Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : पहले विदेश घुमाया, फिर जाल में फंसाया- करोड़ों खर्चे

लोगों को निवेश करने के लिए किया तैयार
शिमला। हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए खुलासे हो रहे हैं। मामले में अब यह खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपियों ने बड़े संयोजित तरीके से लोगों को क्रिप्टो में निवेश करने के लिए राजी किया। इस योजना को असली दिखाने के लिए मुख्य सरगना सुभाष शर्मा और अन्य ने साढ़े तीन करोड़ रुपए लोगों को विदेश ले जाने के लिए खर्च किए।
हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : 2 करोड़ से ज्यादा कमाने वाले 4 पुलिस वालों सहित 18 धरे
दो हजार से ज्यादा विदेश यात्राओं की बात सामने आई है। इसमें दुबई, थाईलैंड और बाकू आदि में लोगों को ले गए। आरोपी लोगों को अच्छी-अच्छी जगह ले गए और लोगों पर खूब खर्चा किया। लोगों को विश्वास दिलाया कि आप भी अगर इस योजना में निवेश करेंगे तो आपका भविष्य भी अच्छा होगा।
वहीं, बैंकिंग और टैक्स एजेंसियों की कार्यप्रणाली भी सवाल उठाने वाली है। पिछले करीब तीन साल से यह क्रिप्टो करंसी स्कैम चल रहा था, ऐसे में बैंकिंग और टैक्स एजेंसियां इसे पकड़ क्यों नहीं पाई। इसको लेकर भी हिमाचल डीजीपी संजय कुंडू ने केंद्रीय एजेंसियों को लिखा है।
शिमला में मीडिया से बातचीत में डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि ऐसा कैसा हो गया बैकिंग और टैक्स नेटवर्क में यह स्कैम आया नहीं। हालांकि, 50 हजार से ज्यादा जमा केश ऐसे नहीं जमा करवा सकते हैं।
अगर आपने मुनाफा कमाया है तो आपको इनकम टैक्स का नोटिस आ जाता है। ऐसे कैसे हो गया कि हिमाचल में पिछले तीन चार से स्कैम चल रहा था और अढ़ाई हजार करोड़ रुपए से अधिक का ट्रांजेक्शन था, बैंकिंग और टैक्स नेटवर्क इसका पता नहीं लगा पाया।

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

इतनी खतरनाक स्क्रीन एडिक्शन : ऑनलाइन गेम खेल रही मां ने बच्चे की ही ले ली जान

जयराम बोले – कुल्लू अस्पताल में डायलिसिस सेवा बंद, हिमकेयर के तहत सामान की सप्लाई रुकी

विक्रमादित्य सिंह की दो टूक : हिमाचल में इन ठेकेदारों को नहीं मिलेंगे सड़क के ठेके

ऊना : पति ने ब्लेड से पत्नी का रेता गला, फिर खुद को भी किया जख्मी, कांगड़ा जिला निवासी

हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

शिमला में हाटी विकास मंच का बड़ा ऐलान : सड़क पर उतरकर विरोध की चेतावनी

मंडी : रिटायर होने के बाद नहीं थी पेंशन, न हारी हिम्मत, भरण-पोषण का ढूंढा जरिया 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24new
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज, 5 करोड़ की तैयारी

एसआईटी जांच में हो रहे नए-नए खुलासे
शिमला। हिमाचल में क्रिप्टो करंसी में बड़े स्कैम का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा था। सरकार ने मामले में एसआईटी गठित की है। एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे मामले में हो रहे हैं।
शहीद पुलिस जवानों के परिवार को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा, सुक्खू सरकार जल्द लाएगी योजना
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले से जुड़ी एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। वहीं, जल्द ही मामले में पुलिस 5 करोड़ की एक अन्य संपति फ्रीज करने जा रही है। यह जानकारी हिमाचल के डीजीपी ने संजय कुंडू ने दी है।
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर क्रिप्टो करंसी स्कैम के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया है। डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर के नेतृत्व में SIT लगातार योजनाबद्ध तरीके से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में दो प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों कस्टडी में हैं।
संजय कुंडू ने बताया कि मामले में करीब अढ़ाई लाख आईडी बने होने की बात पता चली है। इसमें हिमाचल और प्रदेश के बाहर के एक लाख लोगों ने ट्रांजैक्शन की है। डीजीपी ने बताया कि इस पूरे मामले में 2300 करोड़ की कुल ट्रांजैक्शन होने का अभी तक अनुमान है, जिसमें 400 करोड़ की देनदारियां बाकी हैं।
इसके अलावा बीती रात हिमाचल पुलिस ने क्रिप्टो करंसी स्कैम ले से जुड़ी एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। इसके अलावा जल्द ही एक और 5 करोड़ रुपए की संपत्ति पुलिस प्रशासन फ्रीज करने वाला है।
वहीं, बीते दिनों पुलिस मालखाने से 33 किलो चरस गायब होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए थे। इस मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठा रहा है, जल्द ही मामले में सच तक पहुंचा जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest National News Crime Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करेंसी स्कैम : एक्शन में SIT, दो लोग गुजरात से गिरफ्तार

पुलिस थाना पालमपुर में दर्ज है मामला

शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मामला उठने के बाद क्रिप्टो करेंसी स्कैम मामले की जांच तेज हो गई है। लोग मामले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। अब तक 55 से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं।

हिमाचल : चोरी करते देख लिया तो युवक ने गमछे से गला घोंटकर महिला की ले ली जान

कांगड़ा जिला के पालमपुर पुलिस थाने में दर्ज मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने हिमाचल के मंडी के सुखदेव और हेमराज ठाकुर को गुजरात से दबोचा है। मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हिमाचल लाया जाएगा।

मनाली-लेह मार्ग चार दिन बाद यातायात के लिए बहाल, दारचा की तरफ से 425 वाहन भेजे

इस मामले में 18 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की वित्तीय जांच भी होगी। क्रिप्टो करेंसी स्कैम के वर्ष 2018-19 से चल रहा था। मामले में और गिरफ्तारियां भी होंगी।

हिमाचल राजस्व विभाग की ये पोस्ट  स्टेट कैडर घोषित, नोटिफिकेशन जारी 

हिमाचल में क्रिप्टो करंसी स्कैम का मामले हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में उठा था। सरकार ने मामले की जांच को एसआईटी गठित करने का ऐलान किया था। एसआईटी डीआईजी नॉर्थन जोन अभिषेक दुल्लर की अगुवाई में गठित की गई है।

सरकार के फैसले के बाद एसआईटी गठित की गई। एसआईटी मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि हिमाचल में यह सबसे बड़ा स्कैम हो सकता है। एसआईटी के हाथ कई लोगों के गिरेबान तक पहुंच सकते हैं।

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

कांगड़ा के बनखंडी में तीन साल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा चिड़ियाघर

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ