Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Crime State News

HRTC वोल्वो बस का कंडक्टर सस्पेंड, सवारियों की टिकट न काटना पड़ा भारी

डलहौजी-दिल्ली रूट पर निकली थी बस

शिमला। HRTC की वोल्वो बस में सवारियों की टिकट न काटना कंडक्टर को भारी पड़ गया। कंडक्टर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए निगम प्रबंधन ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

हिमाचल के स्कूलों में तैनात आउटसोर्स वोकेशनल टीचर को बड़ा तोहफा-जानें

जानकारी के अनुसार बुधवार को डलहौजी-दिल्ली रूट पर निकली HRTC की वोल्वो बस (एचपी 63-2848) में 42 यात्री सफर कर रहे थे। पंजाब के कुराली के पास निगम के उड़नदस्ते ने बस रोकी और टिकटों की चेकिंग करने लगे। इस दौरान बस में सवार 9 यात्री टिकट नहीं दिखा पाए क्योंकि कंडक्टर ने उनकी टिकट बनाई ही नहीं थी।

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने पोस्ट कोड 979 का फाइनल रिजल्ट निकाला

बस में ड्राइवर दीपक और कंडक्टर रोहित गुलेरिया कार्यरत थे। कंडक्टर रोहित को उक्त मामले में संलिप्त पाए जाने पर आईएसबीटी दिल्ली पहुंचने पर ही ड्यूटी से हटा दिया गया और उसके स्थान पर अन्य कंडक्टर को उस बस में तैनाती दी गई। मामला सामने आने के बाद मंडलीय कर्मशाला तारादेवी के प्रबंधक तकनीकी को कंडक्टर रोहित गुलेरिया को सेवा से निलंबित कर आरोप पत्र दाखिल करने और डे-टू-डे बेस पर जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।

हमीरपुर होटल प्रबंधन संस्थान में डबल हुई सीटें, 5 जुलाई तक करें आवेदन

एचआरटीसी के एमडी संदीप कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि निगम के उड़नदस्ते ने डल्हौजी-दिल्ली रूट पर 9 यात्रियों को वोल्वो बस में बिना टिकट सफर करते पाया। टीम ने कार्रवाई करते हुए कंडक्टर को सस्पेंड किया है, वहीं आगामी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। यह निरीक्षण आगामी दिनों में जारी रहेंगे। उड़नदस्तों को सख्ती से बसों के निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें रूट और टाइमिंग

इलेक्ट्रिक बस में करें रोहतांग की वादियों का दीदार, परमिट का भी झंझट नहीं

सलूणी क्षेत्र में लागू धारा 144 के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला-पढ़ें खबर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली रवाना, क्या रहेगा प्रोग्राम- जानें

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला-हरिपुर वाया टांडा रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक बस, जानें पूरा रूट, किराया और टाइमिंग

धर्मशाला। कांगड़ा जिला के उपमंडल देहरा के तहत हरिपुर के लोगों को इलेक्ट्रिक बस की सुविधा मिल गई है। विधायक सुधीर शर्मा ने धर्मशाला से हरिपुर के लिए एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस सेवा को पुलिस मैदान से हरी झंडी दिखा दी है।

हिमाचल में VIP नंबरों का क्रेज : HP99-9999 के लिए लगी 30 लाख की बोली

अब धर्मशाला से हरिपुर वाया बनखंडी टांडा इलेक्ट्रिक बस रूट पर दौड़ेगी। बस सुबह हरिपुर से निकलेगी और टांडा होते हुए धर्मशाला जाएगी। धर्मशाला से शाम को वाया टांडा हरिपुर जाएगी। रात को बस हरिपुर रुकेगी।

डीएम एचआरटीसी धर्मशाला पंकज चड्ढा बस की टाइमिंग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ये बस धर्मशाला से शाम 3 बजकर 40 मिनट पर चलेगी। टांडा से 4 बजकर 50 मिनट पर चलेगी और कांगड़ा से 5 बजकर 40 मिनट रवाना होगी।

कांगड़ा : बाथू की लड़ी में डूबे ऊना के दो युवक, आए थे घूमने

 

बस शाम सात बजे हरिपुर पहुंचेगी। हरिपुर से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर धर्मशाला के लिए रवाना होगी। सुबह 9 बजे टांडा पहुंचेगी और सुबह 10 बजे धर्मशाला पहुंचेगी।

बता दें कि हाल ही में हरिपुर में इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल हुआ था। धर्मशाला वाया टांडा हरिपुर रूट पर इलेक्ट्रिक बस दौड़ी थी और ये ट्रायल सफल रहा।

हिमाचल : पर्यटकों को खूब भा रहा रोहतांग, शनिवार को 965 वाहन पहुंचे

 

हिमाचल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में इन पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू 

हिमाचल में जनता पर बोझ : इंतकाल की फीस 25 गुणा बढ़ी-आदेश जारी

हिमाचल में भी दिखेगा बिपरजॉय का असर, दो दिन बारिश की संभावना

सलूणी केस : तो क्या खौफ का दूसरा नाम था शरीफ- मनोहर के भाई का खुलासा

 

Job Alert : कांगड़ा जिला में सुरक्षा गार्ड-सुरक्षा सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Politics TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Shimla State News

HRTC कर्मियों के वेतन में देरी पर बोले सीएम – सरकार को बदनाम करने की कोशिश

शिमला। एचआरटीसी कर्मचारियों के वेतन में देरी के चलते सरकार की खूब किरकिरी हो रही है। HRTC कर्मियों ने सरकार पर सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि जल्द ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के कर्मचारियों को वेतन मिलेगा।

Breaking – कुल्लू में हादसा : भुंतर-त्रेहन रोड पर नाले में गिरी HRTC बस, दो की मौत

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार व्यवस्था ठीक करने में जुटी हुई है। भारतीय जनता पार्टी को इस बात का भी जवाब देना चाहिए कि अपनी सरकार के दौरान आखिर HRTC ड्राइवर-कंडक्टर का तीन साल का ओवरटाइम क्यों नहीं दिया? मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद कर्मचारियों का आधा ओवर टाइम दे दिया है, जबकि सरकार बचा हुआ ओवर टाइम भी जल्द देगी।

हमीरपुर : खैरी में पलटा ट्राला, 19 थे सवार-4 को आई गंभीर चोटें

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उन्हें सुबह के वक्त से ही दिल्ली के बड़े पत्रकारों के फोन आ रहे हैं। बड़े पत्रकार एचआरटीसी (HRTC) कर्मचारियों के वेतन के बारे में सवाल पूछ रहे हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार के खिलाफ साजिश की जा रही है।

कुछ लोग उनकी सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम के तहत आते हैं, जबकि सरकार के तहत आने वाला कोई भी ऐसा कर्मचारी नहीं है जिसका वेतन अब तक नहीं दिया गया है।

वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मी, बोले – सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था को ठीक करने का काम कर रही है। आने वाले पांच साल में अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जाएगा और 10 साल के अंदर हिमाचल प्रदेश पूरे देश का सबसे अमीर और समृद्ध राज्य बन कर उभरेगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सालों से हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों को हर महीने की 15 तारीख के बाद ही तनख्वाह मिलती आई है। जल्द ही इस महीने की तनख्वाह भी दे दी जाएगी। ऐसे में कर्मचारियों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

 

हरिपुर के मंदिरों का होगा जीर्णोद्धार : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने किया निरीक्षण

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

 

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

वेतन न मिलने पर भड़के HRTC कर्मी, बोले – सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह से चरमरा गई है। 15 हजार से अधिक कर्मचारियों को मई महीने का वेतन अभी तक नहीं मिल पाया है।

इसमें अकेले साढ़े 11 हजार HRTC के कर्मचारी हैं जबकि वन निगम, श्रम एवं रोजगार, मेडिकल कालेज और जल शक्ति विभाग के कुछेक आउटसोर्स कर्मचारियों को भी इस बार वेतन नहीं दिया गया है जिससे कर्मचारी परेशान है और आंदोलन की सरकार को चेतावनी दी है।

हिमाचल : डिपुओं में अभी महंगा मिलेगा सरसों तेल, नई सप्लाई का इंतजार

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ड्राइवर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम के कर्मचारियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है हर महीने सैलरी समय पर नहीं मिल रही है। 11 हजार HRTC के कर्मचारियों के अलावा 8 हजार पेंशनर को पेंशन नहीं मिली है।

सरकार आर्थिक बदहाली का रोना रो रही है अगर स्थिति इतनी खराब है तो हिमाचल के सभी कर्मचारियों को सैलरी देरी से दी जाए हर बार एचआरटीसी के कर्मचारी ही क्यों पिसते रहें।

NEET UG 2023 Result : रोहड़ू की चारवी साप्ता ने हिमाचल में किया टॉप, 720 में से 705 नंबर

 

हिमाचल की ट्रैज़री 1000 करोड़ रुपए के ओवर ड्रॉफ्ट चल रही है। हालांकि सरकार ने 800 करोड़ का लोन अप्लाई कर दिया है। इस लोन के अकाउंट में आने के बाद भी सरकारी खजाना 200 करोड़ के ओवर ड्राफ्ट में रहेगा। यही वजह है कि विभिन्न बोर्ड, निगम और कुछ विभागों के कर्मचारियों को भी सैलरी नहीं मिल पा रही।

दृष्टिबाधित प्रतिभा ठाकुर बनीं पॉलिटिकल साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर

 

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और केंद्र सरकार ने भी कर्ज़ की सीमा को घटा दिया है ऐसे में सुक्खू सरकार बिगड़ती आर्थिक स्थिति पर काबू पाने के लिए संसाधनों को जुटाने में लगी है। आज या कल में कर्मचारियों को वेतन मिल जाएगा।

हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय शोध पात्रता परीक्षा का शेड्यूल जारी-यहां देखें

HPbose : SOS 8वीं, 10वीं और 12वीं अनुपूरक परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथियां घोषित

 

 

हिमाचल कैबिनेट बैठक की तिथि में बदलाव, अब रविवार नहीं इस दिन होगी

 

बॉलीवुड में छाने को तैयार हंसराज रघुवंशी, अक्षय कुमार की OMG-2 में गाएंगे गाना

 

TET को लेकर बड़ी अपडेट : पेपर के बाद दी जाएगी OMR की डुप्लीकेट कॉपी

बिलासपुर के सौग में देवर ने भाभी पर दराट से किया हमला, गई जान

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest State News

HRTC बोर्ड ऑफ डायरेक्टर पुनर्गठित, इन 10 को बनाया गैर सरकारी सदस्य

शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बोर्ड ऑफ डायरेक्टर को पुनर्गठित किया गया है। इस बारे अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री चेयरमैन होंगे।

प्रिसिंपल सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट, मुख्यमंत्री के प्रिंसिपल सेक्रेटरी, प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनांस, संयुक्त सचिव रोड ट्रांसपोर्ट, हाईवे भारत सरकार नई दिल्ली, एमडी एचआरटीसी और निदेशक ट्रांसपोर्ट निदेशक होंगे।

कांगड़ा : रानीताल में चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोपी धरे, 5 दिन मिला पुलिस रिमांड

 

गैर सरकारी सदस्यों में ऊना की सब तहसील ईसपुर के गांव पंजावर के रंजीत सिंह राणा पुत्र हंस राज, अप्पर दाड़ी धर्मशाला के राम गोपाल शर्मा पुत्र स्वर्गीय बीर चंद शर्मा, हमीरपुर नादौन के गांव कोट के मोहिंद्र संधु पुत्र संतोष कुमार, मंडी के धर्मेंद्र (धामी) पुत्र कृष्ण पाल शर्मा, सिरमौर नौहराधार के गांव चुनवी के प्रदीप सूर्या पुत्र विरेंद्र सूर्या शामिल हैं।

मां चामुंडा मंदिर के पास मृत मिली युवती की हुई पहचान, पंजाब निवासी

 

शाहपुर कांगड़ा के दरगेला गांव के विवेक सिंह राणा पुत्र रसल सिंह,समरोटी शिमला के निशांत ठाकुर पुत्र शेर सिंह ठाकुर, भरमौर चंबा के सुरजीत सिंह भरमौरी पुत्र बली राम, इंदौरा कांगड़ा के मनमोहन कटोच पुत्र एचएस कटोच और रोहड़ू शिमला के छत्तर सिंह ठाकुर पुत्र सूरज सिंह ठाकुर को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है।

चुराह विधानसभा क्षेत्र में बनेगा इंडोर स्टेडियम, विक्रमादित्य सिंह ने की घोषणा

 

Mock Drill : पालमपुर सौरभ वन विहार में आई बाढ़, 9 पर्यटक फंसे- किए रेस्क्यू 

 

हरिपुर-धर्मशाला वाया टांडा रूट पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक बस, ट्रायल सफल

ऊना में 8वीं, 10वीं से स्नातक, डिप्लोमा होल्डर के लिए रोजगार का मौका

उद्योग मंत्री बोले-कर्ज लेना हिमाचल सरकार की मजबूरी, हम केंद्र पर निर्भर

क्या आपको है पता, हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड उपभोक्ताओं को हर साल देता है ब्याज?

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

HRTC के बेडे़ में शामिल होंगी टाइप-1 की 75 ई-बसें, अगले माह जारी होगा LOA

मुख्यमंत्री सुक्खू ने परिवहन विभाग की मीटिंग में दी जानकारी

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) को वित्तीय घाटे से उबाारने के लिए राज्य सरकार इसमें व्यापक सुधार लाएगी। वे बुधवार देर सायं यहां परिवहन विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इन सुधारों से निगम को आत्मनिर्भर बनाने और बेहतर वित्तीय संसाधन उपलब्ध करवाने, कर्मचारियों और पेंशनरों को समय पर वेतन और पेंशन का भुगतान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

HRTC कर्मचारियों को समय पर मिलेगा वेतन और पेंशन, सरकार का आश्वासन

 

उन्होंने कहा कि सुधार प्रक्रिया के तहत राज्य सरकार निगम (HRTC) में चालकों और परिचालकों के रिक्त पद भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी, जिसके माध्यम से राज्य के लोगों को सुगम और बेहतर परिवहन सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

आयोग ने अक्टूबर में आयोजित होने वाली परीक्षाओं का शेड्यूल किया जारी-पढ़ें

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम (HRTC) में चरणबद्ध तरीके से डीजल बसों को इलेक्ट्रिक बसों (ई-बसों) में बदला जा रहा है। वर्तमान में निगम के बेड़े में पहले से ही 95 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं और निकट भविष्य में इनकी संख्या में और वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि टाइप-1 की 75 ई-बसें खरीदने की योजना पर काम चल रहा है, जिसकी निविदाएं पहले ही जारी कर दी गई हैं।

Video : महिलाओं को देखकर दौड़ा दी बस, दिल्ली सरकार ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

 

इसके लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) अगले माह तक जारी होने की उम्मीद है। इन 75 ई-बसों के लिए मार्गों की पहचान कर ली गई है और चार्जिंग स्टेशनों सहित आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा, निगम ने 225 डीजल बसों को टाइप-2 ई-बसों से बदलने के लिए मार्गों की पहचान की है।

हिमाचल में HAS और HPS के पदों पर निकली है भर्ती, विज्ञापन में पढ़ें पूरी डिटेल

 

बैठक के दौरान हमीरपुर में प्रस्तावित बस पोर्ट की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश बस स्टैंड प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (एचपीबीएसएमडीए) द्वारा अगले दो वर्ष के भीतर इसे तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त हमीरपुर जिले के नादौन में ई-बस डिपो के निर्माण के लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने निगम की सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करने की प्रतिबद्धता जताते हुए परिवहन क्षेत्र में किए गए सुधारों के लिए समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में बहुमूल्य सुझाव भी दिए।

 

धर्मशाला: कपड़े धोने का दिया है ठेका, ब्लैक में बेचने लग पड़े IPL टिकट-4 धरे

हिमाचल में इन पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, 14 लास्ट डेट 

Breaking : HRTC कर्मचारियों को OPS को लेकर ये आदेश जारी

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें पर, ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Una State News

पंडोगा से चंडीगढ़ HRTC बस सेवा शुरू : क्या रहेगा समय और रूट-पढ़ें

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिखाई हरी झंडी

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा से चंडीगढ़ के लिए HRTC की सीधी बस सेवा का शुभारंभ हो गया है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुधवार को नई बस सेवा को हरी झंडी दिखाई। पंडोगा-हरोली-चंडीगढ़ बस सेवा सुबह 4:45 पंडोगा से चलेगी और ट्रिप्पल आईटी सलोह, लॉ कालेज बढ़ेड़ा, हरोली, टाहलीवाल, अजौली से होते हुए वाया श्री आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़ पहुंचेगी।

शिमला : एसपी ऑफिस के पास मोबाइल शॉप में चोरी, लाखों के फोन उड़ा ले गए

HRTC की ये बस प्रतिदिन सुबह 4.45 बजे चलेगी, जो हरोली में सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी और चंडीगढ़ से वापस शाम 3.20 बजे रवाना होगी। इस बस सेवा का भदसाली, ट्रिपल आईटी सलोह, हरोली, टाहलीवाल से अजौली से आनंदपुर साहिब में स्टॉपेज रहेगा, जिससे क्षेत्र की जनता को आने-जाने में सुविधा होगी।

ऊना में भीषण अग्निकांड : झुग्गी में भड़की आग, दो बच्चे-दो किशोर जिंदा जले

पंजाब के होशियारपुर से सटा पंडोगा जिला का सीमावर्ती गांव है। पंडोगा निवासियों सहित आसपास के ग्रामीणों तथा ट्रिप्पल आईटी सलोह में शिक्षा ग्रहण करने रहे विद्यार्थियों की चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की लंबे अरसे से मांग चल रही थी। इस बस सेवा के शुरु होने से जहां एक ओर इन विद्यार्थियों को लाभ होगा वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ में उपचार के लिए जाने वाले लोगों को भी सुविधा होगी।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का विस्तारीकरण और सुधारीकरण किया जाएगा ताकि लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि पंडोगा-पंजावर सड़क को नए सिरे से तैयार किया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही टेंडर की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। पंडोगा और पंजावर को जोड़ने वाली यह क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क है। सड़क का बेहतरीन रुप से सुधारीकरण करके इसे जनता को समर्पित किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धर्म स्थलों पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए कृतसंकल्प है। प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा ताकि श्रद्धालु आसानी से विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शनार्थ आ-जा सकें। इसी दिशा में ईसपुर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दमामिया में भी सुविधाओं का इजाफा किया जाएगा। ईसपुर से दमामिया के लिए शीघ्र ही सड़क का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए विधायक प्राथमिकता के तहत 7 करोड़ रुपये स्वीकृत हो चुके हैं। इसके अलावा सलोह से भदसाली तथा हरोली से कर्मपुर सडकों का भी निर्माण किया जाएगा।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली-रामपुर पुल को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा। इस पुल पर सोलर लाईट्स स्थापित कर दी गई हैं। पर्यटकों व आगंतुकों की सुविधा के लिए यहां रेन शैल्टर, फूड कोर्ट और सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।

 

इसके अलावा पुल के समीप स्टेडियम के निर्माण के लिए भी प्रयास तेज कर दिए गए हैं ताकि यहां आने वाले बच्चे, युवा व अन्य लोगों को शारीरिक तौर पर फिट रहने के लिए सैर करने के साथ-साथ व्यायाम करने के लिए उचित स्थान मिल सके। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत राणा, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, आरएम एचआरटीसी सुरेश धीमान सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें