Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : पैसा कैसे दिलाया जाए वापस-सरकार गंभीर

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कही यह बात

शिमला। हिमाचल प्रदेश में क्रिप्टो करंसी मामले में करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी हुई है। आम आदमी से लेकर बड़े अधिकारियों को शातिरों ने शिकार बनाया है। पुलिस को लगातार ठगी की शिकायतें मिल रही हैं। अभी तक मामले को लेकर पुलिस ने नौ लोगों को हिरासत में लिया है और जांच चल रही है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने शिमला में कहा है कि  धोखाधड़ी के शिकार हुए लोगों को किस तरह से पैसा वापस दिलाया जाए, इसको लेकर सरकार गंभीर है।

Video :किन्नौर में लैंडस्लाइड, नेशनल हाईवे पांच पर फिर थमे वाहनों के पहिए

जगत सिंह नेगी ने कहा कि क्रिप्टो करंसी के नाम पर लोगों को पैसा तीन गुण होने का प्रलोभन दिया गया। इसके बाद आम आदमी से लेकर बड़े-बड़े अधिकारियों ने इसमें निवेश किया, लेकिन अब लगातार धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं।

विधानसभा में भी क्रिप्टो करंसी का मामला उठा था, जिसके बाद सरकार ने पुलिस एसआईटी बनाकर मामले की छानबीन शुरू की। प्रदेश में विभिन्न प्रोजेक्ट्स और फोरलेन के लिए जिन लोगों की भूमि अधिग्रहण की गई है, उन लोगों को शातिरों ने टारगेट किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुल्लू दशहरा : आग लगने से जले देवताओं के टेंट और दुकानें, दो लोग झुलसे

लगभग 2300 करोड़ के आसपास की ट्रांजैक्शन बताई जा रही है और 400 करोड़ रुपए की देनदारियां बाकी हैं। पुलिस ने आरोपियों की 5 करोड़ संपत्ति को भी जब्त कर लिया है और आगामी जांच चल रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसी कोई भी स्कीम नहीं है, जिससे पैसा तीन गुना हो जाए। लोग अपनी मेहनत की कमाई को सोच समझकर निवेश करें।

हिमाचल छात्रवृत्ति घोटाले में CBI ने 10 आरोपियों के खिलाफ दो सप्लीमेंट्री चार्जशीट कीं दायर

 

कांगड़ा : समेला के पास हुआ कुछ ऐसा, लग गया लंबा जाम-मौके पर पुलिस 

कांगड़ा : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 14 पद- आवेदन तिथि बढ़ी

जाखू रोपवे पर मॉक ड्रिल : ट्रॉली से तीन पर्यटकों को किया रेस्क्यू

पोलैंड के पायलट की तलाश में जुटे बचाव दल को मिला रूसी पायलट, त्रियूंड से किया रेस्क्यू

 

हिमाचल में बाहरी राज्यों के पर्यटक वाहनों पर लगाए टैक्स को लेकर बड़ी अपडेट 

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में जा रहे हैं तो पहले देख लें ये ट्रैफिक प्लान

HRTC लगेज पॉलिसी : कंडक्टर सामान ले जाने से करे मना तो शिकायत को घुमाएं यह नंबर
हिमाचल में इन्हें घर बनाने के लिए 280 रुपए में मिलेगी सीमेंट की बोरी 
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news
Categories
Top News Himachal Latest National News Crime Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करेंसी स्कैम : एक्शन में SIT, दो लोग गुजरात से गिरफ्तार

पुलिस थाना पालमपुर में दर्ज है मामला

शिमला। हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान मामला उठने के बाद क्रिप्टो करेंसी स्कैम मामले की जांच तेज हो गई है। लोग मामले की शिकायत करने पुलिस के पास पहुंच रहे हैं। अब तक 55 से अधिक शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी हैं।

हिमाचल : चोरी करते देख लिया तो युवक ने गमछे से गला घोंटकर महिला की ले ली जान

कांगड़ा जिला के पालमपुर पुलिस थाने में दर्ज मामले में एसआईटी को बड़ी कामयाबी मिली है। एसआईटी ने हिमाचल के मंडी के सुखदेव और हेमराज ठाकुर को गुजरात से दबोचा है। मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा की तलाश जारी है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को हिमाचल लाया जाएगा।

मनाली-लेह मार्ग चार दिन बाद यातायात के लिए बहाल, दारचा की तरफ से 425 वाहन भेजे

इस मामले में 18 करोड़ रुपये के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की वित्तीय जांच भी होगी। क्रिप्टो करेंसी स्कैम के वर्ष 2018-19 से चल रहा था। मामले में और गिरफ्तारियां भी होंगी।

हिमाचल राजस्व विभाग की ये पोस्ट  स्टेट कैडर घोषित, नोटिफिकेशन जारी 

हिमाचल में क्रिप्टो करंसी स्कैम का मामले हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में उठा था। सरकार ने मामले की जांच को एसआईटी गठित करने का ऐलान किया था। एसआईटी डीआईजी नॉर्थन जोन अभिषेक दुल्लर की अगुवाई में गठित की गई है।

सरकार के फैसले के बाद एसआईटी गठित की गई। एसआईटी मामले की जांच में जुटी है। माना जा रहा है कि हिमाचल में यह सबसे बड़ा स्कैम हो सकता है। एसआईटी के हाथ कई लोगों के गिरेबान तक पहुंच सकते हैं।

हिमाचल : मनाली में लापता दिल्ली के पर्यटक का शव गहरी खाई में मिला 
मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना : 30 छात्रों को बांटे लैपटॉप-298 को भी जल्द मिलेंगे

 

कांगड़ा के बनखंडी में तीन साल में बनकर तैयार होगा सबसे बड़ा चिड़ियाघर

हिमाचल : इन दो जिलों में होगी ITBP कांस्टेबल के 43 पदों पर भर्ती, हो जाएं तैयार

हिमाचल में बारिश के आसार अभी नहीं, अगले 6 दिन तक साफ रहेगा मौसम

 

कांगड़ा जिला में निकली बंपर भर्ती, इन 180 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार 

हिमाचल हाईकोर्ट में इन पदों पर निकली है भर्ती, जल्द करें आवेदन

कांगड़ा : 31 अक्टूबर तक करवा लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा राशन कार्ड 

ABHA कार्ड क्या है, जानिए इसके फायदे और कैसे बना सकते हैं पढ़ें डिटेल

हिमाचल जेबीटी टेट नवंबर 2022: 15 अक्टूबर को होगी विशेष परीक्षा-बीएड नहीं होंगे पात्र

हिमाचल में ड्राइंग मास्टर और शारीरिक शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट

हिमाचल : 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले छात्रों के साथ उनके टीचर भी होंगे सम्मानित
Good News : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को लेकर नोटिफिकेशन जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : सरकार का बड़ा फैसला, जानें

जांच के लिए एसआईटी का होगा गठन

शिमला। हिमाचल में क्रिप्टो करंसी स्कैम मामले में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मामले की जांच को एसआईटी गठित करने का ऐलान किया है। एसआईटी डीआईजी नॉर्थन जोन अभिषेक दुल्लर की अगुवाई में गठित की जाएगी। यह जानकारी डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल विधानसभा के मानसून सत्र में देहरा के विधायक होशियार सिंह के सवाल में जवाब में दी।

चंबा के बाद अब मंडी में डोली धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ये सही है, हिमाचल में क्रिप्टो करंसी के मामले आ रहे हैं। यह हिमाचल में ही नहीं बल्कि पूरे देश में और विश्व में हैं। जल्दी पैसा कमाने के झांसे में लोग आ जाते हैं। हिमाचल ऐसे मामलों से संबंधित 6 मामले दर्ज हुए हैं। 56 के करीब शिकायतें आई हैं। मामले में पांच गिरफ्तार भी हुए हैं।

कुल्लू दशहरा 24 अक्टूबर से, शिमला में हुई हाई लेवल मीटिंग-कर्टन रेजर जारी

सदस्य (विधायक होशियार सिंह) ने इनके विधानसभा क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ रुपए के ऐसे मामले आने की बात कही है। कहा है कि कोई राजनीतिक व्यक्ति इसमें शामिल है। वह इस समय यह नहीं कह सकते कि प्रदेश में इसका आकार क्या होगा, लेकिन सदस्य ने जो बात सदन में रखी कि इसकी जांच होनी चाहिए। हमें कोई आपत्ति नहीं है‌। सदस्य ने जो डाटा उपलब्ध करवाया है और प्रदेश का जो डाटा है।

Good News : अब टांडा में मिलेगी यह सुविधा, शिमला व चंडीगढ़ के चक्करों से छुट्टी

यहां हुए हैं मामले दर्ज

क्रिप्टो करंसी स्कैम मामले में 6 एफआईआर दर्ज हुई हैं। इसमें चार बल्ह मंडी ही दर्ज हुई हैं। 30 जनवरी 2022 को बद्दी, 26 फरवरी, 5 अप्रैल (दो), 7 सितंबर 2022 को बल्ह मंडी, 23 जनवरी 2023 को सीआईडी साइबर शिमला (अब धर्मशाला मामले की जांच कर रहा) में मामला दर्ज हुआ है।

 

हिमाचल में आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर की कमी जल्द होगी दूर, निकाला रिजल्ट 

कांगड़ा : ग्राम पंचायत रजियाणा में खुलेगा राशन डिपो, मांगें आवेदन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ