Categories
Weather Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

हिमाचल में बिगड़ने वाला है मौसम, 8 नवंबर से पहाड़ों पर पड़ सकती है बर्फ

सक्रिय होने वाला है पश्चिमी विक्षोभ, तीन दिन रहेगा असर

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में 8 नवंबर के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके चलते जिला शिमला समेत ऊपरी जिलों के ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी की संभावना है।

Breaking : हिमाचल लोक सेवा आयोग ने एरिया मैनेजर सहित इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया 

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने बताया कि 7 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ बने रहने की संभावना है, वहीं इसके बाद 8 नवंबर से 10 नवंबर के बीच हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

उन्होंने कहा कि 8 नवंबर के बाद हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते जिला शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति और चंबा के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी दर्ज की जा सकती है।

कांगड़ा जिला में आज आया भूकंप, क्या आपको हुआ महसूस- जानें डिटेल

मंडी, कांगड़ा और जिला शिमला के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने की भी संभावना है। संदीप शर्मा ने कहा हालांकि इस दौरान व्हाइट स्प्रेड जैसी स्थिति देखने को नहीं मिलेगी, लेकिन मौसम खराब बना रहेगा। इसी के साथ प्रदेश के तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

देहरा में आंगनबाड़ी वर्कर छंटनी परीक्षा की तिथि में बदलाव-जानें नई डेट 

तापमान की बात करें तो प्रदेश में फिलहाल तापमान सामान्य बने हुए हैं। ऊना में सबसे अधिक 30.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया वहीं केलांग में सबसे कम माइनस डिग्री सेल्सियस तापमान आज सुबह में दर्ज किया गया है।

जिला शिमला में 19 डिग्री, कुल्लू में 18.6 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान बना हुआ है जो आम वर्ष के मुकाबले सामान्य है।

नगरोटा बगवां डबल मर्डर : मां-बेटी पुलिस रिमांड पर, वारदात में इस्तेमाल बंदूक बरामद

हिमाचल : 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षाओं के ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि बढ़ी 
हिमाचल में राशन कार्ड ई-केवाईसी मामले में बड़ी अपडेट- इन्हें मिली राहत 

NTPC में इन 54 पदों पर नौकरी का मौका, इच्छुक जल्द करें आवेदन 

देहरा : घास काटने गई महिला के साथ की हैवानियत, आरोपी ने धमकाया भी

… तो हिमाचल में 8 नवंबर को बंद हो जाएंगे शराब के ठेके, बचे चार दिन

 

भरे जाएंगे ये पद, हिमाचल लोक सेवा आयोग ने शुरू की भर्ती-जानें डिटेल
हिमाचल लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया

नवंबर महीने में हैं छठ सहित ये प्रमुख त्योहार, यहां देखिए पूरी लिस्ट
दिल्ली में प्राइमरी स्कूल 10 नवंबर तक बंद, 6 से 12वीं के लिए ऑनलाइन क्लासेस का ऑप्शन 

कांगड़ा में नौकरी का मौका, सिक्योरिटी गार्ड के 80 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू

मंडी-कुल्लू पंडोह डैम सड़क को लेकर बड़ी अपडेट, बजट न होने से बंद हो गया था काम

शिमला : बीएड की अनिवार्यता पर भड़के शास्त्री डिग्री होल्डर, बोला हल्ला 

देहरा के तहत सभी 33 और 11 केवी फीडर में 6 को बंद रहेगी बिजली 

दिवाली पर चलेंगी HRTC की 174 स्‍पेशल बसें, बढ़ भी सकती है संख्या
हिमाचल : सरकारी छुट्टियों की लिस्ट जारी, करवा चौथ और भाई दूज संडे को 
हिमाचल क्रिप्टो करंसी स्कैम : लोगों के 500 करोड़ रुपए डूबे, नहीं मिलेंगे वापस
नगरोटा बगवां डबल मर्डर : पिता की ‘विरासत’ से, विरासत के लिए वारिस की ही ले ली जान
हिमाचल में इन स्कूलों की तीसरी, 5वीं और 8वीं कक्षा की डेटशीट जारी
हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news