Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नगरोटा बगवां के गांव-गांव घूमेगी एंबुलेंस, घर-द्वार मिलेगी टेस्ट सुविधा

रोडमैप किया जाएगा तैयार, समय होगा निर्धारित

कांगड़ा। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक व प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली ने आज अपनी विधानसभा में स्वास्थ्य क्षेत्र में जनता को तोहफा दिया है।

Breaking : HAS मुख्य लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, किसने की उत्तीर्ण, यहां पढ़ें लिस्ट

उन्होंने नगरोटा के सिविल अस्पताल में ट्रूनेट मशीन का उद्घाटन किया। बता दें कि कैबिनेट मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रघुबीर सिंह बाली ने अस्पताल में वार्डों का दौरा कर मरीजों का जाना हाल भी जाना है। इसी के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री मोबाइल क्लीनिक भी शुरू किया है।

एंबुलेंस सेवा के माध्यम से हर गांव व घर में जाकर लोगों का चेकअप करना यह हमारी सोच है। क्योंकि यह बात लोगों से जुड़ी हुई है और यह पूरे प्रदेश में करने के लिए सोचा गया है। नगरोटा बगवां को भी इसमें शामिल किया गया है। वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व अन्य स्वास्थ्य से जुड़े लोगों का धन्यवाद किया है।

कांगड़ा : डिपुओं में घटा एपीएल का कोटा, चावल में 3 तो आटे में 4 किलो की कटौती

उन्होंने यह भी कहा कि नगरोटा विधानसभा के हर एक गांव में डॉक्टर उत्सव जाएंगे और हर गांव में एंबुलेंस के जाने का समय निर्धारित किया जाएगा। इसी के साथ गांव में एंबुलेंस जाने के लिए रोडमैप भी तैयार किया जाएगा। वहीं रोडमैप तैयार करने के बाद घोषणा की जाएगी कि किस गांव में एंबुलेंस किस दिन जाएंगी। एंबुलेंस में सभी टेस्ट किए जाएंगे। हर हफ्ते पांच दिन इस सेवा को लागू किया गया है।

शिमला : एडवांस स्टडी के पास बुर्ज कॉटेज में लगी आग, लाखों का नुकसान

शिमला : पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गई जान

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नगरोटा बगवां में पिकअप में घुसे बांस, चालक की मौके पर गई जान

नगरोटा बगवां। हिमाचल के कांगड़ा जिला में हुए दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। हादसा नगरोटा बगवां पुलिस थाने के तहत बड़ोह रोड के पास(प्रेम पेट्रोल पंप के नजदीक) हुआ है। हादसा बांस से भरे ट्रक के साथ हुआ है।

हिमाचल मिशन डिनोटिफाइ को लेकर विधायक कुलदीप राठौर की बड़ी बात-पढ़ें खबर

बताया जा रहा है कि पिकअप चालक नगरोटा बगवां से कांगड़ा की तरफ जा रहा था। बांस से भरा ट्रक भी कांगड़ा की तरफ जा रहा था। बड़ोह रोड के पास पीछे चल रही पिकअप बांस की चपेट में आ गई। बांस अगला शीशा तोड़कर पिकअप में घुस गए। बताया जा रहा है बांस पिकअप चालक के शरीर में लगे,.जिससे उसकी मौत हो गई। पिकअप कछियारी के रजाई गद्दा व्यापारी की है। व्यापारी ने पिकअप चलाने के लिए चालक रखा था। नगरोटा बगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Categories
Himachal Latest PHOTO GALLERY

रघुवीर बाली की मां स्वर्गीय किरण की श्राद्ध पूजा पर पहुंचे जयराम ठाकुर

मजदूर कुटिया कांगड़ा में व्यक्त किया शोक

कांगड़ा। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली ने आज परिवार सहित अपनी मां स्वर्गीय किरण बाली की श्राद्ध पूजा मजदूर कुटिया कांगड़ा में की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मजदूर कुटिया कांगड़ा पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने रघुवीर सिंह बाली की स्वर्गीय माता किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शिमला : दो मंजिला मकान में भड़की आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

बता दें कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी एवं नगरोटा बगवां के मौजूदा विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली का निधन 18 फरवरी को हुआ था। लंबी बीमारी के चलते दिल्ली AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

हिमाचल : VVIP नंबर के लिए करोड़ों की बोली निकली फर्जी, परिवहन विभाग का पोर्टल सस्पेंड

https://youtu.be/A6lkg9LxcE8

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी का निधन, एम्स दिल्ली में ली अंतिम सांस

कांगड़ा। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी एवं नगरोटा बगवां के मौजूदा विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली का शनिवार को निधन हो गया। लंबी बीमारी के चलते दिल्ली AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पूर्व मंत्री जीएस बाली का निधन भी शनिवार 30 अक्टूबर 2021 को दिल्ली एम्स में हुआ था और उनकी पत्नी किरण बाली ने भी शनिवार को ही दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली है।

भव्य शोभा यात्रा के साथ काठगढ़ में महाशिवरात्रि महोत्सव का आगाज 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

धर्मशाला, बड़ोह, नगरोटा बगवां और शाहपुर तहसील में जमीन का निरीक्षण-जानें कारण

हिमाचल में निवेश आकर्षित करने को कवायद

धर्मशाला। कांगड़ा जिले को पर्यटन, सूचना प्रौद्योगिकी, आईटीईएस और आयुष कल्याण के क्षेत्र में प्रमुख केंद्र (हब) बनाने की मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच को मूर्तरूप प्रदान करने की दिशा में उद्योग विभाग ने कार्य आरंभ कर दिया है।

उद्योग और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने इस बारे में उद्योग विभाग को राजस्व अधिकारियों के साथ चिन्हित स्थानों पर संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इन क्षेत्रों में अधिक से अधिक निवेश आकर्षित किया जा सके।

स्वर्गीय वीरभद्र सिंह थे एक बॉक्सर, याद में करवाई जाएगी बॉक्सिंग चैंपियनशिप

उद्योग विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि इन निर्देशों के उपरांत उद्योग विभाग द्वारा राजस्व अधिकारियों के साथ जिला कांगड़ा की धर्मशाला, बड़ोह, नगरोटा बगवां और शाहपुर तहसील में संयुक्त निरीक्षण किया गया।

इस संयुक्त निरीक्षण टीम में उद्योग विभाग के निदेशक राकेश प्रजापति, अतिरिक्त निदेशक तिलक राज शर्मा, एसडीएम शाहपुर एमएल शर्मा, एसडीएम धर्मशाला शिल्पी बेक्टा, जिला उद्योग केंद्र कांगड़ा के महाप्रबंधक राजेश कुमार, प्रोजेक्ट लीड, ईवाई, सुमित सागर डोगरा शामिल थे।

कांगड़ा: कार और बाइक की टक्कर में एक युवक की गई जान-एक घायल

संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा मुहाल क्योरियां, तहसील शाहपुर में चरागाह बिला दरख्तान (71 कनाल), मुहाल जुहल, तहसील धर्मशाला में जंगल मेहफुजा/मेहदुदा (19 हेक्टेयर), मुहाल चंदरोट और तहसील बड़ोह में, चरागाह बिला दरख्तान (95 कनाल) सरकारी भूमि का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा टीम ने मुहाल गुजरेहड़ा, तहसील धर्मशाला में ‘बंजर कादिम/खडे़तर (250 कनाल) निजी भूमि का निरीक्षण भी किया।

इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

बिग बॉस की इस विनर के चेहरे का हुआ बुरा हाल, तस्वीरें देख फैंस हो गए हैरान 

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

कांगड़ा : ठानपुरी की महिला के कातिल पति और भांजे को आजीवन कारावास

अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना भी लगाया
धर्मशाला। हिमाचल के कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के ठानपुरी क्षेत्र में महिला के कातिल पति और उसके भांजे को उम्रकैद की सजा सुनाई है, साथ ही विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना भी किया है। मामला वर्ष 2016 का है। पुलिस के बाद मामला सीआईडी को सौंपा गया था। मामले में 20 अगस्त 2018 में चालान पेश किया गया था।
इसके बाद मामला कोर्ट में चला। 15 नवंबर 2022 को अपर सत्र न्यायालय, कांगड़ा की अदालत ने हत्या मामले में महिला के पति विनय कुमार पुत्र मखलोई राम निवासी ठानपुरी नगरोटा बगवां और उसके भांजे अश्वनी कुमार पुत्र पारस राम निवासी मुहलकड़ चाहड़ी नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा को दोषी करार दिया है।
कोर्ट ने धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और 20 हजार रुपए जुर्माने, धारा 201 के तहत 5 साल की कैद और 10 हजार जुर्माने व धारा 120B के तहत  6 माह की साधारण कैद और 8 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है।
क्या था मामला
कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां पुलिस थाना के तहत ठानपुरी की महिला शारदा देवी (44) जुलाई 2016 में रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई थी। महिला के लापता होने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की गई थी। पर महिला का सुराग नहीं लगा।
इसके बाद महिला के मायके वालों ने मामले की जांच सीआईडी से करवाने की मांग की थी।  मामला सीआईडी को सौंपा गया। सीआईडी ने मामले की जांच शुरू की।
हिमाचल विस चुनाव: मतगणना एजेंट को फार्म नंबर-18 पर करें आवेदन
जांच के दौरान शक की सुई महिला के पति एचआरटीसी चालक विनय कुमार पर घूमी। सीआईडी ने पति को टारगेट कर मामले की जांच आगे बढ़ाई। पति को हिरासत में लिया गया। उससे सख्ती से पूछताछ की गई। पति विनय कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विनय कुमार ने बताया कि उसने अपने भांजे ऑटो ड्राइवर अश्वनी कुमार के साथ मिलकर अपनी पत्नी को मार कर दफना दिया है। मई 2018 में अश्वनी कुमार की निशानदेही पर शारदा देवी का कंकाल बरामद किया गया।  पति ने पूछताछ में बताया था कि उसकी अपनी पत्नी से नहीं बनती थी।
शाबाश : हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय के 42 छात्रों ने पास किया नेट

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें