीएनबी के एटीएम में सेंधमारी, 10 लाख का कैश उड़ा ले गए शातिर

    चुराह, डलहौजी, भटियात, नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर, जवाली, देहरा, जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, सुलह, नगरोटा बगवां, कांगड़ा, शाहपुर, धर्मशाला, पालमपुर, बैजनाथ, सुंदरनगर, नाचन, दरंग, जोगिंदर नगर, धर्मपुर, मंडी, बल्ह, सरकाघाट, भोरंज, सुजानपुर, हमीरपुर, बड़सर, नादौन, चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना, कुठलैहड़, झंडूता, घुमारवीं, बिलासपुर, श्रीनैनादेवी और अर्की में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की संख्या अधिक रही है।

    भरमौर, चंबा, लाहौल स्पीति, मनाली, कुल्लू, बंजार, आनी, करसोग, सराज, नालागढ़, दून, सोलन, कसौली, पच्छाद, नाहन, श्रीरेणुकाजी, पांवटा साहिब, शिलाई, चौपाल, ठियोग, कसुम्पटी, शिमला, शिमला ग्रामीण, जुब्बल कोटखाई, रामपुर, रोहड़ू और किन्नौर में पुरुषों की मतदान प्रतिशतता अधिक रही है।

    श्रद्धा के कत्ल का खौफनाक सच : डेटिंग ऐप पर मुलाकात, लिव-इन और फिर हुआ ये अंजाम

    कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों, चंबा के तीन, मंडी के 8 व सोलन के एक विस क्षेत्रों में नारी शक्ति वोट डालने में अव्वल रही है। लाहौल स्पीति, किन्नौर, कुल्लू, शिमला, सिरमौर के सभी विधानसभा क्षेत्रों में पुरुषों ने बाजी मारी है। सोलन के चार, चंबा और मंडी के दो-दो विस क्षेत्रों में पुरुषों की वोट प्रतिशतता अधिक रही है। हिमाचल में इस बार महिला वोट प्रतिशतता 76.80 फीसदी रही है। वहीं, पुरुषों की 72.44 प्रतिशत रही है।

    [pdf-embedder url="https://ewn24.in/wp-content/uploads/2022/11/End-of-poll-13-11-2022.pdf" title="End of poll 13-11-2022"]

     

    14वीं विधानसभा के लिए 41 लाख 22 हजार 151 मत पड़े हैं। इसमें से 21 लाख 01 हजार 654 महिलाओं और 20 लाख 20 हजार 471 पुरुषों ने मत डाला है। कुल वोट प्रतिशतता 74.61 फीसदी रही है। 2017 विधानसभा चुनाव में महिला वोट प्रतिशतता 77.91 फीसदी रही थी और पुरुष वोट प्रतिशतता 70.58 प्रतिशत रही थी।

    विधानसभा क्षेत्र वाइज ओवरऑल मतदान प्रतिशतता की बात करें तो दून में सबसे अधिक 85.25 फीसदी मतदान हुआ है। शिलाई में 84.231, सराज में 82.1, श्रीनैनादेवी में 82.1, नालागढ़ में 81.1 और नाहन में 81.45 फीसदी वोट डलें हैं। शिमला विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 62.53 फीसदी वोटिंग हुई है। बैजनाथ में 63.46 प्रतिशत रही है। हिमाचल के 54 विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से अधिक और 80 से कम फीसदी वोटिंग हुई है। 8 विधानसभा क्षेत्रों में 70 फीसदी से कम और 6 में 80 फीसदी से अधिक मतदान हुआ है। 12 नवंबर को सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो चुका है। अब 8 दिसंबर को मतगणना होगी।



     

    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook \Page Like करें  

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather