Breaking News

  • नूरपुर में विकास अब भी फाइलों में कैद : पार्क बदहाल, पार्किंग का हल नहीं, कूड़ा व्यवस्था फेल
  • HPRCA : अंग्रेजी शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन इस दिन
  • बिलासपुर : भडोली कलां पंचायत के निवासी करेंगे चुनावों का बहिष्कार, डीसी को सौंपा ज्ञापन
  • सिरमौर : राजगढ़ में धरोटी के पास पलटी पिकअप, दो लोगों को आई हल्की चोटें
  • स्वारघाट : भुवाही BPL क्रिकेट टूर्नामेंट में देहनी टीम रही विजेता, परमिंदर मैन ऑफ द सीरीज
  • काठमांडू में छाए सरकाघाट के ऋषभ, एशियन चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, हांगकांग को हराया
  • मंडी : तेज रफ्तार ने ले ली तीन युवकों की जान, दो एम्स में लड़ रहे जिंदगी की जंग
  • कुल्लू की सैंज घाटी में झांकियों ने मोहा मन, देखने को मिली लोक जीवन की अनूठी झलक
  • IPL 2026 : धर्मशाला में तैयारियां पूरी, 04 मॉक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न
  • HPBOSE 12TH Result : मेरिट में छाए सरकारी स्कूल, साइंस में बुरी तरह पिछड़े

बिग बॉस की इस विनर के चेहरे का हुआ बुरा हाल, तस्वीरें देख फैंस हो गए हैरान

ewn24news choice of himachal 11 Feb,2023 10:25 pm

     रुबीना दिलैक का बिगड़ा चेहरा

    मुंबई। बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक की तबीयत खराब हो गई है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसके चलते फैंस काफी परेशान हो गए हैं। हाल ही में चक दे इंडिया फेम एक्ट्रेस तान्या अब्रोल की शादी में पति अभिनव शुक्ला संग पहुंची एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने कुछ देर पहले अपनी नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपनी तबीयत खराब होने की बात फैंस के साथ शेयर करती दिख रही हैं।
    इंडिगो कंपनी कांगड़ा एयरपोर्ट के लिए शुरू करेगी दो उड़ानें-ये रहा शेड्यूल

    रुबीना दिलैक ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनका चेहरा और होंठ सूजे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, रुबीना की आंखें भी लाल हो रखी हैं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस भी परेशान हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि उनकी तबीयत बहुत खराब है।

    https://www.instagram.com/p/Cogj6kQIw7b/?utm_source=ig_web_copy_link

    रुबीना दिलैक ने तस्वीरों के शेयर करते हुए लिखा, 'बुखार, गले में खराश. इन्फेक्शन और सूजे हुए होंठ...मैं किसी बतख की तरह लग रही हूं। अपना ये हाल देखकर खुद पर हंसी और गुस्सा दोनों आ रहा है।' रुबीना की इन तस्वीरों पर फैंस और इंडस्ट्री के उनके दोस्त कमेंट कर उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

    एक्ट्रेस की ये हालत देखकर एक ओर कुछ लोग काफी परेशान है,तो दूसरी ओर कुछ इसमें भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'प्लास्टिक सर्जरी गलत हो गई,' तो दूसरे ने लिखा, 'ये दिखाने की जरूरत क्या है फेक लेडी।' वहीं, फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि रुबीना को आखिरी बार 'झलक दिखला जा 7' में देखा गया था,जिसमें वह फाइनलिस्ट थीं।
    नूरपुर : बौड़ जाछ में कार एसेसरीज की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

    बता दें, रुबीना दिलैक कई हिट सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। इसके अलावा वह बिग बॉस 14 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुकी हैं, जिसके चलते उनकी फैन फॉलोइंग में भी इजाफा हुआ है।


    ">आज की ता
">जा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather