Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज, 5 करोड़ की तैयारी

एसआईटी जांच में हो रहे नए-नए खुलासे
शिमला। हिमाचल में क्रिप्टो करंसी में बड़े स्कैम का मामला सामने आया है। मामला हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा था। सरकार ने मामले में एसआईटी गठित की है। एसआईटी की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे मामले में हो रहे हैं।
शहीद पुलिस जवानों के परिवार को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा, सुक्खू सरकार जल्द लाएगी योजना
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मामले से जुड़ी एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। वहीं, जल्द ही मामले में पुलिस 5 करोड़ की एक अन्य संपति फ्रीज करने जा रही है। यह जानकारी हिमाचल के डीजीपी ने संजय कुंडू ने दी है।
डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर पर क्रिप्टो करंसी स्कैम के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया है। डीआईजी नॉर्दन रेंज अभिषेक दुल्लर के नेतृत्व में SIT लगातार योजनाबद्ध तरीके से तफ्तीश कर रही है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में दो प्रमुख अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और दोनों कस्टडी में हैं।
संजय कुंडू ने बताया कि मामले में करीब अढ़ाई लाख आईडी बने होने की बात पता चली है। इसमें हिमाचल और प्रदेश के बाहर के एक लाख लोगों ने ट्रांजैक्शन की है। डीजीपी ने बताया कि इस पूरे मामले में 2300 करोड़ की कुल ट्रांजैक्शन होने का अभी तक अनुमान है, जिसमें 400 करोड़ की देनदारियां बाकी हैं।
इसके अलावा बीती रात हिमाचल पुलिस ने क्रिप्टो करंसी स्कैम ले से जुड़ी एक करोड़ रुपए की संपत्ति फ्रीज की है। इसके अलावा जल्द ही एक और 5 करोड़ रुपए की संपत्ति पुलिस प्रशासन फ्रीज करने वाला है।
वहीं, बीते दिनों पुलिस मालखाने से 33 किलो चरस गायब होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर हिमाचल हाईकोर्ट की ओर से जांच के आदेश जारी किए गए थे। इस मामले में डीजीपी संजय कुंडू ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने इस मामले में जांच बिठा रहा है, जल्द ही मामले में सच तक पहुंचा जाएगा।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू का कांगड़ा और मंडी जिला का दौरा तय, जानें डिटेल 

 

ITI पास युवाओं को मौका : बद्दी की कंपनी दे रही रोजगार, मंडी में होंगे साक्षात्कार

देहरा : यहां भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के दो तथा सहायिका के 10 पद
हिमाचल : आपके मोबाइल पर भी आया ऐसा मैसेज, न घबराएं- जानें वजह

हिमाचल वन मित्र योजना : किस आधार पर होगा चयन, किसके कितने मिलेंगे अंक-जानें

हिमाचल : किस सर्कल में कितने वन मित्र होंगे तैनात, कितने घंटे करना होगा काम-जानें
HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर

धर्मशाला भारत-न्यूजीलैंड मैच : बारिश डाल सकती है खलल, जानें मौसम अपडेट
हिमाचल : PGT के 585 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, डिटेल नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें

हिमाचल : एक माह में 15 रुपए बढ़े सीमेंट के दाम, अब 5 रुपए प्रति बैग हुई बढ़ोतरी
हिमाचल के सभी डीसी को निर्देश, अनाथ बच्चों को 7 नवंबर से पहले जारी करें प्रमाणपत्र 

हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news