Categories
Top News Himachal Latest KHAS KHABAR Kangra State News

हिमाचल : पालमपुर से दौड़ेगी वंदे भारत बस, अंब तक चलेगी- ये रहेगी टाइमिंग

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर रहा शुरू
कांगड़ा। हिमाचल में वंदे भारत बस सेवा का आगाज कल यानी 9 मार्च, 2024 को पालमपुर से होगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली पालमपुर में सुबह  8  बजे बस को हरी झंडी दिखाएंगे
यह पहली वंदे भारत बस सेवा को पालमपुर से नगरोटा, कांगड़ा होते हुए जिला ऊना के अंब तक शुरू किया जा रहा है। सेवा का उद्देश्य  वंदे भारत ट्रेन के पर्यटकों को जिला कांगड़ा तक लाना और ले जाना है। इस बात की जानकारी हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आरएस बाली ने महाशिवरात्रि के दिन प्रेसवार्ता में दी है।
शोभायात्रा के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज
प्रेसवार्ता में आरएस बाली ने तीन बड़ी घोषणाएं की हैं। उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा हिमाचल प्रदेश पर्यटन वंदे भारत बस सेवा का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसका फ्लैग ऑफ समारोह 9 मार्च 2024 को पालमपुर से सुबह 8  बजे किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि बस पालमपुर से सुबह 8 बजे चलेगी और 11 : 30 बजे पर्यटकों को अंब से लेकर कांगड़ा, पालमपुर आएगी। ये वंदे भारत बस वोल्वो श्रेणी की होगी, जो सभी सुविधाओं से परिपूर्ण होगी, जिसमें पर्यटक कांगड़ा के सफर का आनंद उठा सकेंगे।
इसी के साथ उन्होंने दूसरी बड़ी घोषणा देश के सैनिकों के सम्मान के लिए की। उन्होंने कहा प्रदेश के सभी वर्तमान और भूतपूर्व सैनिकों को प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीनों के लिए 50 प्रतिशत छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून के लिए 30 फीसदी छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही सभी सैनिकों को खाने पर 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
उन्होंने तीसरी बड़ी घोषणा प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों के लिए की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी पंजीकृत पत्रकारों को भी प्रदेश के सभी टूरिज्म के होटलों में रहने पर 8 महीने के लिए 50 फीसदी छूट और अन्य 4 माह मार्च, अप्रैल, मई और जून में 30 फीसदी डिस्काउंट दिया जाएगा।
पंजीकृत पत्रकारों को खाने पर 30 फीसदी छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इन 3 बड़ी घोषणाओं से हिमाचल प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों और नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा और इसके साथ ही प्रदेश के हजारों सैनिक और पंजीकृत पत्रकार भी इससे लाभान्वित होंगे।
हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल कैबिनेट बैठक : महिलाओं को 1500 रुपए देने की योजना पर लगी मुहर

 

लोक सेवा आयोग ने HAS और HPS का रिजल्ट निकाला- जानें डिटेल 

हिमाचल जूनियर क्लर्क भर्ती : दो चरणों में होगी परीक्षा, नहीं होगा इंटरव्यू

हिमाचल जल शक्ति विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती, 29 तक करें आवेदन

कांगड़ा : बनखंडी में बस में सफर कर रही महिला के बैग से उड़ाए गहने, हरियाणा निवासी तीन धरे

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : हिमाचल की महिलाओं को नए वित्त वर्ष से मिलेगी 1500 रुपए पेंशन

हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें हमारे फेसबुक पेज से यहां करें क्लिक- https://www.facebook.com/ewn24