Breaking News

  • Job Alert : हाउसकीपिंग, इलेक्ट्रीशियन व रिलेशनशिप मैनेजर के पदों पर नौकरी, शिमला में इंटरव्यू
  • सर्विस स्टुअर्ड और किचन हेल्पर के 400 पदों पर भर्ती : कांगड़ा जिला में 4 नवंबर से साक्षात्कार
  • हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर 60 पदों पर भर्ती, 5 नवंबर को होंगे इंटरव्यू
  • चंबा में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका-6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • मंडी में महिलाओं के लिए रोजगार : करियर एजेंट के 500 पदों पर भर्ती- 3 से 6 नवंबर तक इंटरव्यू
  • हिमाचल : सहायक वन रक्षक के 500 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं पास और वन मित्रों के लिए सुनहरा मौका
  • धर्मशाला में 30 अक्टूबर को BJP की पदयात्रा : पुलिस ने जारी की Traffic Advisory, जानें रूट और पार्किंग प्लान
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा को नहीं मिली 3.5 करोड़ की ग्रांट : iDEX और DIO ने दावे को बताया फर्जी
  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, ज्योति सदन की तमन्ना ने मारी बाजी
  • आरएनटी स्कूल रैंखा में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर जागरुकता कार्यक्रम, छात्रों ने दी शानदार प्रस्तुतियां

रिश्तेदारों के साथ मनाली घूमने आए थे रिटायर्ड एसपी, हादसे में गई जान

ewn24news choice of himachal 27 Jun,2023 5:44 pm

    होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के पास हुआ हादसा

    मनाली। कुल्लू जिला के पर्यटन स्थल मनाली में घूमने आए अमृतसर निवासी रिटायर्ड एसपी की हादसे में मौत हो गई। उनका पैर फिसला और वह गड्ढे में जा गिरे।
    चंबा : सर्च ऑपरेशन में मिले दो शव, खड़ामुख में कार सहित लापता युवक का न लगा सुराग

     

    जानकारी के अनुसार अमृतसर निवासी सेवानिवृत्त एसपी राजेश शर्मा अपने सगे-संबंधियों के साथ मनाली घूमने आए थे। सोमवार को मनाली-चंडीगढ़ सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण सभी वाहन वाया गोहर-चैलचौक वापस जा रहे थे और होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र के पास बारिश होने के कारण उन्होंने गाड़ी खड़ी की। जैसे ही वह गाड़ी से बाहर निकले उनका पैर फिसल गया और वह गड्ढे में सिर के बल जा गिरे। गड्ढे में पत्थर थे जिस पर उनका सिर जा लगा।

    परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को नागरिक स्वास्थ्य केंद्र गोहर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



    मृतक के साथ आए उनके रिश्तेदार कमलजीत शर्मा ने बताया कि राजेश शर्मा सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक थे और अमृतसर के छरहाटा नामक स्थान पर रहते हैं और उनके बच्चे ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। ये सभी लोग शुक्रवार को मनाली घूमने आए थे और सोमवार को वापस घर लौट रहे थे तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। एसपी सौम्या सांबशिवन ने मामले की पुष्टि की है।
    कांगड़ा : बहन के सर्टिफिकेट का दुरुपयोग कर ली नौकरी, भाई की शिकायत पर FIR

     



     
    शिमला : PRTC ड्राइवर को कार के साथ घसीटा, वीडियो वायरल

     


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather