Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Shimla State News

बजट सत्र: रजोल-कछियारी-ठानपुरी फोरलेन पैकेज II-B का हिस्सा, मंजूरी को भेजा

वैकल्पिक सरेंखण की स्वीकृति के बाद तैयार होगी डीपीआर
शिमला। पठानकोट-मंडी फोरलेन में रजोल-कछियारी, रजोल-कछियारी-ठानपुरी पैकेज II-B का हिस्सा है। इस भाग के वैकल्पिक सरेंखण (Alternative Alignment) की स्वीकृति के लिए
28 दिसंबर 2022 को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग  प्राधिकरण, मुख्यालय नई दिल्ली को भेजा गया है। स्वीकृति प्राप्त होने के उपरान्त डीपीआर बनाने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। यह जानकारी  हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कांगड़ा के विधायक पवन काजल के सवाल के जवाब में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रामादित्य सिंह ने दी है।
हिमाचल : नशे में धुत्त बेटे ने ले ली पिता की जान, दादी पर भी किया हमला
जानकारी में बताया गया कि इसका सर्वे नागनपट्ट, भोई, बंडी खड्ड, बंडी खास, घरटेहड़, स्वाला, झिखर, भरोट, क्योरी, पाथर, गुलरेहड़ा, चैतड़ू, बनवाला, बगली, पटौला, घुडी, अंसौली, बुहली भड़वाल, मटौर, घुरक्कड़ी खास, सनेहर घुरक्कड़ी, चकबन घुरक्कड़ी, चकबन कछियारी, टांडा खोली, भटनाला, रजियाणा खास गांवों से गुजरते हुए ठानपुरी तक प्रस्तावित है।
Categories
ACCIDENT Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

नगरोटा बगवां में पिकअप में घुसे बांस, चालक की मौके पर गई जान

नगरोटा बगवां। हिमाचल के कांगड़ा जिला में हुए दर्दनाक हादसे में पिकअप चालक की मौत हो गई है। हादसा नगरोटा बगवां पुलिस थाने के तहत बड़ोह रोड के पास(प्रेम पेट्रोल पंप के नजदीक) हुआ है। हादसा बांस से भरे ट्रक के साथ हुआ है।

हिमाचल मिशन डिनोटिफाइ को लेकर विधायक कुलदीप राठौर की बड़ी बात-पढ़ें खबर

बताया जा रहा है कि पिकअप चालक नगरोटा बगवां से कांगड़ा की तरफ जा रहा था। बांस से भरा ट्रक भी कांगड़ा की तरफ जा रहा था। बड़ोह रोड के पास पीछे चल रही पिकअप बांस की चपेट में आ गई। बांस अगला शीशा तोड़कर पिकअप में घुस गए। बताया जा रहा है बांस पिकअप चालक के शरीर में लगे,.जिससे उसकी मौत हो गई। पिकअप कछियारी के रजाई गद्दा व्यापारी की है। व्यापारी ने पिकअप चलाने के लिए चालक रखा था। नगरोटा बगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें