Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

पालमपुर से अंब दौड़ी वंदे भारत बस,  प्रति सीट 600 रुपए किराया तय

आरएस बाली ने दिखाई हरी झंडी
पालमपुर। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने  शनिवार को पालमपुर टी-बड होटल से अंब तक हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना किया।
इस अवसर पर आरएस बाली ने प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत सेवा के शुरू होने से पालमपुर आने वाले पर्यटकों व लोगों को वंदे भारत ट्रेन से कनेक्टिविटी की सुविधा मिलेगी।
हिमाचल में इस दिन से बिगड़ सकता है मौसम, चार दिन येलो अलर्ट जारी
उन्होंने कहा कि इस वोल्वो बस से वंदे भारत ट्रेन में सफर करने वाले पर्यटकों व लोगों पालमपुर आने जाने की रोजाना सुविधा मिलेगी।  हिमाचल के लोगों को शिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विकास निगम की ओर से यह तोहफा दिया है।
आरएस बाली ने कहा कि यह बस आज जब हमसे वापस आएगी तो इसको डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री हरी झंडी देकर पालमपुर को रवाना करेंगे। उन्होंने कहा यह बस पालमपुर से सुबह 8 बजे नगरोटा- कांगड़ा – चिंतपूर्णी होकर 11 बजे अंब पहुंचेगी।
बैजनाथ : सीपीएस किशोरी लाल ने ठुकराए अटैची, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया इनाम
उसके उपरांत यह बस अंब से सुबह 11:30 बजे पालमपुर की ओर रवाना होगी और 2 बजे पालमपुर पहुंचेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस बस में प्रति सीट 600 रुपये किराया निर्धारित किया है। हरी झंडी देने के उपरांत पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली स्वंय इस बस में सवार होकर गए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर कही यह बात-पढ़ें
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक  राजीव कुमार, आयुक्त नगर निगम पालमपुर, आशीष शर्मा, डिविजनल मैनेजर एचआरटीसी पंकज चड्ढा, सहायक महाप्रबंधक धर्मशाला कंपलेक्स नवदीप थापा, सहायक महाप्रबंधक ट्रांसपोर्ट और विली पार्क पर्यटन निगम, सहायक महाप्रबंधक पालमपुर कंपलेक्स कैलाश ठाकुर सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हिमाचल में एक्साइज इंस्पेक्टर सहित इन पदों पर निकली भर्ती- करें आवेदन

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अमित शाह से मिले हर्ष महाजन, पढ़ें खबर 

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

हिमाचल लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : पालमपुर से दौड़ेगी वंदे भारत बस, अंब तक चलेगी- ये रहेगी टाइमिंग

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर रहा शुरू
कांगड़ा। हिमाचल में वंदे भारत बस सेवा का आगाज कल यानी 9 मार्च, 2024 को पालमपुर से होगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली पालमपुर में सुबह  8  बजे बस को हरी झंडी दिखाएंगे
यह पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है। सेवा का उद्देश्य  वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रेसवार्ता में दी है।
शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
प्रेसवार्ता में आरएस बाली ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह 9 मार्च 2024 को पालमपुर से सुबह 8  बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11 : 30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी। ये वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी, जिसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे।
इसी के साथ उन्होंने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
उन्होंने तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 फीसदी छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून में 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 फीसदी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन 3 बड़ी घोषणाओं से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश के हजारों सैनिक और पंजीकृत पत्रकार भी इससे लाभान्वित होंगे।
हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24
Categories
TRENDING NEWS Top News Himachal Latest Crime Una State News

मंडी में एक किलो चरस के साथ पकड़े दो लोग, ऊना में चिट्टे के साथ धरा युवक

आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

मंडी/ऊना। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन बेहद सख्त है। आए दिए नाके लगाकर पुलिस नशे के सौदागरों पर शिकंजा कस रही है। ताजा मामले में मंडी जिला की बल्ह पुलिस ने पधर के दो लोगों को 1.111 किलो चरस के साथ पकड़ा है।

बिलासपुर: घुमारवीं शहर में अब ट्रैफिक नियम तोड़े तो कटेगा ऑनलाइन चालान

पुलिस थाना बल्ह के पीएसआई रजत राणा ने साथी कर्मियों के साथ नाका लगा रखा था। नाकाबंदी के दौरान गुटकर के समीप ऑल्टो कार (HP65-7819) को शक के आधार पर रोका गया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से चरस बरामद हुई, जिसका वजन एक किलोग्राम से अधिक पाया गया।

गाड़ी में सवार व्यक्तियों की पहचान बलदेव कुमार पुत्र कालूराम निवासी गांव गाहंग तहसील पधर उम्र 35 वर्ष व सुमन दास पुत्र विचित्र सिंह निवासी गांव बुलंग तहसील पधर उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई। दोनों के पास से 1.111 किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ऊना बल्क ड्रग पार्क के लिए ग्रांट जारी, केंद्र से मिली 225 करोड़ की पहली किस्त

वहीं, ऊना जिला में नगर पंचायत अंब के तहत पुलिस ने एक युवक से 1.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जानकारी अनुसार शनिवार देर शाम अंब थाना के ASI जोगिंदर सिंह, HC विजय कुमार, HC दीपक कुमार, आरक्षी विकास कुमार व आरक्षी सौरभ सरपाल अंब चौक पर गश्त पर थे।

इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक अंदौरा में चलते-फिरते लोगों को चिट्टा बेच रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की यह टुकड़ी जब अंदौरा रोड पर लोक मित्र के पास पहुंची, तभी उन्हें सामने से एक युवक आता दिखा।

युवक पुलिस को देखकर घबरा गया और पीछे की तरफ मुड़ने लगा, जिस पर पुलिस ने उसके पीछे भागते हुए थोड़ी ही दूरी पर जाकर दबोच लिया। तलाशी में युवक से 1.68 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल कुमार पुत्र गुरमेल निवासी गांव अठवां बताया। SHO अंब आशीष पठानिया ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।