Categories
Himachal Latest PHOTO GALLERY

रघुवीर बाली की मां स्वर्गीय किरण की श्राद्ध पूजा पर पहुंचे जयराम ठाकुर

मजदूर कुटिया कांगड़ा में व्यक्त किया शोक

कांगड़ा। नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली ने आज परिवार सहित अपनी मां स्वर्गीय किरण बाली की श्राद्ध पूजा मजदूर कुटिया कांगड़ा में की। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मजदूर कुटिया कांगड़ा पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष ने रघुवीर सिंह बाली की स्वर्गीय माता किरण बाली के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शिमला : दो मंजिला मकान में भड़की आग, बुजुर्ग महिला जिंदा जली

बता दें कि नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक व पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली की पत्नी एवं नगरोटा बगवां के मौजूदा विधायक रघुवीर सिंह बाली की माता किरण बाली का निधन 18 फरवरी को हुआ था। लंबी बीमारी के चलते दिल्ली AIIMS में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 7 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी।

हिमाचल : VVIP नंबर के लिए करोड़ों की बोली निकली फर्जी, परिवहन विभाग का पोर्टल सस्पेंड

https://youtu.be/A6lkg9LxcE8

आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें